Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मनीफिट के 75वें कीर्तन दीवान में बही आस्था और भक्ति की बयार, दो दिवसीय समागम में उमड़ी संगत
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मनीफिट के 75वें कीर्तन दीवान में बही आस्था और भक्ति की बयार, दो दिवसीय समागम में उमड़ी संगत

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 14, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मनीफिट के 75वें कीर्तन दीवान में बही आस्था और भक्ति की बयार, दो दिवसीय समागम में उमड़ी संगत

    हजूरी रागी सतिंदरबीर सिंह, कथावाचक चमकौर सिंह और ढाढ़ी जत्था गुरप्रताप सिंह ने सबद-कीर्तन से संगत को किया निहाल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    सिख पंथ के नौवें पातशाह, हिन्द दी चादर, धर्म के रक्षक महान शहीद-श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी महाराज तथा भाई सती दास जी, भाई मति दास जी और भाई दयाला जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित दो दिवसीय कीर्तन दरबार में आस्था और भक्ति की अलौकिक बयार बही।


    रविवार को मनिफिट के डीवीसी मैदान में सिख नौजवान सभा (मनिफिट यूनिट) के तत्वावधान में साध-संगत के अपार सहयोग से आयोजित 75वाँ भव्य कीर्तन व कथा दरबार में अकाल तख्त श्री दरबार साहिब अमृतसर से पधारे हजूरी रागी भाई सतिंदरबीर सिंह, कथावाचक चमकौर सिंह धन और ढाढ़ी जत्था गुरप्रताप सिंह पदम ने अपने मधुर सबद-कीर्तन गायन से संगत को ऐसा निहाल किया कि दरबार ने संगत के दिलों में आस्था की लहर दौड़ा दी। रविवार को संपन्न हुए इस समागम में भक्ति की अलौकिक बयार बही और हजारों संगत ने गुरु महाराज के चरणों में माथा टेका। आंखों में आंसू, दिल में श्रद्धा और मुख से गुरबाणी की अमृतवाणी, ऐसा लगा मानो गुरु तेग बहादुर जी स्वयं संगत के बीच विराजमान हों। अकाल तख्त श्री दरबार साहिब अमृतसर से पधारे हजूरी रागी भाई सतिंदरबीर सिंह, कथावाचक चमकौर सिंह धन और ढाढ़ी जत्था गुरप्रताप सिंह पदम ने अपने मधुर शबद-कीर्तन और वीर रस से भरी वाणी से संगत को निहाल कर दिया। जब रागियों ने गुरबाणी के शबद गाए, तो पूरा मैदान “बोले सो निहाल सतश्रीअकाल” के जयकारों से गूंज उठा। कथावाचकों ने गुरु जी के बलिदान को इतनी सरल और भावुक तरीके से वर्णन किया कि हर श्रोता की आंखें नम हो गईं कि कैसे गुरु महाराज ने धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया और कैसे उनके अनुयायियों ने क्रूर यातनाओं को हंसते हुए सहा। संगत भाव-विभोर होकर गुरु की महिमा गाती रही और हर दिल में यही भावना जागी कि आज भी हमें गुरु जी की तरह आस्था पर डटे रहना है।

    इस दीवान में तख्त श्री हरमंदिर साहिब पटना के महासचिव इंद्रजीत सिंह, सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, साकची के प्रधान निशान सिंह, परमजीत सिंह काले, गुरचरण सिंह बिल्ला, सुखदेव सिंह बिट्टू, परविंदर सिंह सोहल और हरमिंदर सिंह मिंदी समेत कई गणमान्य सिख शख्सियतों ने शिरकत की। दो दिनों के दौरान सुबह और शाम के दीवानों में करीब अठारह हजार संगत ने गुरु के दर पर हाजिरी लगाई और अटूट लंगर ग्रहण किया। चाय-जलपान से लेकर गुरु के लंगर तक, हर व्यवस्था इतनी श्रद्धा से की गई कि संगत ने मन ही मन गुरु को कोटि-कोटि बनाम किया।

    समागम को सफल बनाने में सक्रिय सदस्य सुरेंदर सिंह सन्नी के अलावा तरसेम सिंह, हरपाल सिंह, मनजीत सिंह, अमरीक सिंह, राजेंद्र सिंह, गजराग सिंह, जसबीर सिंह, राजेंद्र सिंह गोल्डी, परमजीत सिंह, सतनाम सिंह, गुरमीत सिंह और सलाहकार शमशेर सिंह सोनी जी का सराहनीय योगदान रहा। सरदार सुरेंद्र सिंह सन्नी ने कहा कि यह 75वां कीर्तन दरबार ऐतिहासिक सफलता प्राप्त कर सका, इसके लिए कोल्हान क्षेत्र की समस्त साध-संगत का हार्दिक आभार। यह समागम सिर्फ एक आयोजन नहीं बल्कि गुरु तेग बहादुर जी की शहीदी से प्रेरणा लेने का अवसर था।

    दो दिवसीय समागम में उमड़ी संगत मनीफिट के 75वें कीर्तन दीवान में बही आस्था और भक्ति की बयार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशहीदी समागम: बाबा जीवन सिंह एवं चार साहिबजादों की शहादत को समर्पित विशेष दीवान 21 दिसंबर को
    Next Article जमशेदपुर में प्रथम पाणिनि उत्सव समारोह अब पदार्थ और विचार आपस में हो रहे हैं सहमत : सरयू राय

    Related Posts

    टाटानगर स्टेशन क्षेत्र में रेलवे भूमि से अतिक्रमण हटाया, री-डेवलपमेंट योजना के तहत 32 दुकान व मकान ध्वस्त

    January 16, 2026

    बिष्टुपुर के सीएच एरिया में दिनदहाड़े उद्यमी देवांग गांधी के बेटे कैरव का अपहरण, विहिप ने प्रशासन से सुरक्षित बरामदगी की मांग की

    January 16, 2026

    आदित्यपुर में भक्ति और श्रद्धा का महासंगम, शिव-काली मंदिर के 15वें स्थापना दिवस पर भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा सह शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

    January 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटानगर स्टेशन क्षेत्र में रेलवे भूमि से अतिक्रमण हटाया, री-डेवलपमेंट योजना के तहत 32 दुकान व मकान ध्वस्त

    बिष्टुपुर के सीएच एरिया में दिनदहाड़े उद्यमी देवांग गांधी के बेटे कैरव का अपहरण, विहिप ने प्रशासन से सुरक्षित बरामदगी की मांग की

    आदित्यपुर में भक्ति और श्रद्धा का महासंगम, शिव-काली मंदिर के 15वें स्थापना दिवस पर भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा सह शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

    ईएल भुगतान में लापरवाही से यूसील को भारी नुकसान, ठेका मजदूरों की हड़ताल के बाद टूटी प्रबंधन की नींद

    तिलाई पहाड़ में मां ठाकुरानी की पूजा भक्ति भाव से संपन्न

    गम्हरिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय से एसी का आउटर यूनिट चोरी अज्ञात चोरों के खिलाफ आदित्यपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज

    राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत गम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    डीएलसी ने टाटा पावर प्रबंधन से मांगा जवाब, मजदूरों में आक्रोश

    कैरव गांधी के लापता होने पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने परिजनों से की मुलाकात, पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की मांग

    कैरव गांधी अपहरण मामले में सरयू राय ने डीजीपी और एसएसपी से बात की

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.