बागबेड़ा थाना क्षेत्र में 318 ग्राम अवैध गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
राष्ट्र संवाद संवाददाता
बागबेड़ा :प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर बागबेड़ा थाना पुलिस द्वारा छापामारी अभियान चलाया गया। इस दौरान एक व्यक्ति सुनील पत्रों उर्फ टकाल, उम्र करीब 31 वर्ष, पिता गणेश पत्रों, पता रामनगर, हनुमान मंदिर के पास, थाना बागबेड़ा, जिला पूर्वी सिंहभूम को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने अभियुक्त के पास से लगभग 318 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

