हर हर महादेव सेवा संघ की कंबल सेवा जारी, जरूरतमंदों को मिली ठंड से राहत राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : कड़ाके की ठंड के बीच हर हर महादेव सेवा संघ द्वारा चलाया जा रहा कंबल सेवा अभियान निरंतर जारी है। टिनप्लेट, इवनिंग क्लब, नामदा बस्ती, कालू बगान, नानक नगर हरिजन बस्ती, केबुल टाउन सहित कई क्षेत्रों में संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में जरूरतमंदों और बुजुर्गों के बीच कंबलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि ठंड के मौसम में असहाय और बुजुर्गों की सेवा मानवता की सच्ची साधना है। संघ का संकल्प…
Author: dhiraj Kumar
नमन परिवार ने शहीद दिवस पर अमर बलिदानियों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर में नमन परिवार द्वारा महान स्वतंत्रता सेनानी एवं अमर बलिदानी रामप्रसाद बिस्मिल, अशफ़ाक़उल्ला ख़ान एवं ठाकुर रोशन सिंह के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में “अमर रहे” के जयघोष से नमन कार्यालय गूंज उठा। संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि इन अमर शहीदों का त्याग और राष्ट्रभक्ति आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। वरिष्ठ पत्रकार बृजभूषण सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में कई सामाजिक, राजनीतिक…
बागबेड़ा थाना क्षेत्र में 318 ग्राम अवैध गांजा के साथ युवक गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता बागबेड़ा :प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर बागबेड़ा थाना पुलिस द्वारा छापामारी अभियान चलाया गया। इस दौरान एक व्यक्ति सुनील पत्रों उर्फ टकाल, उम्र करीब 31 वर्ष, पिता गणेश पत्रों, पता रामनगर, हनुमान मंदिर के पास, थाना बागबेड़ा, जिला पूर्वी सिंहभूम को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अभियुक्त के पास से लगभग 318 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
जमशेदपुर के पास उभरता नया हिल-स्टेशन जैसा पर्यटन स्थल, सतनाला झील बनी सैर और पिकनिक की नई पहचान राष्ट्र संवाद उमाशंकर दुबे जमशेदपुर : पहाड़ों, वादियों और झील के खूबसूरत नजारों का आनंद लेने के लिए अब जमशेदपुरवासियों को दूर जाने की जरूरत नहीं है। शहर से मात्र 15 किलोमीटर दूर चांडिल प्रखंड के आसनबनी स्थित जामडीह गांव में सतनाला झील को आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। ग्रामीण डल लेक की तर्ज पर तैयार हो रही यह झील तेजी से लोकप्रिय पिकनिक स्पॉट बनती जा रही है। तीन ओर से पहाड़ों से घिरी सतनाला…
यूसील में वर्षों से जमे अधिकारियों की होगी रोटेशन, पर्सनल विभाग ने जारी किया आदेश राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा।यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसील) में एक ही पद पर वर्षों से जमे अधिकारियों की अब खैर नहीं है। यूसील प्रबंधन ने संवेदनशील पदों पर तीन वर्ष से अधिक समय से पदस्थ अधिकारियों को रोटेट करने का आदेश जारी किया है। यह नोटिस यूसील के पर्सनल अधिकारी राकेश कुमार द्वारा जारी किया गया है, जिसे सभी विभागाध्यक्षों (एचओडी) को भेज दिया गया है। राकेश कुमार ने बताया कि निर्देश के तहत तीन साल से अधिक समय से संवेदनशील पदों पर कार्यरत…
कदमा में महाबीर मंदिर चोरी कांड का खुलासा, 24 घंटे में सामान बरामद, अभियुक्त गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र अंतर्गत फार्म एरिया स्थित श्री श्री महाबीर मंदिर का सामान बंद पड़े क्वार्टर से चोरी होने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। इस संबंध में कदमा थाना कांड संख्या 115/25, दिनांक 18.12.2025, धारा 331/305(a) BNS के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। प्राथमिकी अभियुक्त रोहित मुखी उर्फ कुणाल मुखी (उम्र 28 वर्ष), पिता–राजेश मुखी, निवासी फार्म एरिया, क्वार्टर संख्या–21, स्टाफ क्वार्टर, हरिजन बस्ती, थाना–कदमा, जिला–पूर्वी सिंहभूम के विरुद्ध मामला…
करीम सिटी कॉलेज में आयोजित हुआ दो दिवसीय प्रमाण पत्र वितरण समारोह “ग्रेजुएशन सेरेमनी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर 19 दिसंबर 2025 करीम सिटी कॉलेज, साकची, जमशेदपुर के ऑडिटोरियम में ग्रेजुएशन सेरेमनी-2025 के नाम से एक भव्य प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा की वाइस चांसलर डॉ अंजिला गुप्ता थीं। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान से हुआ। प्राचार्य के हाथों मुख्य अतिथि पुष्पगुच्छ, शॉल तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्राचार्ज डॉ मोहम्मद रेयाज ने शिक्षकों शिक्षकेत्तर कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में मौजूद छात्र छात्राओं एवं अभिभावकों से भरी हुई सभा में वाइस…
एक्सएलआरआइ–नाबार्ड की पहल: बिहार-झारखंड समेत 12 राज्यों के उद्यमियों को मिलेगा समर्थन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। देश के प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थान एक्सएलआरआइ जमशेदपुर ने ग्रामीण व अर्ध-ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रूरल बिजनेस इन्क्यूबेशन सेंटर की शुरुआत की है। इस केंद्र का नाम एक्सएलआरआइ सेंटर फॉर इनोवेशन, टेक्नोलॉजी एंड एंटरप्रेन्योरशिप (एक्ससीआइटीइ) रखा गया है, जिसकी स्थापना नाबार्ड के अनुदान से की गई है। यह केंद्र कृषि व्यवसाय और उससे जुड़े गैर-कृषि क्षेत्रों में शुरुआती चरण के नवाचार-आधारित उद्यमों को सहयोग देगा। इसके तहत बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के आठ राज्यों सहित कुल…
एनआईटी आदित्यपुर क्षेत्र में कोटपा अधिनियम के तहत संयुक्त छापेमारी, 4 प्रतिष्ठानों पर जुर्माना राष्ट्र संवाद संवाददाता आदित्यपुर:उपायुक्त के निर्देश पर टोबैको कंट्रोल एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने एनआईटी आदित्यपुर के आसपास बाजार क्षेत्र में कोटपा अधिनियम, 2003 एवं झारखंड संशोधन अधिनियम, 2021 के तहत 25 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण व छापेमारी की। जांच के दौरान तंबाकू उत्पादों की बिक्री के आरोप में 4 प्रतिष्ठानों से धारा 6(क) एवं 6(ख) के अंतर्गत जुर्माना वसूला गया और चेतावनी साइनेज लगाने के निर्देश दिए गए। कार्रवाई में स्पष्ट किया गया कि शैक्षणिक, स्वास्थ्य, न्यायालय एवं सरकारी परिसरों के 100 मीटर…
खालसा विद्यालय बर्मा माइंस में गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहादत दिवस मनाया गया राष्ट्र संवाद संवाददाता आज दिनांक 01.12.2025 को खालसा मध्य/ उच्च विद्यालय वर्मा माइंस में हिंद की चादर गुरु तेग बहादुर जी के 350 वीं शहादत दिवस समारोह का आयोजन किया गया । जिसका मुख्य उद्देश्य गुरु जी के दिलेर, निर्भय तथा त्यागी स्वभाव तथा उनकी हिंदुओं के धार्मिक आस्था जानेऊ तथा तिलक की रक्षा करते हुए दिये गए सर्वोच्च बलिदान से बच्चों तथा समाज को अवगत कराना था जिसमें सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के प्रधान भगवान सिंह तथा शैलेंद्र सिंह और उनकी पूरी टीम उपस्थित…
