Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विशाल रक्तदान शिविर को लेकर NSS द्वारा सघन जनजागरूकता अभियान
    Breaking News खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    विशाल रक्तदान शिविर को लेकर NSS द्वारा सघन जनजागरूकता अभियान

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विशाल रक्तदान शिविर को लेकर NSS द्वारा सघन जनजागरूकता अभियान

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    घाटशिला (झारखंड): सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला, झारखंड में दिनांक 22 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाले विशाल रक्तदान शिविर को सफल बनाने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा निरंतर एवं सघन जनजागरूकता गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में NSS के स्वयंसेवकों द्वारा की फुलडुंगरी, घाटशिला कॉलेज रोड क्षेत्र में एक विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को रक्तदान के महत्व, आवश्यकता एवं सामाजिक दायित्व के प्रति जागरूक करना था।

    यह जनजागरूकता कार्यक्रम सामाजिक विज्ञान संकायाध्यक्ष डॉ० नीलमणि कुमार, NSS प्रोग्राम ऑफिसर डॉ० शिवचन्द झा एवं सुश्री पतत्रि माली के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान NSS स्वयंसेवकों ने स्थानीय नागरिकों, युवाओं एवं दुकानदारों से संवाद स्थापित कर रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर किया तथा यह बताया कि रक्तदान पूरी तरह सुरक्षित प्रक्रिया है, जिससे न केवल जरूरतमंद मरीजों का जीवन बचाया जा सकता है बल्कि रक्तदाता के स्वास्थ्य पर भी इसका कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता।

    सामाजिक विज्ञान संकायाध्यक्ष डॉ० नीलमणि कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे आगे बढ़कर स्वेच्छा से रक्तदान करें और समाज में सकारात्मक संदेश फैलाएँ। NSS प्रोग्राम ऑफिसर डॉ० शिवचन्द झा ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि NSS का मूल मंत्र “मैं नहीं, आप” है और इसी भावना के साथ स्वयंसेवक समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने रक्तदान को “महादान” बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से शिविर में भाग लेने की अपील की। सुश्री पतत्रि माली ने महिलाओं एवं युवतियों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना आज समय की आवश्यकता है।

    कार्यक्रम के दौरान NSS स्वयंसेवकों ने पंपलेट वितरण, नारेबाजी एवं प्रत्यक्ष संवाद के माध्यम से लोगों को 22 दिसंबर 2025 को सोना देवी विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर की जानकारी दी तथा सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए रक्तदान शिविर में भाग लेने की सहमति व्यक्त की।

    कार्यक्रम के अंत में यह संकल्प लिया गया कि आगामी दिनों में भी NSS द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रक्तदान के प्रति लोगों को प्रेरित किया जाएगा, ताकि प्रस्तावित रक्तदान शिविर को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाया जा सके।

    विशाल रक्तदान शिविर को लेकर NSS द्वारा सघन जनजागरूकता अभियान
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआदित्यपुर स्थित बिग बास्केट स्टोर को जिला खाद्य पदाधिकारी द्वारा जांच में त्रुटि पाए जाने पर कराया गया बंद, वैध लाइसेंस प्राप्त करने हेतु पदाधिकारी द्वारा मिला निर्देश
    Next Article ईश्वर की कृपा से ही कंबल सेवा संभव : काले

    Related Posts

    जियाडा के नए नियमों को लेकर उद्योग संगठनों के साथ बैठक, सुझावों पर हुआ मंथन

    August 8, 2026

    कॉलेज परिसर में करंट लगने से छात्र घायल, 5 लाख मुआवजे की मांग की

    August 8, 2026

    प्रधानाध्यापक पर छात्र का सिर फोड़ने का आरोप, तीन टांके लगने के बाद रुका खून

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जियाडा के नए नियमों को लेकर उद्योग संगठनों के साथ बैठक, सुझावों पर हुआ मंथन

    कॉलेज परिसर में करंट लगने से छात्र घायल, 5 लाख मुआवजे की मांग की

    प्रधानाध्यापक पर छात्र का सिर फोड़ने का आरोप, तीन टांके लगने के बाद रुका खून

    युवा शक्ति बनेगी झारखंड की ताकत, युवाओं को नेतृत्व देगा आजसू : सुदेश महतो

    भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी पर छात्रों के समर्थन में उतरे सुदेश महतो, निष्पक्ष जांच की मांग

    निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है : हेमंत सोरेन

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.