जमीनी विवाद में बेटा ने बाप को मारी चार गोली, गंभीर हालत में पटना पीएमसीएच रेफर।
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जहानाबाद जिले के काको थाना क्षेत्र अंतर्गत मिश्र बीघा गांव में जमीनी विवाद में पुत्र ने अपने पिता को चार गोली मारी है इसके बाद वह फरार हो गया घटना की जानकारी होने के बाद परिवार में कोहराम मच गया और घटना के बाद ग्रामीणों ने आनन फानन में उसे इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल में लाया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया है परिजनों ने बताया कि पिता पुत्र में संपत्ति का विवाद पिछले कई महीनों से चला रहा था। साथ ही साथ परिजनों ने बताया कि पिता के द्वारा दूसरी शादी रचाई जाने के बाद से ही पुत्र अपनी संपत्ति विवाद को लेकर काफी नाराज चल रहा था जिसको लेकर अक्सर पिता पुत्र में विवाद हुआ करता था और आज विवाद इतना बढ़ गया की आक्रोश में बेटा ने अपने बाप को चार गोली मार दी है। जिसके बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है वही इस घटना की जानकारी होने के बाद स्थानीय काको थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है और आरोपी पुत्र को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।

