Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिष्टुपुर में ट्रैफिक जांच के दौरान दंपति से कथित बदसलूकी, महिला गंभीर रूप से घायल
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बिष्टुपुर में ट्रैफिक जांच के दौरान दंपति से कथित बदसलूकी, महिला गंभीर रूप से घायल

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिष्टुपुर में ट्रैफिक जांच के दौरान दंपति से कथित बदसलूकी, महिला गंभीर रूप से घायल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर :जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत साई मंदिर के समीप ट्रैफिक जांच के दौरान उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक दंपति पुलिस के कथित अमानवीय व्यवहार का शिकार हो गया। इस घटना में स्कूटी सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    जानकारी के अनुसार आदित्यपुर निवासी दंपति स्कूटी से सोनारी जा रहे थे। इसी दौरान ट्रैफिक जांच में तैनात पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि स्कूटी चालक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। दंपति का आरोप है कि पुलिस कर्मियों द्वारा धक्का दिए जाने से स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे महिला को गंभीर चोटें आईं।

    घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीर आक्रोशित हो गए और हंगामा शुरू हो गया, जिससे कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। सूचना मिलते ही बिष्टुपुर ट्रैफिक प्रभारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

    ट्रैफिक प्रभारी ने मामले की जांच कर दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया है। घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस की कार्यशैली को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखा गया।

    बिष्टुपुर में ट्रैफिक जांच के दौरान दंपति से कथित बदसलूकी महिला गंभीर रूप से घायल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, गोलमुरी थाना ने अंतर्राज्यीय चोरी गिरोह किया ध्वस्त
    Next Article परमात्मा सभी को खुश और स्वस्थ रखें : काले

    Related Posts

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    July 12, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    July 12, 2026

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.