Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शहीदी समागम: बाबा जीवन सिंह एवं चार साहिबजादों की शहादत को समर्पित विशेष दीवान 21 दिसंबर को
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    शहीदी समागम: बाबा जीवन सिंह एवं चार साहिबजादों की शहादत को समर्पित विशेष दीवान 21 दिसंबर को

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शहीदी समागम: बाबा जीवन सिंह एवं चार साहिबजादों की शहादत को समर्पित विशेष दीवान 21 दिसंबर को

    बिरसानगर गुरुद्वारा में हुई बैठक में मासिक कार्यकारिणी के विभिन्न बिंदुओं पर भी लगी मुहर

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    दशमेश प्रकाश गुरुद्वारा साहिब, बिरसानगर में सिख धर्म की गौरवशाली शहादतों को नमन करने के लिए आगामी 21 दिसंबर को शाम का विशेष दीवान आयोजित किया जाएगा। यह दीवान बाबा जीवन सिंह जी तथा गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के चारों साहिबजादों बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह एवं बाबा फतेह सिंह की अमर शहादत को समर्पित होगा।
    रविवार को गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के प्रधान सरदार परमजीत सिंह रोशन ने बताया कि शहीदी समागम कीर्तन दरबार शाम 7:00 बजे से प्रारंभ होगा। इसके पश्चात गुरु का अटूट लंगर गुरुरूप संगत को बरताया जाएगा। इस अवसर पर निशान साहिब के चोले बदलने की सेवा भी क्रेन की सहायता से सुबह 9:30 बजे से की जाएगी।
    यह निर्णय गुरुद्वारा प्रबंधन कमिटी की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। बैठक में आगामी धार्मिक कार्यक्रमों पर भी विस्तार से चर्चा हुई और निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
    बैठक में प्रधान सरदार परमजीत सिंह रोशन, बलदेव सिंह (काले), प्रीतम सिंह, सुखदेव सिंह, रणजीत सिंह, अमरजीत सिंह (राजू), मान सिंह, अमृत सिंह, हीरा सिंह, अजायब सिंह, स्त्री सत्संग सभा की सदस्य गीता कौर, दत्तो कौर, डॉली कौर, रानी कौर, सिमरन कौर, लाडो कौर, परमजीत कौर तथा सिख नौजवान सभा के हरदेव सिंह विकी, अमरजीत सिंह (अमन), अनमोल सिंह सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
    19 दिसंबर से लेकर 23 दिसंबर तक भोर 4:00 बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी। रोजाना कार्यों के अलावा 24 दिसंबर को गुरुद्वारा के दरबार साहिब में सफाई सेवा की जाएगी। संगत से अपील है की गुरुवार की सेवा में अवश्य शामिल हों। 25 दिसंबर को श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व पर सुबह 11:00 बजे अखंड पाठ का आरंभ होगा जिसकी समाप्ति 27 दिसंबर को होगी तथा गुरु का लंगर चलेगा। नगरकीर्तन वाले दिन 4 जनवरी को सुबह में कीर्तन दरबार सजेगा जहाँ स्त्री सत्संग सभा के सौजन्य से संगत के लिए जलपान की व्यवस्था होगी तथा शाम को नगर कीर्तन के संपूर्णता पर भी बिरसानगर गुरुद्वारा में संगत के लिए चाय और नाश्ते व्यवस्था होगी।

    शहीदी समागम: बाबा जीवन सिंह एवं चार साहिबजादों की शहादत को समर्पित विशेष दीवान 21 दिसंबर को
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनितिन नबीन बने BJP राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, अमरप्रीत सिंह काले ने दी बधाई
    Next Article मनीफिट के 75वें कीर्तन दीवान में बही आस्था और भक्ति की बयार, दो दिवसीय समागम में उमड़ी संगत

    Related Posts

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    May 2, 2026

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    May 2, 2026

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    May 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ‘मेहनत की महिमा’ कार्यक्रम के साथ मई दिवस का आयोजन

    खूंटी में उग्रवादियों का तांडव: कर्रा में निर्माण कार्य पर हमला, मशीन फूंकी, गोलियों की गूंज से दहला इलाका

    महिला आरक्षण पर भाजपा का जनसंपर्क अभियान, बोकारो में महिला मोर्चा की पदयात्रा और सम्मेलन

    बुनियादी सुविधाओं के लिए फूटा गुस्सा, आस्था ट्विन सिटी अपार्टमेंट के निवासियों ने किया गेट जाम

    मजदूर दिवस: संघर्ष, एकता और श्रमिक अधिकारों की जीत का प्रतीक

    अंबा में मई दिवस पर शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि, सीपीआईएम ने मजदूर एकता का लिया संकल्प

    गोड्डा में स्व-गणना अभियान को बढ़ावा, मंत्री ने की नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.