Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, गोलमुरी थाना ने अंतर्राज्यीय चोरी गिरोह किया ध्वस्त
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, गोलमुरी थाना ने अंतर्राज्यीय चोरी गिरोह किया ध्वस्त

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, गोलमुरी थाना ने अंतर्राज्यीय चोरी गिरोह किया ध्वस्त

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर :गोलमुरी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय अंतर्राज्यीय चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक पियूष पाण्डेय के निर्देश पर की गई। मामले का खुलासा गोलमुरी थाना कांड संख्या 139/25 की जांच के दौरान हुआ।

    पुलिस ने इस मामले में तीन शातिर अपराधियों विकास कुमार उर्फ विकास कुमार साह (27), राजू कुमार (49) और मो. इरफान उर्फ बॉबी (26) को गिरफ्तार किया है। तीनों अभियुक्त पटना (बिहार) के निवासी हैं। पूछताछ में आरोपियों ने जमशेदपुर सहित बिहार, पश्चिम बंगाल एवं अन्य राज्यों में चोरी की कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

    आरोपियों की निशानदेही पर गोलमुरी स्थित बंद पड़ी केबल कंपनी के जनरल ऑफिस के खंडहर से देसी कट्टा, दो जिंदा गोली, चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन तथा चोरी में प्रयुक्त औजार बरामद किए गए। मामले में आर्म्स एक्ट के तहत भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।

    छापामारी टीम

    अभियान का नेतृत्व पु0नि0 सह थाना प्रभारी संजय सुमन (गोलमुरी) ने किया। टीम में पु0अ0नि0 अभय मिश्रा, पु0अ0नि0 गौरव सिंह, पु0अ0नि0 सुपाग राजक, पु0अ0नि0 अजीत प्रकाश (गोलमुरी थाना), पु0अ0नि0 संतोष कुमार (थाना प्रभारी, बिसरानगर), पु0अ0नि0 पांडु सामद (बिरसानगर) सहित आरक्षी प्रदीप तिर्की, सर्वेश महली एवं चालक मनीष कुमार शामिल थे।

    पुलिस ने बताया कि गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    गोलमुरी थाना ने अंतर्राज्यीय चोरी गिरोह किया ध्वस्त जमशेदपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेरला समाजम हिन्दी स्कूल में युवा महोत्सव का समापन
    Next Article बिष्टुपुर में ट्रैफिक जांच के दौरान दंपति से कथित बदसलूकी, महिला गंभीर रूप से घायल

    Related Posts

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    July 12, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    July 12, 2026

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.