हर हर महादेव सेवा संघ की कंबल सेवा जारी, जरूरतमंदों को मिली ठंड से राहत
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : कड़ाके की ठंड के बीच हर हर महादेव सेवा संघ द्वारा चलाया जा रहा कंबल सेवा अभियान निरंतर जारी है। टिनप्लेट, इवनिंग क्लब, नामदा बस्ती, कालू बगान, नानक नगर हरिजन बस्ती, केबुल टाउन सहित कई क्षेत्रों में संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में जरूरतमंदों और बुजुर्गों के बीच कंबलों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि ठंड के मौसम में असहाय और बुजुर्गों की सेवा मानवता की सच्ची साधना है। संघ का संकल्प है कि कोई भी जरूरतमंद ठंड में ठिठुरता न रहे। अभियान को सफल बनाने में संघ परिवार व स्थानीय कमेटी के कई सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

