Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कदमा में महाबीर मंदिर चोरी कांड का खुलासा, 24 घंटे में सामान बरामद, अभियुक्त गिरफ्तार
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    कदमा में महाबीर मंदिर चोरी कांड का खुलासा, 24 घंटे में सामान बरामद, अभियुक्त गिरफ्तार

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कदमा में महाबीर मंदिर चोरी कांड का खुलासा, 24 घंटे में सामान बरामद, अभियुक्त गिरफ्तार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र अंतर्गत फार्म एरिया स्थित श्री श्री महाबीर मंदिर का सामान बंद पड़े क्वार्टर से चोरी होने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। इस संबंध में कदमा थाना कांड संख्या 115/25, दिनांक 18.12.2025, धारा 331/305(a) BNS के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

    प्राथमिकी अभियुक्त रोहित मुखी उर्फ कुणाल मुखी (उम्र 28 वर्ष), पिता–राजेश मुखी, निवासी फार्म एरिया, क्वार्टर संख्या–21, स्टाफ क्वार्टर, हरिजन बस्ती, थाना–कदमा, जिला–पूर्वी सिंहभूम के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था।

    वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया, जिसका नेतृत्व कदमा थाना प्रभारी प्रवेश चन्द्र सिन्हा कर रहे थे। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर स्टाफ क्वार्टर से चोरी गया मंदिर का सारा सामान विधिवत बरामद कर लिया और अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

    गिरफ्तार अभियुक्त को अग्रिम कार्रवाई करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।
    बरामद सामान :
    लाल रंग का डोलक (डंका) – 03 पीस
    स्टील का तासा – 01 पीस
    लोहे की तलवार – 03 पीस
    बड़ा कैरम बोर्ड – 01 पीस
    डंका – 01 पीस
    पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा है।

    24 घंटे में सामान बरामद अभियुक्त गिरफ्तार कदमा में महाबीर मंदिर चोरी कांड का खुलासा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकरीम सिटी कॉलेज में आयोजित हुआ दो दिवसीय प्रमाण पत्र वितरण समारोह “ग्रेजुएशन सेरेमनी
    Next Article एशियन यूथ पारा गेम्स में झोंगो पाहन की ऐतिहासिक सफलता, विधानसभा अध्यक्ष ने किया सम्मान

    Related Posts

    गांधी जयंती पर सरयू राय करेंगे ‘सट्टा एवं ड्रग्स के दुष्प्रभाव पर विचार क्रांति सम्मेलन’

    September 25, 2026

    प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम संपन्न

    September 25, 2026

    गोलमुरी में चोरों का आतंक, बैंक डकैती के अगले दिन ज्वेलरी दुकान में सेंधमारी

    September 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गांधी जयंती पर सरयू राय करेंगे ‘सट्टा एवं ड्रग्स के दुष्प्रभाव पर विचार क्रांति सम्मेलन’

    प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम संपन्न

    गोलमुरी में चोरों का आतंक, बैंक डकैती के अगले दिन ज्वेलरी दुकान में सेंधमारी

    रेलवे पुस्तकालय गढ़हरा में राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती पर किया याद

    श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा

    पंचायत भवन में ग्राम सभा के द्वारा योजना पारित।

    वृद्धाश्रम में मनाया गया NSS का 56वां स्थापना दिवस

    *वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच झारखण्ड इकाई की सितंबर 2026 की मासिक गोष्ठी सफलतापूर्वक सम्पन्न*

    26 सितंबर के राज्यभवन घेराव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर

    चतरा में TSPC के तीन दिवसीय बंद का पहले दिन दिखा असर, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.