सीएचओ का एक दिवसीय कुष्ठ रोग प्रशिक्षण आयोजित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिला कुष्ठ निवारण कार्यालय के सौजन्य से सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों (सीएचओ) के द्वितीय बैच का एक दिवसीय कुष्ठ रोग प्रशिक्षण सबल सेंटर सभागार, पूर्वी सिंहभूम में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ. राजीव लोचन महतो ने 1 अप्रैल 2025 से लागू नए एमडीटी उपचार पद्धति की जानकारी दी। जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ. मृत्युंजय धाउड़िया ने कुष्ठ रोग की शीघ्र पहचान व उपचार पर जोर देते हुए सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में नि:शुल्क दवा उपलब्ध होने की जानकारी दी। कार्यक्रम…
Author: dhiraj Kumar
एक्सएलआरआइ जमशेदपुर में ऑनलाइन मोड में होने वाले दो प्रमुख एग्जीक्यूटिव कोर्स में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, दिसंबर 2025 एक्सएलआरआइ–जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, जमशेदपुर ने ऑनलाइन मोड में दो प्रमुख एग्जीक्यूटिव कोर्स के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। पहला कोर्स एग्जीक्यूटिव डिप्लोमा इन एडवांस्ड बिजनेस स्ट्रैटजीज फॉर सीएक्सओ है, जो 10 वर्ष से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ प्रोफेशनल्स के लिए है। दूसरा कोर्स पोस्ट ग्रेजुएट सर्टिफिकेट इन सीएसआर लीडरशिप है, जो सीएसआर और सस्टेनेबिलिटी क्षेत्र से जुड़े प्रोफेशनल्स के लिए तैयार किया गया है। दोनों कोर्स एक्सएलआरआइ के वर्चुअल इंटरएक्टिव लर्निंग प्लेटफॉर्म पर संचालित…
उप विकास आयुक्त ने धालभूमगढ़ प्रखंड में शिक्षण संस्थानों एवं विकास योजनाओं का किया भौतिक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता धालभूमगढ़ प्रखंड अंतर्गत शैक्षणिक संस्थानों एवं विकास योजनाओं का भौतिक निरीक्षण उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान द्वारा किया गया। निरीक्षण के क्रम में धालभूमगढ़ प्रखंड स्थित नरसिंहगढ़ +2 उच्च विद्यालय में संचालित लैब का निरीक्षण किया गया। इस दौरान संबंधित लैब कोऑर्डिनेटर द्वारा लैब में उपलब्ध समस्त उपकरणों की जानकारी विस्तृत रूप से दी गई। उप विकास आयुक्त द्वारा लैब में उपलब्ध सभी उपकरणों की सूची का विधिवत संधारण रजिस्टर में करने का निर्देश दिया गया। लैब कोऑर्डिनेटर…
उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के द्वारा संचालित सड़क परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में सड़क, एलिवेटेड कोरिडोर निर्माण के क्रम में अतिक्रमण, भूमि अधिग्रहण, विद्युत, पेयजल स्वच्छता, जूस्को आदि विभागो से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कहा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी अंतर विभागीय अधिकारियों के साथ विद्युत लाइन, पेयजल पाइप लाइन शिफटिंग करने हेतु एक साप्ताह के अंदर संयुक्त स्थल निरीक्षण, आवश्यक…
लोकतंत्र की जीत, सत्ता के दुरुपयोग पर उतरी भाजपा- न्यायपालिका की करारी चोट कांग्रेस पार्टी गाँधीवादी तरह से प्रदर्शन कर रही थी और भाजपा के लोग हाथ में डंडा लेकर गोडसेवादी तरीके से अभद्रता कर रहे थे – कांग्रेस जिलाध्यक्ष राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में जमशेदपुर भाजपा के कार्यालय पर विशाल प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह के नेतृत्व में आमबगान मैदान से जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए भाजपा कार्यालय के समक्ष पहुँचा। जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल…
नोएडा मीडिया क्लब में कवि सम्मेलन वे मुशायरे का सफल आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता जनता की खोज मीडिया ग्रुप के बैनर तले कवि सम्मेलन वे मुशायरे का सफल आयोजन किया गया जिसमे देश के मशहूर कवियों एवं शायरी ने अपनी शायरी का सफल प्रदर्शन किया इस कार्यक्रम के सदर जनाब अरुण कुमार सागर (gst ) ऑफिसर थे चीफ गेस्ट जे पी रावत जी स्पेशल गेस्ट साहित्य कुमार चंचल वे ताबिश खेराबादी थे कार्यक्रम का आयोजन रऊफ अहमद सिद्दीकी वे हाशिम देहलवी ने किया कार्यक्रम का आगाज शमा रोशन से किया गया डाक्टर कृष्णा शर्मा दामिनी जी ने खूबसूरत नात पढ़ी…
जमशेदपुर में बैंक लॉकर से 30 लाख की सोने की चोरी का खुलासा, बैंक क्लर्क गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में बैंक लॉकर से करीब 30 लाख रुपये के सोने की चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. आजाद नगर पुलिस ने इस मामले में बैंक ऑफ बड़ौदा की चाकुलिया शाखा में तैनात क्लर्क शत्रुघन कुमार को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार आरोपी क्लर्क ने बैंक के लॉकर से सोने की चोरी की थी. गुप्त सूचना और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया.…
जमशेदपुर में ACIB का भव्य शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह संपन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। एंटी करप्शन इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (ACIB) की ओर से अधिकारी शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह का भव्य और गरिमामय आयोजन जमशेदपुर में किया गया। यह कार्यक्रम संगठन में नव-नियुक्त अधिकारियों को राष्ट्र सेवा, ईमानदारी, निष्ठा तथा भ्रष्टाचार के विरुद्ध दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करने की शपथ दिलाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। साथ ही समाज एवं संगठन के हित में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कर्मियों और पदाधिकारियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ,…
खुद को थोड़ा बचाया कर खुद को थोड़ा बचाया कर , जैसे कोई बुढ़िया बचाती हो सिक्के , आंचल की गांठ में। बच्चा छुपाता हो पसंदीदा खिलौना , युवा अपने मोबाइल में छुपाता हो कुछ प्रेमिल तस्वीरें । माई रखती थी छुपा कर नोट की गड्डी, चावल के डब्बे में , बुधिया हर मुसीबत को झेल बचाये रखता है , अपने बाप दादा पुरखे की जमीन । सोमवारी ने भी बचा रखा है , सास से मिली मुंह दिखाई के कंगन । ठीक ऐसे ही खुद को थोड़ा बचाया कर। सबसे खुद को छुपाया कर।। :- डॉ कल्याणी कबीर
कुष्ठ रोग की समय पर पहचान से दिव्यांगता से बचाव संभव : डॉ. साहिर पाल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत सिविल सर्जन, पूर्वी सिंहभूम के निर्देशानुसार सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों (सीएचओ) का एक दिवसीय कुष्ठ प्रशिक्षण कार्यक्रम साकची स्थित सबल सेंटर सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कुष्ठ रोग की शीघ्र पहचान, सही उपचार और समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ. राजीव लोचन महतो द्वारा प्रतिभागियों के स्वागत से की गई। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने कहा कि कुष्ठ रोग की…
