बोकारो में झारखंड ग्रामीण पुलिस के 101 नव-प्रशिक्षित चौकीदारों की पारण परेड संपन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर-12 स्थित पुलिस लाइन मैदान में झारखंड ग्रामीण पुलिस के नव-प्रशिक्षित चौकीदारों का पारण परेड समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उपायुक्त अजय नाथ झा मुख्य अतिथि और पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में 101 प्रशिक्षुओं ने सटीक, अनुशासित और समन्वित परेड का शानदार प्रदर्शन कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता का परिचय दिया। उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि चौकीदार समाज की सुरक्षा और विश्वास की पहली कड़ी हैं। नागरिकों की…
Author: dhiraj Kumar
सीएमडी मनोज अग्रवाल का आरके अर्थ आउटसोर्सिंग माइंस का औचक निरीक्षण, कोयला चोरी को बताया समाज का कोढ़। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) मनोज अग्रवाल ने को कुसुंडा क्षेत्र स्थित आरके अर्थ रिसोर्स प्राइवेट लिमिटेड की ऐना आउटसोर्सिंग माइंस का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोयला उत्पादन, गुणवत्ता नियंत्रण और डिस्पैच व्यवस्था का मौके पर जाकर गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएमडी अग्रवाल ने बीसीसीएल की वर्तमान उत्पादन और डिस्पैच स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों मोर्चों पर अभी संतोषजनक प्रगति नहीं हो रही है। स्थिति तब और गंभीर हो गई…
लिट्टी चौक–NH 33 पुलिया निर्माण शुरू, 49 करोड़ की लागत से बनेगा सिग्नेचर ब्रिज राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा अंतर्गत अंतर्गत लिट्टी चौक से NH 33 तक बनने वाले बहुप्रतिक्षित पुलिया का काम बुधवार से शुरू हो गया है. करीब चार किलोमीटर के इस पुल के बन जाने से शहर का NH से कनेक्टिविटी सुगम होगा और भारी वाहनों से लगने वाले जाम और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगेगा. पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यकाल में उक्त पुल की परिकल्पना की गई थी. इसका नामकरण सिग्नेचर ब्रिज दिया गया था. तत्कालीन विधायक सरयू राय ने शिलान्यास किया था मगर…
वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच झारखंड इकाई की 2025 दिसम्बर माह की गोष्ठी में बही काव्य रस धार राष्ट्र संवाद संवाददाता वन काम झारखण्ड इकाई की दिसंबर माह की काव्य गोष्ठी डॉ. नरेश नाज़ के सानिद्ध्य एवं श्रीमती संगीता जी की अध्यक्षता में दिनांक 16/12/25 को गूगल मीट के माध्यम से सम्पन्न हुई |मुख्य अतिथि थीं जम्मू – कश्मीर की अध्यक्ष आदरणीय अमरजीत कौर ।गोष्ठी में 20 रचनाकारों ने एक दूसरे की कविताओं का आनंद लिया | गोष्ठी की शुरुआत में संगीता सहाय ने प्रतिभागियों का अभिनंदन किया तत्पश्चात् आ. रुणा रश्मि ‘दीप्त’ की गणेश वंदना एवं सुनीता श्रीवास्तव ‘जागृति’ जी…
आदित्यपुर नगर निगम की पूर्व वार्ड पार्षद नीतू शर्मा ने मंत्री सुदिव्य सोनू से किया मुलाकात, वार्ड 17 की जन समस्याओं से कराया अवगत राष्ट्र संवाद संवाददाता – अमन ओझा झारखण्ड नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से उनके आवास पर मिलकर वार्ड 17 की समस्याओं को लेकर पूर्व वार्ड पार्षद नीतू शर्मा मिली और उन्हें जन सरोकार से जुड़ी योजनाओं से अवगत कराया। जिसमे खरकाई ब्रिज में जाली लगाने, घर-घर जल नल योजना, पानी की समस्या, वार्ड 17 में कई पथ जो बोर्ड बैठक में पारित तो हो चूका है अब तक धरातल पर नहीं उतरने जैसी…
कोडरमा क्षेत्र के ताराघाटी से मेघातरी लौट रहे बाइक सवार युवक की सड़क दुर्घटना में हुई मौत। कोडरमा थाना क्षेत्र के रांची-पटना मुख्य मार्ग पर कोडरमा घाटी स्थित नौवां माइल के पास सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मृतक की पहचान मेघातरी के बाराकुरा निवासी सन्नी कुमार उम्र 25 वर्ष पिता जगदीश रजवार के रूप में हुई है। जबकि उसका साथी पप्पू कुमार उम्र 28 वर्ष पिता कुंदन राजवंशी घायल हो गया। वहीं पुलिस ने घायल पप्पू कुमार को ईलाज के लिये कोडरमा सदर अस्पताल में भर्ती करवाया जबकि मृतक सन्नी…
शहादत से बलिदान का आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त करता है सिख: कुलबिंदर अंग्रेजी कैलेंडर, नानकशाही, विक्रम संवत के घालमेल से बचने की जरूरत जमशेदपुर। क़ौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने सिख गुरुओं के सिद्धांत, मूल्यों, दर्शन का हवाला देते हुए कहा कि शहादत पर शोक जताने की कोई परंपरा अथवा उदाहरण नहीं है। चार बेटों की शहादत पर गुरु गोबिंद सिंह जी ने कहा था, चार मुए तो क्या हुआ, जीवित कई हजार, अर्थात क्योंकि उन्होंने धर्म और सच्चाई के लिए अपने प्राण दिए, और उनके इस बलिदान से हज़ारों सिखों में जोश और धर्म की लौ…
इच्छा मृत्युः संवेदना एवं संविधान के बीच फंसा मानवीय प्रश्न -ललित गर्ग इच्छा मृत्यु यानी व्यक्ति की अपनी इच्छा के अनुसार जीवन का अंत, भारत में लंबे समय से सामाजिक, नैतिक और कानूनी विमर्श का विषय रही है। यह प्रश्न केवल मृत्यु से जुड़ा नहीं है, बल्कि असहनीय पीड़ा, मानवीय गरिमा, करुणा और आत्मनिर्णय के अधिकार से गहराई से संबंधित है। इनदिनों एक 32 वर्षीय युवक, जो पिछले 13 वर्षों से कोमा जैसी स्थिति में है, इस त्रासदी का जीवंत उदाहरण है। न चेतना, न संवाद, न सुधार की कोई संभावना, फिर भी परिवार भावनात्मक, मानसिक और आर्थिक यातना झेलने…
यौन अपराध को लेकर अदालतों की असंवेदनशील टिप्पणियां चिंताजनक – देवानंद सिंह भारतीय न्याय व्यवस्था का इतिहास बताता है कि अदालतें न केवल कानून की पालक होती हैं, बल्कि वे सामाजिक चेतना और नैतिकता की दिशा भी निर्धारित करती हैं। किसी भी अदालत के शब्द, किसी फैसले के वाक्य, किसी टिप्पणी का लहजा, ये सब केवल कानूनी दस्तावेजों के हिस्से नहीं होते, बल्कि वे समाज के व्यवहार, सोच और दृष्टिकोण पर भी गहरा असर डालते हैं। खासकर तब, जब मामला यौन अपराध जैसा संवेदनशील विषय हो, जिसमें पीड़िता पहले से ही मानसिक, भावनात्मक और सामाजिक दबावों से गुजर रही होती…
पानी की गंभीर समस्या, दीपका के सुभाष नगर निवासियों ने खराब बोर को लेकर सीएमओ को सौंपा ज्ञापन, तत्काल सुधार की मांग राष्ट्र संवाद ब्यूरो कमाल अहमद दीपका/कोरबा:-नगर पालिका परिषद दीपका के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 5 सुभाष नगर के निवासियों को पिछले कुछ दिनों से पानी की भीषण किल्लत का सामना करना पड़ रहा है वार्ड में पुराना ज्ञान विज्ञान स्कूल के पास स्थित महत्वपूर्ण जल आपूर्ति बोरवेल के खराब हो जाने के कारण बोर के आस-पास के दर्जनों घरों में पानी की सप्लाई पूरी तरह से ठप्प हो गई है जिससे वार्डवासियों में भारी आक्रोश है ।…
