सबर बच्चों को लेकर छपी खबर पर जिला प्रशासन की सफाई, स्वेटर वितरण व नामांकन की पुष्टि राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:जमशेदपुर से प्रकाशित एक दैनिक समाचार पत्र में “धूप के भरोसे जिंदगी; ठंड में नंग-धड़ंग कांपते सबर बच्चे, सरकारी दावों की खुली पोल” शीर्षक से प्रकाशित खबर के संबंध में जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट की है। जिला प्रशासन का कहना है कि उक्त खबर में जिन सबर बच्चों का जिक्र किया गया है, वे सिंहपुरा पंचायत के माकड़ी और धादकीडीह टोला के निवासी हैं और संबंधित आंगनबाड़ी व विद्यालयों में नामांकित हैं। प्रशासन के अनुसार धादकीडीह और माकड़ी टोला…
Author: dhiraj Kumar
जमशेदपुर में मेयर पद के लिए कांग्रेस के बागी नेता जितेंद्र सिंह ने दावेदारी ठोकी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर झारखंड में निकाय चुनाव की सरगर्मियां तेज हो चुकी है. हालांकि इसकी आधिकारिक अधिसूचना अभी जारी नहीं की गई है. आशंका जताई जा रही है कि फरवरी- मार्च में निकाय चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी हो सकती है. इस बीच राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है. वैसे पार्टी आधारित चुनाव होगा या नहीं फिलहाल यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है. मगर प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी ठोकनी शुरू कर दी है. इसी कड़ी में मंगलवार को जमशेदपुर पश्चिम…
जमशेदपुर: बागबेड़ा पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार, अवैध हथियार और चापड़ बरामद राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के बागबेड़ा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. जहां पुलिस ने अपराध की योजना बनाते तीन अपराधियों को बागबेड़ा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से अवैध हथियार और धारदार चापड़ बरामद किया गया है. सिटी एसपी कुमार शिवाशिश ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 15 दिसंबर की संध्या बागबेड़ा थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोग संजय नगर नाला के पास किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए…
ईश्वर की कृपा से ही कंबल सेवा संभव : काले जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान बना हर हर महादेव सेवा संघ का सेवा अभियान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : कड़ाके की ठंड में सेवा भाव के संकल्प के साथ हर हर महादेव सेवा संघ द्वारा संचालित कंबल वितरण अभियान निरंतर जारी है। इसी क्रम में श्री श्री विजय बजरंग मंदिर, जंबू अखाड़ा प्रांगण (भालूबासा), साकची कार्यालय सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंद, असहाय एवं वृद्धजनों के बीच ससम्मान कंबलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर संघ के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि ईश्वर की कृपा से…
विशाल रक्तदान शिविर को लेकर NSS द्वारा सघन जनजागरूकता अभियान राष्ट्र संवाद संवाददाता घाटशिला (झारखंड): सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला, झारखंड में दिनांक 22 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाले विशाल रक्तदान शिविर को सफल बनाने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा निरंतर एवं सघन जनजागरूकता गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में NSS के स्वयंसेवकों द्वारा की फुलडुंगरी, घाटशिला कॉलेज रोड क्षेत्र में एक विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को रक्तदान के महत्व, आवश्यकता एवं सामाजिक दायित्व के प्रति जागरूक करना था। यह जनजागरूकता कार्यक्रम सामाजिक…
आदित्यपुर स्थित बिग बास्केट स्टोर को जिला खाद्य पदाधिकारी द्वारा जांच में त्रुटि पाए जाने पर कराया गया बंद, वैध लाइसेंस प्राप्त करने हेतु पदाधिकारी द्वारा मिला निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता – अमन ओझा सरायकेला–खरसावाँ जिला के आदित्यपुर स्थित बिग बास्केट स्टोर का जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सुबीर रंजन द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में यह पाया गया कि संबंधित स्टोर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के अनुरूप वैध एफएसएसएआई फूड लाइसेंस के बिना संचालित किया जा रहा था। जांच के दौरान यह भी पाया गया कि बिग बास्केट स्टोर का वर्तमान फूड लाइसेंस इनोवेटिव…
पोटका में महिला चौकीदार की दिनदहाड़े हत्या, प्रेमी ने वीडियो जारी कर ली आत्महत्या राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। पोटका थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। थाना की महिला चौकीदार ज्योति हेंब्रम (21) की दिन के करीब साढ़े बारह बजे बड़ा सिगड़ी जाने वाली सड़क पर उसके ही प्रेमी जयसन किस्कू ने चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद जयसन किस्कू ने थाना क्षेत्र के नेतोसाई पुलिया के पास झाड़ी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल ज्योति को…
मुस्लिम महिला के चेहरे से हिजाब हटाने का नीतीश का कृत्य ‘शर्मनाक’ : इल्तिजा मुफ्ती कश्मीर नीतीश इल्तिज राष्ट्र संवाद संवाददाता श्रीनगर: पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की वरिष्ठ नेता इल्तिजा मुफ्ती ने एक मुस्लिम महिला के चेहरे से हिजाब हटाने के बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कृत्य को मंगलवार को “शर्मनाक” करार दिया। इल्तिजा ने कहा कि अगर नीतीश का स्वास्थ्य ठीक नहीं है, तो उन्हें शालीनता और गरिमा के साथ (बिहार का मुख्यमंत्री) पद छोड़ देना चाहिए। उन्होंने श्रीनगर में संवाददाताओं से बातचीत में कहा, “यह एक शर्मनाक हरकत है। हम नीतीश जी का सम्मान करते हैं, क्योंकि…
नितिन नबीन से बाबूलाल मरांडी व आदित्य साहू की शिष्टाचार भेंट राष्ट्र संवाद संवाददाता नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नवनियुक्त श्री नितिन नबीन जी से आज नई दिल्ली में प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष श्री बाबूलाल मरांडी जी एवं कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री आदित्य साहू जी ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने श्री नितिन नबीन जी को उनके नए दायित्व के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान संगठनात्मक विषयों एवं पार्टी की भावी रणनीतियों पर भी संक्षिप्त चर्चा हुई। नेताओं ने विश्वास जताया कि श्री नितिन नबीन के…
दिनेश कुमार बने सिमडेगा जिला के चुनाव पर्यवेक्षक, 17-18 दिसंबर को जिलाध्यक्ष के लिए होगी रायशुमारी राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड प्रदेश भाजपा में सांगठनिक चुनाव एवं नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज़ हो गई है। मंडल अध्यक्षों एवं मंडल प्रतिनिधियों की नियुक्ति के बाद अब जिलाध्यक्षों के चुनाव को लेकर रायशुमारी की तैयारी शुरू हो चुकी है। इसी क्रम में भाजपा प्रदेश संगठन ने सभी जिलों के लिए तीन-तीन चुनाव पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। प्रदेश संगठन ने जमशेदपुर महानगर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं अनुभवी संगठनात्मक नेता दिनेश कुमार को सिमडेगा जिले का चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। उनके साथ प्रतुल…
