महाकाल मंदिर निर्माण में बाधा, ग्रामीणों में आक्रोश धार्मिक आस्था पर हमला बताकर कार्रवाई की चेतावनी राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया प्रखंड के नारायणपुर पंचायत अंतर्गत सिमलबेड़ा गांव के तिराहे पर प्रस्तावित महाकाल मंदिर के निर्माण कार्य में बाहरी लोगों द्वारा बाधा पहुंचाए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। मंदिर शिलान्यास के बाद शुरू हुए प्रारंभिक कार्य में ही बाधा दिये जाने को ग्रामीणों ने धार्मिक आस्था पर सीधा प्रहार बताते हुए कड़ा विरोध जताया है। ग्राम प्रधान कुरसो मुर्मू ने बताया कि 14 नवंबर को शुभ मुहूर्त में पूरे गांव की सहभागिता के साथ महाकाल मंदिर का शिलान्यास किया गया…
Author: dhiraj Kumar
ज़रूरतमंदों की सेवा ही हमारा धर्म और ध्येय – काले घाटशिला, बांकी, चाकदोहा, काशिदा, नरसिंहगढ़, धालभूमगढ़, मुसाबनी, जादूगोड़ा आदि ग्रामीण क्षेत्रों में हुई कंबल सेवा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : ठंड से राहत दिलाने और मानवता के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए हर हर महादेव सेवा संघ द्वारा संचालित कंबल वितरण अभियान लगातार जारी है। शहर की सीमाओं से आगे बढ़ते हुए यह सेवा अब सुदूर ग्रामीण अंचलों तक पहुँच चुकी है। इसी क्रम में घाटशिला, बांकी, चाकदोहा, काशिदा, नरसिंहगढ़, धालभूमगढ़, मुसाबनी, जादूगोड़ा सहित अन्य दूरस्थ इलाकों में संघ के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में जरूरतमंद…
झामुमो प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी से की मुलाकात, नेताओं पर दर्ज मुकदमे की निष्पक्ष जांच की मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। झारखंड मुक्ति मोर्चा पूर्वी सिंहभूम जिला संयोजक मंडली का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां द्वारा झामुमो के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय सदस्य मोहन कर्मकार तथा केंद्रीय सदस्य प्रमोद लाल पर झूठा मुकदमा दर्ज कराए जाने का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पूर्वी सिंहभूम जिला संयोजक मंडली के प्रमुख बाघराय मार्डि ने किया। इस दौरान नेताओं ने…
राष्ट्रपति दौरे की तैयारी तेज, सरायकेला में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगामी 29 दिसंबर को जमशेदपुर आगमन को लेकर सरायकेला जिले में प्रशासनिक सक्रियता तेज हो गई है। उपायुक्त के निर्देश पर आदित्यपुर आकाशवाणी चौक से एनआईटी कंपाउंड के आसपास अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया, जिसमें अधिकांश अतिक्रमणकारियों ने स्वयं ही दुकानें हटा लीं। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर रूट चार्ट तय कर लिया गया है। पहले चरण में निर्धारित मार्ग के आसपास अतिक्रमण हटाने, साफ-सफाई एवं सड़कों के मरम्मतीकरण का कार्य किया जा रहा है। नगर निगम भी…
चांडिल स्थित गौरी घाट से प्रतिदिन बड़ी मात्रा में हो रहा है अवैध बालू का खनन, शमशान घाट बना बालू का स्टॉक यार्ड आखिर विभिन्न घाटों से बालू उठाओ पर क्यों प्रशासन है मौन राष्ट्र संवाद संवाददाता – अमन ओझा सरायकेला-खरसावां जिला के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत कपाली ओपी क्षेत्र से अवैध बालू कारोबार का गंभीर मामला सामने आया है। हाल ही में ईचागढ़ थाना क्षेत्र में अवैध बालू को लेकर हुए विवाद का मामला अभी पूरी तरह ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब गौरी घाट पर बालू माफिया फिर से सक्रिय हो गए हैं। चांडिल के गौरी घाट में…
आर.एम.एस. हाई स्कूल बालीचेला में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित, पाठ्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र हुए सम्मानित राष्ट्र संवाद संवाददाता – अमन ओझा जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम के सोनारी स्थित आर.एम.एस. हाई स्कूल, बालीचेला में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों तथा अनुशासन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री रॉनाल्ड डी’कोस्टा रहे। उन्होंने अपने प्रेरणादायी संबोधन में विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत, अनुशासन और नैतिक मूल्यों को अपनाकर जीवन में सफलता प्राप्त करने का संदेश…
1971 युद्ध के वीर सैनिक सम्मानित, छात्रों ने सुनी शौर्य गाथा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। विजय दिवस के अवसर पर पूर्व सैनिक सेवा परिषद एवं भारत भारती संस्था द्वारा 1971 युद्ध के वीर सैनिकों को सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्त सैनिकों ने शहर के विभिन्न स्कूल–कॉलेजों में जाकर विद्यार्थियों को 1971 सहित आज़ादी के बाद हुए प्रमुख युद्धों की वीरगाथा सुनाई तथा सेना में करियर के अवसरों की जानकारी दी। 1971 युद्ध के नायक हवलदार रमेश सिंह, बलजीत सिंह, चंद्रमा सिंह, सोनेलाल, कमल दुबे एवं पेटी ऑफिसर रामजी दुबे को शॉल, बुके व मिठाई भेंट कर सम्मानित किया गया। साउथ प्वाइंट…
राजस्व वसूली व भू-अर्जन की समीक्षा, लक्ष्य से पीछे न रहें विभाग : अपर उपायुक्त राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार में राजस्व संग्रहण, भू-अर्जन, नीलाम पत्र एवं टाटा लीज भूमि अतिक्रमण से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। अपर उपायुक्त श्री भगीरथ प्रसाद की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी विभागों को सख्त निर्देश दिए गए कि कोई भी विभाग अपने वार्षिक लक्ष्य से पीछे न रहे तथा आंतरिक संसाधनों से राजस्व बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। बैठक में राज्य कर विभाग के तीनों सर्किल की समीक्षा में औसतन 50 प्रतिशत राजस्व…
राष्ट्रपति के जमशेदपुर आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीसी–एसएसपी ने किया कार्यक्रम स्थल व रूट लाइन का निरीक्षण राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के 29 दिसम्बर 2025 को जमशेदपुर आगमन के मद्देनज़र जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इस महत्वपूर्ण अवसर को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा हेतु जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडेय ने करनडीह स्थित जाहेर स्थल, एयरपोर्ट परिसर तथा प्रस्तावित रूट लाइन का स्थलीय निरीक्षण किया और संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने माननीय…
उर्दू मध्य विद्यालय की नाबालिक छात्राओं ने प्रधानाध्यापक पर छेड़खानी का लगाया आरोप। परिजनों ने किया जमकर हंगामा थाना में मामला दर्ज। जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के मलहचक मोड पर स्थित राजकीयकृत उर्दू मध्य विद्यालय के नाबालिक छात्राओं ने अपने प्रधानाध्यापक संजय कुमार पर छेड़खानी, प्राइवेट पार्ट छूने जैसे गंभीर आरोप लगाई है। जिसके बाद इस घटना की जानकारी छात्राओं के द्वारा अपने परिजनों को दी गई। जिसके बाद परिजनों ने विद्यालय पहुंचकर जमकर बवाल काटा। वही इस घटना की सूचना पाकर नगर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर हंगामा कर रहे परिजनों को किसी तरह से समझा बुझाकर मामले…
