Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इंटर चर्च क्रिसमस मिलन समारोह संपन्न इस सृष्टि में हम सभी सहयात्री हैं : बिशप
    Breaking News खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड शिक्षा सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    इंटर चर्च क्रिसमस मिलन समारोह संपन्न इस सृष्टि में हम सभी सहयात्री हैं : बिशप

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    इंटर चर्च क्रिसमस मिलन समारोह संपन्न इस सृष्टि में हम सभी सहयात्री हैं : बिशप

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। सेंट जोसेफ महागिरजाघर के तत्वावधान में शनिवार की शाम को इंटर चर्च क्रिसमस मिलन समारोह 2025 का आयोजन हुआ।
    इसकी शुरुआत रोमन कैथोलिक बिशप रेवरेंड तेलेस्फोर टोप्पो, मो वारिस, पंडित मनमोहन चौबे, कुलबिंदर सिंह, पास्टर मनोज चरण, फादर एडवर्ड सलदाना, बहन राजवंती द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। पवित्र बाइबिल ग्रंथ से परमेश्वर का वचन और सुसमाचार बेल्डीह बैपटिस्ट चर्च के पास्टर मनोज चरण ने सुनाया।
    जमशेदपुर के धर्माध्यक्षबिशप तेलेस्फोर बिलुंग ने कहां की हम सभी इस सृष्टि में सहयात्री हैं। भले ही हम अलग धर्म पंथ से हैं परंतु सभी धर्म की आध्यात्मिकता हमको जोड़ती है। पूरी दुनिया में प्रभु यीशु मसीह का संदेश शांति, प्रेम, करुणा, दया, क्षमा का संसार रहे। हर मसीही की यही जिम्मेदारी है भले ही कितनी विपरीत स्थिति हमें जीवन में झेलनी पड़े।
    इस मौके पर सनातन धर्मी पंडित मनमोहन चौबे, अल कबीर मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के वाइस प्रिंसिपल मोहम्मद वारिस, ब्रह्मकुमारी मिशन की बहन रजवंती और अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने धर्म के सार की सार्थकता पर प्रकाश डाला।
    धन्यवाद ज्ञापन पेरिस काउंसिल की वॉइस प्रेजिडेंट ब्रदर राकेश ने दिया। इस मौके पर मर्सी नर्सिंग की छात्राओं और सेंट जोसेफ स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रभु के आगमन की महिमा पर भावनामय नृत्य की प्रस्तुति दी।
    क्रिसमस कैरोल इमानुएल बैपटिस्ट चर्च सीताराम डेरा, सेंट जोसेफ
    महागिरजाघर गोलमुरी, सीएनआई सेंट जॉर्ज चर्च बिष्टुपुर की मंडली में कैरोल सिंगिंग किया।
    इसका संचालन बहन मनीषा एवं सबरीना ने किया।
    इसके सफल आयोजन में पास्टर अरुण बारवा, सिस्टर निधि, पास्टर एलिएजर टोप्पो, सिविल सैमुअल, जोसेफ अरुण, रवि जोसेफ, बिमल लकड़ा, हेमा लकड़ा, सिरिल डेविड, मनीषा, सबीना, लॉयड स्मिथ, हेस्केट आदि की सराहनीय भूमिका रही।
    मेहमानों का स्वागत विकर जनरल फादर अल्वीन तथा प्रार्थना पल्ली पुरोहित फादर एडवर्ड सलदाना ने किया। समापन क्रिसमस एवं नए साल की बधाई तथा केक कटिंग के साथ हुआ।

    इंटर चर्च क्रिसमस मिलन समारोह संपन्न इस सृष्टि में हम सभी सहयात्री हैं : बिशप
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्वी विधानसभा की जनसमस्याओं पर विधायक पूर्णिमा साहू ने टाटा स्टील यूआईएसएल के जीएम से की वार्ता, त्वरित समाधान की रखी मांग
    Next Article रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नये सत्र 2025-2027 के विद्यार्थियों के लिए स्वागत समारोह “दीक्षारंभ” और भूतपूर्व छात्रों के लिए दीक्षांत समारोह का संयुक्त रूप से आयोजन।

    Related Posts

    ₹25 लाख के मामले में ‘गबन’ शब्द का प्रयोग तथ्यहीन व दुर्भाग्यपूर्ण : ओम प्रकाश रिंगसिया

    August 31, 2026

    रक्तदान महाशिविर में रक्तदाताओं में दिखा उत्साह, बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

    August 31, 2026

    सूर्यधाम में 2 से 4 सितंबर तक भव्य जन्माष्टमी महोत्सव

    August 31, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ₹25 लाख के मामले में ‘गबन’ शब्द का प्रयोग तथ्यहीन व दुर्भाग्यपूर्ण : ओम प्रकाश रिंगसिया

    रक्तदान महाशिविर में रक्तदाताओं में दिखा उत्साह, बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

    सूर्यधाम में 2 से 4 सितंबर तक भव्य जन्माष्टमी महोत्सव

    एमएमडीआर बिल पर पोटका में उलगुलान का बिगुल, गांव-गांव पहुंचकर संजीव सरदार चला रहे जन जागरण अभियान

    ईस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप में झारखंड का जलवा, 32 पदकों के साथ शानदार प्रदर्शन

    सारंडा की कुइली नदी में दर्दनाक हादसा, तेज धार में बहे तीन ग्रामीण

    राष्ट्रीय खेल दिवस पर पाकुड़ में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    नवादा से एक पुरुष समेत तीन महिलाएं गिरफ्तार, चोरी की सोने की चेन, लॉकेट और दो मोबाइल बरामद

    बहरागोड़ा में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जर्जर सड़कों ने बढ़ाई परेशानी

    अन्ना चौक पर जर्जर सड़क के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन, गड्ढों में पौधे लगाकर जताया विरोध

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.