हरित सोचें , हरित अपनायें: कुमार अमलेंदु कुमार
राष्ट्र संवाद संवाददाता
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, पूर्वी सिंहभूम ,पर्यावरण आयाम के तहत आज छोटाबांकी गांव में वृक्षारोपण का वृहद कार्यक्रम किया गया। इसके तहत कुल अस्सी पौधे लगाए गए। इन पौधों में अमरूद,आम के तीन प्रकार, इमली , लीची , पीपल, बरगद, पाकड़ का रोपण और आबंटन किया गया।

कार्यक्रम के समन्वयक रहे पर्यावरण आयाम प्रमुख कुमार अमलेंदु और सह प्रमुख वंदना कुमारी । यह कार्यक्रम ग्राहक पंचायत की सक्रिय और वरिष्ठ सदस्य विजयलक्ष्मी बेदुला जी और उनके पति वेंकट राव वेदुला जी के सौजन्य से आयोजित किया गया था। यह पौधरोपण विजय लक्ष्मी बेदुला जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित किया गया था।
इस अवसर पर प्रांत अध्यक्ष डॉ कल्याणी कबीर , प्रांत उपाध्यक्ष ऐंजिल उपाध्याय , प्रांत संगठन मंत्री वी प्रभु, पूर्वी सिंहभूम अध्यक्ष पप्पू सिंह,प्रांत महिला आयाम प्रमुख रूबी लाल, पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम प्रमुख आरती शर्मा, सुकुमार और सुदीप उपस्थित रहे। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में छोटाबांकी के मुखिया जगदीश सिंह सरदार और उनकी पत्नी सुकुरमनी का सराहनीय योगदान रहा। संगठन की ओर से ग्रामीण बच्चों के बीच बिस्कुट और चॉकलेट का वितरण किया गया और ग्रामीणों को भी पौधा भेंट किया गया।


