Author: dhiraj Kumar

हरविंदर सिंह जमशेदपुरी का मलेशिया दौरा : गुरमत प्रचार का वैश्विक संकल्प राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।सिख धर्म के सिद्धांतों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैलाने के उद्देश्य से जमशेदपुर के युवा सिख प्रचारक हरविंदर सिंह जमशेदपुरी रविवार से मलेशिया के 20 दिवसीय दौरे पर रवाना हो रहे हैं। इस आध्यात्मिक यात्रा की पहली प्रस्तुति 21 दिसंबर को मेलाका शहर में होगी, जहां वे गुरबाणी की व्याख्या और सिख मर्यादा पर प्रवचन देंगे। यह दौरा प्रवासी सिखों को उनकी धार्मिक-सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने और पंथक एकता को मजबूत करने का प्रयास है। हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने इसे “गुरमत की ज्योति को वैश्विक…

Read More

ठंड बढ़ने पर सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था, उपायुक्त ने दिए निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।जिले में बढ़ती ठंड और ठिठुरन को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा राहत उपाय तेज कर दिए गए हैं। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार नगर निकायों एवं प्रखंड क्षेत्रों के प्रमुख चौक-चौराहों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को अलाव की व्यवस्था नियमित रूप से करने और जरूरतमंदों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया है। साथ ही सड़क किनारे रहने वाले लोगों को आश्रय गृहों…

Read More

नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ने नाट्यकार नीरज शुक्ला को किया सम्मानित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी द्वारा समाज में नाट्यकला के माध्यम से जागरूकता फैलाने वाले कलाकारों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में मशहूर नाट्यकार नीरज शुक्ला को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि सामाजिक बुराइयों, परंपराओं और समसामयिक मुद्दों पर आधारित नाटकों के जरिए नीरज शुक्ला जैसे नाट्यकार समाज को आईना दिखाने का काम करते हैं। उनकी रचनाएं न केवल मनोरंजन करती हैं, बल्कि समाज को सोचने और बदलने के लिए प्रेरित भी करती हैं। कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय…

Read More

एग्रिको मैदान में बैडमिंटन टूर्नामेंट का भव्य आगाज, 24 टीमें मैदान में राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।एग्रिको बैडमिंटन क्लब के तत्वावधान में ट्रांसपोर्ट ग्राउंड, एग्रिको में आयोजित तीन दिवसीय एग्रिको बैडमिंटन टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ शनिवार को जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की विधायक पूर्णिमा साहू ने किया। यह टूर्नामेंट अपने आठवें संस्करण में प्रवेश कर चुका है, जिसमें इस वर्ष कुल 24 टीमें हिस्सा ले रही हैं। आयोजकों के अनुसार टूर्नामेंट के सभी मुकाबले लीग प्रारूप में खेले जाएंगे, जबकि फाइनल मैच सोमवार को आयोजित होगा। उद्घाटन समारोह में क्लब के पदाधिकारियों व सदस्यों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। इस अवसर…

Read More

परमात्मा सभी को खुश और स्वस्थ रखें : काले हर हर महादेव सेवा संघ का कारवां पहुंचा पोटका स्थित “खड़ियाकोचा” सबर गांव राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : कड़ाके की ठंड को देखते हुए हर हर महादेव सेवा संघ के तत्वावधान में संचालित “काले कंबल वाले का कारवां” लगातार सेवा कार्यों में जुटा हुआ है। इसी क्रम में संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में पोटका प्रखंड के सुदूरवर्ती सबर गांव खड़ियाकोचा सहित बारीडीह, साकची एवं अन्य क्षेत्रों में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया। विशेष रूप से सबर बस्ती में प्रत्येक परिवार को कंबल के साथ-साथ गुड़, चूड़ा एवं…

Read More

बिष्टुपुर में ट्रैफिक जांच के दौरान दंपति से कथित बदसलूकी, महिला गंभीर रूप से घायल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर :जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत साई मंदिर के समीप ट्रैफिक जांच के दौरान उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक दंपति पुलिस के कथित अमानवीय व्यवहार का शिकार हो गया। इस घटना में स्कूटी सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार आदित्यपुर निवासी दंपति स्कूटी से सोनारी जा रहे थे। इसी दौरान ट्रैफिक जांच में तैनात पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है…

Read More

जमशेदपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, गोलमुरी थाना ने अंतर्राज्यीय चोरी गिरोह किया ध्वस्त राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर :गोलमुरी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय अंतर्राज्यीय चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक पियूष पाण्डेय के निर्देश पर की गई। मामले का खुलासा गोलमुरी थाना कांड संख्या 139/25 की जांच के दौरान हुआ। पुलिस ने इस मामले में तीन शातिर अपराधियों विकास कुमार उर्फ विकास कुमार साह (27), राजू कुमार (49) और मो. इरफान उर्फ बॉबी (26) को गिरफ्तार किया है। तीनों अभियुक्त पटना (बिहार) के निवासी हैं। पूछताछ में आरोपियों ने जमशेदपुर…

Read More

केरला समाजम हिन्दी स्कूल में युवा महोत्सव का समापन राष्ट्र संवाद संवाददाता केरला समाजम हिन्दी स्कूल में तीन दिवसीय युवा महोत्सव शनिवार को सम्पन्न हो गया। युवा महोत्सव के अंतिम दिन एकल नृत्य और समूह नृत्य का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इसमें सब जूनियर जूनियर और सीनियर के बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर निर्णायक मंडली और शिक्षक- शिक्षिकाओं का दिल जीत लिया। इस प्रतियोगिता में निर्णायिका के रूप में सुश्री सिमली मुखी तथा श्रीमान हरीश मुखी निर्णायक के रूप में हमारे बीच उपस्थित थे। निर्णायक मंडली ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की…

Read More

वीर बाल दिवस आयोजन को लेकर भाजपा झारखंड ने बनाई चार सदस्यीय टीम, कुलवंत सिंह बंटी बने सह-संयोजक राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।दशमेश पिता श्री गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहिबजादों—बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह—के अमर बलिदान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी, झारखंड प्रदेश ने वीर बाल दिवस के भव्य एवं सफल आयोजन के लिए प्रदेश स्तरीय चार सदस्यीय टीम का गठन किया है। प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह को कार्यक्रम का संयोजक नियुक्त किया गया है, जबकि भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह…

Read More

घाघीडीह में वर्षों पुरानी सड़क मांग पूरी, 24 लाख की लागत से बनेगी पीसीसी सड़क राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका।जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत घाघीडीह जेल से टीआरएफ कॉलोनी होते हुए बस्ती तक वर्षों से लंबित पीसीसी सड़क निर्माण की बहुप्रतीक्षित मांग आखिरकार पूरी हो गई। पोटका विधायक संजीव सरदार ने शनिवार को पूजा-अर्चना के साथ सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इस सड़क के बनने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और बरसात के मौसम में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी। विधायक संजीव सरदार ने कहा कि जनता ने जिस भरोसे के साथ उन्हें चुना है, उस भरोसे को…

Read More