एमएलए पूर्णिमा साहू ने किया जेसीपीएल 4.0 का उद्घाटन, खेल भावना की सराहना जमशेदपुर: जेसीआई जमशेदपुर रॉयल्स द्वारा आयोजित दो दिवसीय जयसी प्रीमियर लीग (जेसीपीएल) 4.0 का शुभारंभ शनिवार को ट्यूब मेकर्स क्लब में उत्साहपूर्ण माहौल के बीच हुआ। प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन जमशेदपुर पूर्व की विधायक पूर्णिमा साहू ने किया। इस अवसर पर उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि खेल युवाओं और पेशेवरों के बीच एकता, अनुशासन और टीम वर्क को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम हैं। खिलाड़ियों, आयोजकों और दर्शकों को संबोधित करते हुए विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि जेसीआई जमशेदपुर रॉयल्स शहर में खेल…
Author: dhiraj Kumar
चाईबासा सदर अस्पताल में 4 साल के बच्चे की मौत, एंबुलेंस देरी पर हंगामा राष्ट्र संवाद संवाददाता चाईबासा पश्चिमी सिंहभूम जिले के सदर अस्पताल में शुक्रवार को एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है. नोवामुंडी प्रखंड के बालजोडी गांव के चार वर्षीय बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई. आरोप है कि बच्चे की मौत के बाद शव को गांव ले जाने के लिए परिजनों को समय पर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं कराई गई. इस घटना से परिजनों में गहरा आक्रोश और दुख का माहौल है. मामले की जानकारी सामने आते ही स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने…
जमीनी विवाद में बेटा ने बाप को मारी चार गोली, गंभीर हालत में पटना पीएमसीएच रेफर। राष्ट्र संवाद संवाददाता जहानाबाद जिले के काको थाना क्षेत्र अंतर्गत मिश्र बीघा गांव में जमीनी विवाद में पुत्र ने अपने पिता को चार गोली मारी है इसके बाद वह फरार हो गया घटना की जानकारी होने के बाद परिवार में कोहराम मच गया और घटना के बाद ग्रामीणों ने आनन फानन में उसे इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल में लाया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया है परिजनों ने बताया कि पिता पुत्र में संपत्ति का…
जमशेदपुर: साकची में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर, स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत पुराने जेल परिसर के समीप शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि स्कूटी संख्या JH05DL-5630 के परखच्चे उड़ गए और स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार काफी तेज गति में थी और अचानक संतुलन बिगड़ने से उसने स्कूटी को चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और…
लक्ष्मण गिलुआ की जयंती पर भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि, मधु कोड़ा बोले—आदिवासी समाज की बुलंद आवाज थे गिलुआ राष्ट्र संवाद संवाददाता पूर्व सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय लक्ष्मण गिलुआ की जयंती के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दिवंगत नेता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना के साथ…
आंगन में आग तापते ग्रामीण को हाथी ने कुचला, वन विभाग की लापरवाही से भड़का गांव राष्ट्र संवाद संवाददाता पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत गिड्डुंग गांव में शुक्रवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना घटी, जब अपने ही घर के आंगन में आग ताप रहे एक ग्रामीण पर जंगली हाथी ने हमला कर उसकी मौके पर ही जान ले ली। मृतक की पहचान गांव निवासी लक्ष्मण देवगम के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है, वहीं ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों पर गंभीर लापरवाही का आरोप…
आनंद मार्ग दृष्टि सेवा महा अभियान के तहत 11 मोतियाबिंद रोगियों का फेको सर्जरी कर निशुल्क लेंस प्रत्यारोपण कराया झारखंड के रहने वाले 70 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों का पूर्णिमा नेत्रालय में हो रहा है फेको सर्जरी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से 11 मोतियाबिंद रोगियों का फेको सर्जरी कर निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण किया गया । दवा एवं चश्मा पहना कर उनका स्वागत किया गया। आनंद मार्ग ने आयुष्मान एवं(डी.बी.सी.एस )राष्ट्रीय अंधत्व निवारण एवं नियंत्रण कार्यक्रम से पिछले काफी सालों से दृष्टि सेवा महा अभियान चला रही है।…
कपाली में एसआई पर युवक से मारपीट का आरोप, पुलिस और पीड़ित के दावे आमने-सामने राष्ट्र संवाद संवाददाता – अमन ओझा सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी थाना क्षेत्र में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर रजिक खान पर एक युवक के साथ मारपीट करने का गंभीर आरोप सामने आया है, जिससे इलाके में चर्चा का माहौल गर्म हो गया है। पीड़ित युवक की पहचान अब्दुल नज़ीर के रूप में हुई है, जबकि पुलिस प्रशासन ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार और बेबुनियाद बताया है। मामला कपाली के रामू होटल के पास का बताया जा रहा है। पीड़ित अब्दुल नज़ीर के अनुसार, वह…
अंसार खान की पहल पर जवाहर नगर में नाले की सफाई राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष अंसार खान की पहल पर जवाहर नगर रोड नंबर 13 बी में नाले की सफाई मानगो नगर निगम के द्वारा किया गया। अंसार खान ने बताया इस नाले का गंदा पानी घरों में जा रहा था जिससे लोगों का घर में रहना दुश्वार हो रहा था। आज सफाई होने के बाद बस्ती वासियों ने चैन की सांस लिया है। अंसार खान ने बस्ती वासियों को आश्वास दिया है नाले का बनाने के काम मानगो नगर निगम के…
केबल कंपनी मामले में एनसीएलटी के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी संघर्ष समिति राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।केबल कंपनी से जुड़े मामले में राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) द्वारा 3 जनवरी 2025 को दिए गए फैसले के विरोध में केबल कंपनी संघर्ष समिति ने सुप्रीम कोर्ट का रुख करने का निर्णय लिया है। एनसीएलटी ने अपने आदेश में वेदांता कंपनी को केबल कंपनी का हैंडओवर लेने और 90 दिनों के भीतर अदालत को इसकी सूचना देने का निर्देश दिया था। इस फैसले के खिलाफ संघर्ष समिति को 45 दिनों की अवधि के भीतर अपील दायर करने का अवसर मिला है।…
