Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र स्थित टाटा मोटर्स कॉलोनी में रविवार को चोरों ने दिनदहाड़े एक बंद क्वार्टर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और करीब 5 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात तथा 25 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए।

    घटना क्रॉस रोड नंबर-25 स्थित क्वार्टर संख्या K2/13 की है। जानकारी के अनुसार, क्वार्टर निवासी एवं टाटा मोटर्स कर्मचारी संतोष कुमार सिंह रविवार सुबह करीब 10:30 बजे अपने पिता से मिलने लक्ष्मीनगर गए थे। इसी दौरान चोरों ने सूने घर का फायदा उठाया।
    बताया जाता है कि बदमाशों ने घर के पिछले हिस्से का दरवाजा तोड़कर प्रवेश किया और अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे कीमती आभूषण व नकदी चोरी कर ली। देर रात जब घर लौटे जब संतोष कुमार सिंह तो बिखरा हुआ सामान और टूटा हुआ लॉकर देखकर उनके होश उड़ गए।

    घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना पर टेल्को थाना पुलिस भी पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा कॉलोनी और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
    पीड़ित के बयान के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि चोरी में शामिल अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से टाटा मोटर्स कॉलोनी के निवासियों में दहशत का माहौल है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम
    Next Article परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.