Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल से दी गई दुआओं का कोई मूल्य नहीं : अमरप्रीत सिंह काले
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    दिल से दी गई दुआओं का कोई मूल्य नहीं : अमरप्रीत सिंह काले

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिल से दी गई दुआओं का कोई मूल्य नहीं : अमरप्रीत सिंह काले

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : मानव सेवा को सर्वोच्च धर्म मानते हुए हर हर महादेव सेवा संघ द्वारा लगातार कंबल वितरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में संघ के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में शहर के विभिन्न क्षेत्रों—बागुनहातू, होमपाइप, इन्द्रानगर, कल्याणनगर, भुइंयाडीह, तूरी भवन (सीतारामडेरा), ट्यूब हरिजन बस्ती, बर्मामाइंस सहित अन्य इलाकों में जरूरतमंदों, असहायों एवं बुजुर्गों के बीच कंबलों का वितरण किया गया।

    कड़ाके की ठंड को देखते हुए अमरप्रीत सिंह काले प्रत्येक स्थानों पर स्वयं उपस्थित रहे और जरूरतमंदों तक कंबल पहुंचाकर उनका हालचाल जाना।

    इस अवसर पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि मानव सेवा ही सच्ची सेवा है। समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना हमारा निरंतर प्रयास रहा है। शहरवासियों के सहयोग , समर्थन ,स्नेह और आशीर्वाद के बदोलत संघ विगत पच्चीस वर्षों से लगातार मानव सेवा के कार्यों में संलग्न है और कंबल वितरण अभियान उसी सेवा संकल्प का हिस्सा है। हमारा प्रयास है कि कोई भी जरूरतमंद ठंड के कारण पीड़ा न सहे। समाज के सहयोग से यह सेवा यज्ञ आगे भी अनवरत जारी रहेगा।

    कार्यक्रम में शशिबीर राणा, ताराचंद कामंत, सुरेन्द्र मास्टर, अनुभव सिन्हा, मछंदर निषाद, बंदना नामता, पुतुल सिंह, मिनी सिंह, विवेक कामंत, सुभाष प्रमाणिक, मधुसूदन चंद्र, मधुसूदन बावरी, केपी पाल, प्रभात कुमार सिंह, गिरधारी लाल, नागेश्वर राव, अर्जुन राव, श्रवण दास, राजेश शर्मा, लालटु डे, राहुल चौधरी, बबन मजुमदार, राजू कालिंदी, कबलू दास, चंदन मिश्रा, सूरज चौबे, सागर चौबे, संजीत भारती, सौरव, भारती, मनीष कुमार प्रसाद, शिवा राम, हेमंत कुमार, हेमू देवी, सुरेश प्रसाद, महेश मुखी, विक्की मुखी, सावन मुखी, गायत्री देवी, सावी देवी, शशि देवी, शांति देवी, जॉनी भुइंया, सविता देवी, सोनू दास, मंगल नायक, सागर मलिक सहित अन्य स्थानीय लोगों एवं संघ के जुगुन पांडे, बिभाष मजुमदार, प्रिंस सिंह, दीपक सिंह, सरबजीत सिंह टोबी, सौरव चटर्जी, शेखर मुखी, मनोज हलदर सहित अन्य सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही।

    दिल से दी गई दुआओं का कोई मूल्य नहीं : अमरप्रीत सिंह काले
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतुलसी भवन में “काव्य कलश” सह सुप्रसिद्ध व्याकरणाचार्य आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की जयंती समारोह का आयोजन
    Next Article सामाजिक संस्था लोक समर्पण के रक्तदान शिविर में उमड़े रक्तदाता

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.