Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बारीडीह कांग्रेस कार्यालय में हुआ एक दिवसीय मेगा मेडिकल कैंप, सैकड़ों लोगों ने कराया स्वास्थ्य जांच
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बारीडीह कांग्रेस कार्यालय में हुआ एक दिवसीय मेगा मेडिकल कैंप, सैकड़ों लोगों ने कराया स्वास्थ्य जांच

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बारीडीह कांग्रेस कार्यालय में हुआ एक दिवसीय मेगा मेडिकल कैंप, सैकड़ों लोगों ने कराया स्वास्थ्य जांच

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: बारीडीह स्थित कांग्रेस कार्यालय में आज वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद बिहारी दुबे  के नेतृत्व में एक दिवसीय मेगा मेडिकल कैंप का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष स्वास्थ्य शिविर में शहर के प्रमुख डॉक्टर्स और विशेषज्ञों की टीम ने निशुल्क जांच और परामर्श प्रदान किया।

    कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे — डॉ. रितेश कांटिया (सुपर स्पेशलिस्ट – किडनी ट्रांसप्लांट) , डॉ. दिव्या मंडल (कैंसर विशेषज्ञ), डॉ. एम.ए. खान (फिजिशियन)*तथा आखों के विशेषज्ञ डॉ. राज कपूर प्रसाद के साथ उनकी फोर्टिस हॉस्पिटल टीम और सदर अस्पताल की मेडिकल यूनिट।

    कैंप में लोगों के लिए किडनी, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, कैंसर, दांत एवं आंखों की जांच की निशुल्क व्यवस्था की गई।   महिलाओं में बढ़ती सर्वाइकल कैंसर की समस्या को ध्यान में रखते हुए 15 से 26 वर्ष की आयु वर्ग की बच्चियों के लिए निशुल्क वैक्सीनेशन कैम्प का आयोजन भी किया गया, जिसमें लगभग 50 बच्चियों को टीका लगाया गया।

    डॉक्टरों द्वारा लोगों को आवश्यक दवाइयां और परामर्श भी निःशुल्क प्रदान किए गए। इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने शिविर का लाभ उठाया।

    कार्यक्रम को सफल बनाने में अतुल गुप्ता (गोलमुरी प्रखंड अध्यक्ष), राजेश प्रसाद (टेल्को प्रखंड अध्यक्ष), जसवीर सिंह जस्सी, सामंत कुमार, गुरमीत सिंह, मनोज सिंह, कामद जी, विजेंद्र तिवारी, संजय सिंह आज़ाद, सुशील घोष, सनी सिंह, निखिल तिवारी, प्रसनजीत, दीपक कर्मकार, हरिहर प्रसाद, गौरव कुमार और रानी राव** सहित समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

    आनंद बिहारी दुबे ने सभी डॉक्टरों विशेषकर फोर्टिस हॉस्पिटल की पूरी टीम का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि, “जनसेवा कांग्रेस की मूल भावना है, और इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आगे भी निरंतर लगाए जाएंगे ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुँच सकें।”

    बारीडीह कांग्रेस कार्यालय में हुआ एक दिवसीय मेगा मेडिकल कैंप सैकड़ों लोगों ने कराया स्वास्थ्य जांच
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीतारामडेरा भाजपा मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह द्वारा बिजली और पानी की समस्याओं को लेकर बैठक आयोजिय
    Next Article हरित सोचें , हरित अपनायें: कुमार अमलेंदु कुमार

    Related Posts

    टाटानगर स्टेशन क्षेत्र में रेलवे भूमि से अतिक्रमण हटाया, री-डेवलपमेंट योजना के तहत 32 दुकान व मकान ध्वस्त

    January 16, 2026

    बिष्टुपुर के सीएच एरिया में दिनदहाड़े उद्यमी देवांग गांधी के बेटे कैरव का अपहरण, विहिप ने प्रशासन से सुरक्षित बरामदगी की मांग की

    January 16, 2026

    आदित्यपुर में भक्ति और श्रद्धा का महासंगम, शिव-काली मंदिर के 15वें स्थापना दिवस पर भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा सह शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

    January 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटानगर स्टेशन क्षेत्र में रेलवे भूमि से अतिक्रमण हटाया, री-डेवलपमेंट योजना के तहत 32 दुकान व मकान ध्वस्त

    बिष्टुपुर के सीएच एरिया में दिनदहाड़े उद्यमी देवांग गांधी के बेटे कैरव का अपहरण, विहिप ने प्रशासन से सुरक्षित बरामदगी की मांग की

    आदित्यपुर में भक्ति और श्रद्धा का महासंगम, शिव-काली मंदिर के 15वें स्थापना दिवस पर भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा सह शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

    ईएल भुगतान में लापरवाही से यूसील को भारी नुकसान, ठेका मजदूरों की हड़ताल के बाद टूटी प्रबंधन की नींद

    तिलाई पहाड़ में मां ठाकुरानी की पूजा भक्ति भाव से संपन्न

    गम्हरिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय से एसी का आउटर यूनिट चोरी अज्ञात चोरों के खिलाफ आदित्यपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज

    राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत गम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    डीएलसी ने टाटा पावर प्रबंधन से मांगा जवाब, मजदूरों में आक्रोश

    कैरव गांधी के लापता होने पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने परिजनों से की मुलाकात, पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की मांग

    कैरव गांधी अपहरण मामले में सरयू राय ने डीजीपी और एसएसपी से बात की

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.