हेलमेट की वजह से बची जिंदगी, सरायकेला में सुबह-सुबह हुआ सड़क हादसा राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला जिले के राजनगर थाना अंतर्गत हाता- चाईबासा मुख्य मार्ग पर स्थित छोटानागपुर कॉलेज, हेंसल के समीप रविवार सुबह करीब 6:30 बजे एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुई. हाता की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गया. हादसे में युवक को गंभीर चोट लग सकती थी, लेकिन सिर पर पहना गया हेलमेट उसके लिए जीवनरक्षक साबित हुआ. टक्कर के दौरान हेलमेट…
Author: dhiraj Kumar
टाटा प्रदूषण और सड़क हादसों के खिलाफ आंदोलन, 10 दिन का अल्टीमेटम राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर में टाटा कंपनी के प्रदुषण और शहरी क्षेत्र में बढ़ते सड़क दुर्घटनाओं के खिलाफ बस्ती बचाओ संघर्ष समिति ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है, हालांकि आज पहले चरण में उनके द्वारा टाटा कंपनी गेट का घेराव किया जाना था, लेकिन जिले के उपायुक्त की हस्तक्षेप के उपरांत फिलहाल इसे रोक दिया गया है, वही आज आंदोलन के पहले चरण में एक विशाल जनसभा का आयोजन वर्मामाइंस स्थित दुर्गा पूजा मैदान में किया गया, इस दौरान वक्ताओं ने शहर के ज्वलंत समस्याओं को तमाम…
हाता चाईबासा मुख्य मार्ग पर सघन वाहन जांच अभियान, जिला परिवहन पदाधिकारी संग राजनगर थाना प्रभारी विपुल ओझा अपने दल बल के साथ रहे मौजूद राष्ट्र संवाद संवाददाता – अमन ओझा उपायुक्त के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज जिला परिवहन पदाधिकारी गिरीजा शंकर महतो के नेतृत्व में राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हाता-चाईबासा मार्ग मे विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत ₹32,650 (बत्तीस हजार छह सौ पचास रुपये) की राशि राजस्व के रूप में वसूल की गई। जांच अभियान के क्रम में भारी माल वाहक वाहनों के…
रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नये सत्र 2025-2027 के विद्यार्थियों के लिए स्वागत समारोह “दीक्षारंभ” और भूतपूर्व छात्रों के लिए दीक्षांत समारोह का संयुक्त रूप से आयोजन। राष्ट्र संवाद संवाददाता रंभा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में आज सत्र 2025 – 27 के विद्यार्थियों के लिए स्वागत समारोह “दीक्षारंभ” और भूतपूर्व विद्यार्थियों को डिग्री सर्टिफिकेट देने हेतु “दीक्षांत समारोह” का संयुक्त रूप से आयोजन किया गया। इस आयोजन में विद्यार्थियों के स्वागत के साथ-साथ उन्हें महाविद्यालय के नियम, अनुशासन ,परीक्षा प्रणाली, सिलेबस इत्यादि की जानकारी पीपीटी प्रजेंटेशन के द्वारा दी गई । व्याख्याताओं ने एकेडमिक गतिविधियों के साथ-साथ कॉलेज के विभिन्न सेल…
इंटर चर्च क्रिसमस मिलन समारोह संपन्न इस सृष्टि में हम सभी सहयात्री हैं : बिशप राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सेंट जोसेफ महागिरजाघर के तत्वावधान में शनिवार की शाम को इंटर चर्च क्रिसमस मिलन समारोह 2025 का आयोजन हुआ। इसकी शुरुआत रोमन कैथोलिक बिशप रेवरेंड तेलेस्फोर टोप्पो, मो वारिस, पंडित मनमोहन चौबे, कुलबिंदर सिंह, पास्टर मनोज चरण, फादर एडवर्ड सलदाना, बहन राजवंती द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। पवित्र बाइबिल ग्रंथ से परमेश्वर का वचन और सुसमाचार बेल्डीह बैपटिस्ट चर्च के पास्टर मनोज चरण ने सुनाया। जमशेदपुर के धर्माध्यक्षबिशप तेलेस्फोर बिलुंग ने कहां की हम सभी इस सृष्टि में सहयात्री हैं।…
पूर्वी विधानसभा की जनसमस्याओं पर विधायक पूर्णिमा साहू ने टाटा स्टील यूआईएसएल के जीएम से की वार्ता, त्वरित समाधान की रखी मांग राष्ट्र संवाद एसए जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने शनिवार को टाटा स्टील यूआईएसएल के महाप्रबंधक आर.के. सिंह से मुलाकात कर क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं पर चर्चा की। एग्रिको स्थित आवासीय कार्यालय में हुए मुलाकात में विधायक पूर्णिमा साहू ने बर्मामाइंस समेत पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को विस्तारपूर्वक रखते हुए उनके त्वरित समाधान की मांग की। मुलाकात के दौरान विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि बर्मामाइंस क्षेत्र में सड़कों की बदहाली,…
लायंस क्लब भारत ने मनाया चौथा स्थापना दिवस, 51 सफाईकर्मियों को कंबल वितरण कर दिया सेवा का संदेश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 13 दिसंबर लायंस क्लब भारत ने अपने सफल चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर क्लब का चौथा स्थापना दिवस उत्साह एवं सामाजिक सेवा के संकल्प के साथ मनाया। इस अवसर पर साकची स्थित क्लब कार्यालय में केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया और ठंड को देखते हुए नगर के 51 सफाईकर्मियों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लायंस क्लब के जोन चेयरपर्सन एम.जे.एफ. लायन भरत सिंह, वहीं क्लब…
केरला समाजम हिन्दी स्कूल गोलमुरी वार्षिक खेलकूद समारोह प्रतियोगिता का भव्य आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर केरला समाजम हिन्दी स्कूल में शनिवार को 24वीं वार्षिक खेलकूद समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमान टी.के सुकुमारन ट्रस्टी फाइनेंस केरला समाजम सह विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान अनुरंजन सर द्वारा विद्यालय के ध्वजारोहण के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन के सदस्य सह प्रधानाचार्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों में खेलों के प्रति आत्मविश्वास, सहनशीलता, अनुशासन और निष्पक्षता जैसे गुण जागृत होते हैं। खेलों के…
राष्ट्रीय लोक अदालत में मिला त्वरित न्याय, मोटर वाहन दुर्घटना केस में दो पीड़ितों को मिला एक करोड़ 80 लाख का चेक । राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर । न्याय को जन-जन तक सुलभ बनाने और लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के उद्देश्य से शनिवार को जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय और घाटशिला न्यायालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया । जमशेदपुर में इसका शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविन्द कुमार पांडेय ने किया। इस मौके पर प्रधान जिला जज श्री पांडेय के साथ न्यायाधीश प्रधान कुटुंब न्यायालय अजीत कुमार सिंह ,…
सोना देवी विश्वविद्यालय में “इग्नाइट 2025” का भव्य समापन, खेल भावना व सांस्कृतिक उल्लास का संगम राष्ट्र संवाद संवाददाता सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला में आयोजित चार दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव “इग्नाइट 2025” का समापन समारोह अत्यंत भव्य, सुव्यवस्थित एवं उत्सवपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। समापन समारोह को और आकर्षक बनाने के लिए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसने पूरे परिसर को उल्लास, उमंग और सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया। खिलाड़ियों, शिक्षकों, अधिकारियों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमा प्रदान…
