भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर नितिन नवीन को राजेश शुक्ल ने बधाई दी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
प्रदेश भाजपा झारखंड के वरिष्ठ नेता और झारखंड के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने बिहार सरकार के मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर उन्हें बधाई दिया है और आशा व्यक्त किया है कि उनके लंबे अनुभव और दक्षता से पार्टी को और मजबूती मिलेगी l
श्री शुक्ल जो प्रदेश भाजपा झारखंड के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता रह चुके है ने इसके लिए भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, भारत के गृह मंत्री श्री अमित शाह, और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा का आभार व्यक्त किया है l
श्री शुक्ल जो प्रदेश भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य और प्रदेश भाजपा के विधि और कानून विभाग के प्रदेश संयोजक भी है ने श्री नबीन को मोबाइल पर बधाई दी और उन्हें नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं भी दी l

