नितिन नबीन बने BJP राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, अमरप्रीत सिंह काले ने दी बधाई राष्ट्र संवाद संवाददाता बिहार सरकार के मंत्री आदरणीय नितिन नबीन जी को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है । अपने ट्विटर हैंडल पर बधाई देते हुए काले ने कहा कि श्री नितिन नबीन जी का समृद्ध सांगठनिक अनुभव, कार्यकुशलता और सार्वजनिक जीवन में उनका समर्पण निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सशक्त बनाएगा। उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा, स्पष्ट दिशा…
Author: dhiraj Kumar
सामाजिक संस्था लोक समर्पण के रक्तदान शिविर में उमड़े रक्तदाता शिविर में कुल 663 यूनिट रक्त संग्रह, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बढ़ाया रक्तदाताओं का उत्साह, संस्था ने रक्तदाताओं का जताया आभार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था ‘लोक समर्पण’ के तत्वावधान में रविवार को सिदगोड़ा स्थित सोन मंडप परिसर में एकदिवसीय स्वैक्षिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का विधिवत उद्घाटन मुख्यातिथि के रूप में शामिल जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में कोल्हान यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति डॉ शुक्ला मोहंती एवं सम्मानित अथिति मजदूर नेता सह विभिन्न…
दिल से दी गई दुआओं का कोई मूल्य नहीं : अमरप्रीत सिंह काले राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : मानव सेवा को सर्वोच्च धर्म मानते हुए हर हर महादेव सेवा संघ द्वारा लगातार कंबल वितरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में संघ के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में शहर के विभिन्न क्षेत्रों—बागुनहातू, होमपाइप, इन्द्रानगर, कल्याणनगर, भुइंयाडीह, तूरी भवन (सीतारामडेरा), ट्यूब हरिजन बस्ती, बर्मामाइंस सहित अन्य इलाकों में जरूरतमंदों, असहायों एवं बुजुर्गों के बीच कंबलों का वितरण किया गया। कड़ाके की ठंड को देखते हुए अमरप्रीत सिंह काले प्रत्येक स्थानों पर स्वयं उपस्थित रहे और जरूरतमंदों तक कंबल…
तुलसी भवन में “काव्य कलश” सह सुप्रसिद्ध व्याकरणाचार्य आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की जयंती समारोह का आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन द्वारा संस्थान के प्रयाग कक्ष में मासिक “काव्य कलश ” सह हिन्दी के ख्यातिलब्ध साहित्यकार एवं सुप्रसिद्ध व्याकरणाचार्य आचार्य किशोरी दास वाजपेयी की जयंती समारोह आयोजित किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता तुलसी भवन के उपाध्यक्ष श्री राम नन्दन प्रसाद तथा संचालन साहित्य समिति की उपाध्यक्ष डाॅo वीणा पाण्डेय ‘भारती’ ने की । जबकि धन्यवाद ज्ञापन तुलसी भवन कार्यकारिणी के प्रसन्न वदन मेहता ने किया । दीप प्रज्वलन के साथ समारोह की शुरुआत हुई…
पर्यावरण पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित: चुनौतियों और समाधान पर चर्चा राष्ट्र संवाद संवाददाता अरका जैन विश्वविद्यालय के एनएसएस (NSS) सेल द्वारा शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के तत्त्वावधान में “Environmental Future of Jharkhand: Challenges, Conservation and Community Action” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी का उद्देश्य झारखंड के पर्यावरणीय भविष्य से जुड़ी चुनौतियों, संरक्षण की आवश्यकता तथा समुदाय की सक्रिय भूमिका पर सार्थक विमर्श करना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रख्यात राष्ट्रीय पर्यावरणविद् व शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के राष्ट्रीय संयोजक संजय कुमार स्वामी रहे। कार्यक्रम का समूहिक उद्घाटन विश्वविद्यालय के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट…
बजरंग दल ने जमशेदपुर में शौर्य सभा व संचलन का किया आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।बजरंग दल जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में बिष्टुपुर स्थित राम मंदिर में शौर्य सभा सह शौर्य संचलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवा ध्वज के ध्वजारोहण से हुई, जिसके बाद मंचासीन पदाधिकारियों ने वीर बजरंग बली की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। सभा को संबोधित करते हुए विहिप के विभाग मंत्री अरुण सिंह ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण लंबा और संघर्षपूर्ण रहा है। मुख्य वक्ता इन्द्रदेव ने अपने संबोधन में काशी और मथुरा के मंदिरों के निर्माण की मांग…
झारखंड के गढ़वा जिले से नवजात शिशु खरीद बिक्री का मामला हुआ उजागर, पिता ही बन बैठे विक्रेता। राष्ट्र संवाद संवाददाता – अमन ओझा झारखंड के गढ़वा जिले से सामने आया नवजात शिशु की अवैध बिक्री का मामला मानव तस्करी के खिलाफ कानूनों की गंभीर परीक्षा बन गया है। डंडा प्रखंड के चप्परदाग गांव निवासी बसंत चौधरी ने अपने ही सात दिन के नवजात को बिचौलियों के माध्यम से बेच दिया। पुलिस के अनुसार बिचौलिये ने खरीदार से 2 लाख रुपये वसूले जबकि पिता को मात्र 58 हजार रुपये दिए गए, यह अंतर संगठित शिशु तस्करी की आशंका को मजबूत…
हरित सोचें , हरित अपनायें: कुमार अमलेंदु कुमार राष्ट्र संवाद संवाददाता अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, पूर्वी सिंहभूम ,पर्यावरण आयाम के तहत आज छोटाबांकी गांव में वृक्षारोपण का वृहद कार्यक्रम किया गया। इसके तहत कुल अस्सी पौधे लगाए गए। इन पौधों में अमरूद,आम के तीन प्रकार, इमली , लीची , पीपल, बरगद, पाकड़ का रोपण और आबंटन किया गया। कार्यक्रम के समन्वयक रहे पर्यावरण आयाम प्रमुख कुमार अमलेंदु और सह प्रमुख वंदना कुमारी । यह कार्यक्रम ग्राहक पंचायत की सक्रिय और वरिष्ठ सदस्य विजयलक्ष्मी बेदुला जी और उनके पति वेंकट राव वेदुला जी के सौजन्य से आयोजित किया गया था। यह…
बारीडीह कांग्रेस कार्यालय में हुआ एक दिवसीय मेगा मेडिकल कैंप, सैकड़ों लोगों ने कराया स्वास्थ्य जांच राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: बारीडीह स्थित कांग्रेस कार्यालय में आज वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में एक दिवसीय मेगा मेडिकल कैंप का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष स्वास्थ्य शिविर में शहर के प्रमुख डॉक्टर्स और विशेषज्ञों की टीम ने निशुल्क जांच और परामर्श प्रदान किया। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे — डॉ. रितेश कांटिया (सुपर स्पेशलिस्ट – किडनी ट्रांसप्लांट) , डॉ. दिव्या मंडल (कैंसर विशेषज्ञ), डॉ. एम.ए. खान (फिजिशियन)*तथा आखों के विशेषज्ञ डॉ. राज कपूर प्रसाद के साथ उनकी फोर्टिस…
सीतारामडेरा भाजपा मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह द्वारा बिजली और पानी की समस्याओं को लेकर बैठक आयोजिय राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर भारतीय जनता पार्टी सीतरामडेरा मंडल क़े उपाध्यक्ष रंजीत सिंह की अध्यछता में कुष्ट आश्रम में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से कुष्ट पीड़ितों की बिजली और पानी की समस्या पर चर्चा की गई। बैठक मे मुख्य रूप से भाजपा क़े वरिष्ठ नेता पवन अग्रवाल शामिल हुए। कुष्ठ पीड़ितों ने नवजीवन आश्रम में बिजली, गांधी आश्रम क़े 85 घरों में पानी की समस्या क़े स्थाई समाधान की मांग की। पवन अग्रवाल ने कहा इस समस्या को लेकर पूर्व…
