गम्हरिया थाना क्षेत्र का पूरा एरिया हो चुका है कानून मुक्त, नए थाना प्रभारी के आने के बाद से ही गुनाहगारों में पुलिस का खौफ हुआ समाप्त गम्हरिया थाना के नए प्रभारी के आगमन से टाइम काफी बढ़िया हो गया है – गिरोह के सदस्य राष्ट्र संवाद संवाददाता – अमन ओझा सरायकेला खरसावां जिले में पुलिस विभाग पर नए-नए आरोप लगते आ रहे हैं। ताजा मामला गम्हरिया थाना क्षेत्र का है, जहां स्क्रैप कटिंग चोरी के आरोप में जेल से छूटकर आए गिरोह फिर से सक्रिय हो गए हैं। नाम नहीं बताने की शर्त पर गिरोह के सदस्य ने बताया…
Author: dhiraj Kumar
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विशेष आमंत्रित सदस्य रियाजुद्दीन खान ने दिल्ली में कांग्रेस की महा रैली के उपरांत झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्री के. राजू से की भेंट राष्ट्र संवाद संवाददाता दिल्ली में आयोजित कांग्रेस की महा रैली में सहभागिता करने के पश्चात झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विशेष आमंत्रित सदस्य रियाजुद्दीन खान ने कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी श्री के. राजू से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस की वर्तमान गतिविधियों, संगठनात्मक मजबूती तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक के दौरान राज्य में पार्टी को जमीनी स्तर…
जमशेदुपर पुलिस को मिली बड़ी सफालता, एम०जी०एम० थाना की पुलिस ने स्वचालित देशी पिस्तौल के साथ नाबालिग सहित एक शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार। राष्ट्र संवाद संवाददाता गुप्त सूचना प्राप्त हुआ था कि ग्राम-मुखियाडांगा स्थित एक व्यक्ति अवैध आग्नेयास्त्र अपने घर में छुपाकर रखा है तथा किसी बड़ी घटना का अंजाम देने की योजना बना रहा है। वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार थाना प्रभारी एम०जी०एम० के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन कर ग्मुखियाडांगा से एक नाबालिग सहित अनिक कुमार सिंह नामक युवक को अवैध देशी स्वचालित पिस्तौल के साथ पकड़ लिया गया। पकड़ाये युवक अनिक कुमार सिंह ने…
चांडिल वन क्षेत्र में दलदल में फंसे बीमार जंगली हाथी की मौत, क्षेत्र में शोक राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल वन क्षेत्र अंतर्गत नीमडीह थाना के चातरमा गांव की जंगल-तराई में दलदल में फंसे जंगली हाथी की इलाज के दौरान रविवार को अंततः मौत हो गई. हाथी की मौत की खबर फैलते ही इलाके में मायूसी छा गई. बताया जा रहा है कि हाथी पिछले कई दिनों से अस्वस्थ था और अत्यधिक भूख व कमजोरी के कारण पास के धान के खेत की कीचड़ में गिर गया था. दलदल में फंसने के बाद वह उठ नहीं सका.…
29 दिसंबर को जमशेदपुर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रशासन अलर्ट मोड में राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर शहर के लिए 29 दिसंबर का दिन बेहद अहम और ऐतिहासिक होने जा रहा है. देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 29 दिसंबर को जमशेदपुर के दौरे पर रहेंगी. राष्ट्रपति बनने के बाद यह उनका पहला जमशेदपुर आगमन होगा. इसे लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है. राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर रविवार को उपायुक्त सहित तमाम वरीय प्रशासनिक पदाधिकारियों ने करनडीह स्थित दिशोम जाहेर परिसर का निरीक्षण किया. इस दौरान कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का जायजा लिया गया और संबंधित…
जमशेदपुर में सीपीआई जिला परिषद की अहम बैठक, केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आंदोलन का ऐलान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर में रविवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के सिंहभूम जिला परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राज्य मंत्री महेन्द्र पाठक ने की, जबकि इसमें पार्टी के जिला सचिव अम्बुज ठाकुर सहित जिला इकाई के सभी प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य एजेंडा केंद्र सरकार द्वारा श्रम कानूनों में किए गए व्यापक बदलाव रहे। पार्टी नेताओं ने कहा कि पुराने श्रम कानूनों को समाप्त कर चार नए श्रम कोड लागू करना मजदूर…
नारायण आईटीआई में रक्तदान शिविर आयोजित, 47 यूनिट रक्त संग्रह राष्ट्र संवाद संवाददाता नारायण ट्रस्ट एवं राजेंद्र मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को नारायण प्राइवेट आई टी आई लुपुंगडीह चांडिल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी एवं नारायण ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ जटाशंकर पांडे ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके पूर्व मुख्य अतिथियों को डॉ जटाशंकर पांडे द्वारा पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया। शिविर में कुल 47 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। मुख्य अतिथि ने रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि…
जमशेदपुर में प्रथम पाणिनि उत्सव समारोह अब पदार्थ और विचार आपस में हो रहे हैं सहमत : सरयू राय हमारी वर्णमाला की शुरुआत पाणिनि से : रमा पोपली पाणिनि के कारण ही हम सूत्रकाल को जान सके : डॉ. अग्निहोत्री राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने कहा है कि अब ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पूरब (भारत) और पश्चिम (अमेरिका समेत अन्य देश) के बीच वैज्ञानिक और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से साम्य स्थापित होने की प्रक्रिया तेज हो रही है। पहले दोनों के बीच जो असमानता थी, वह पदार्थ और विचार के टकराव के कारण…
मनीफिट के 75वें कीर्तन दीवान में बही आस्था और भक्ति की बयार, दो दिवसीय समागम में उमड़ी संगत हजूरी रागी सतिंदरबीर सिंह, कथावाचक चमकौर सिंह और ढाढ़ी जत्था गुरप्रताप सिंह ने सबद-कीर्तन से संगत को किया निहाल राष्ट्र संवाद संवाददाता सिख पंथ के नौवें पातशाह, हिन्द दी चादर, धर्म के रक्षक महान शहीद-श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी महाराज तथा भाई सती दास जी, भाई मति दास जी और भाई दयाला जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित दो दिवसीय कीर्तन दरबार में आस्था और भक्ति की अलौकिक बयार बही। रविवार को मनिफिट के डीवीसी मैदान में सिख नौजवान सभा…
शहीदी समागम: बाबा जीवन सिंह एवं चार साहिबजादों की शहादत को समर्पित विशेष दीवान 21 दिसंबर को बिरसानगर गुरुद्वारा में हुई बैठक में मासिक कार्यकारिणी के विभिन्न बिंदुओं पर भी लगी मुहर राष्ट्र संवाद संवाददाता दशमेश प्रकाश गुरुद्वारा साहिब, बिरसानगर में सिख धर्म की गौरवशाली शहादतों को नमन करने के लिए आगामी 21 दिसंबर को शाम का विशेष दीवान आयोजित किया जाएगा। यह दीवान बाबा जीवन सिंह जी तथा गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के चारों साहिबजादों बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह एवं बाबा फतेह सिंह की अमर शहादत को समर्पित होगा। रविवार को गुरुद्वारा प्रबंधन…
