Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चांडिल स्थित गौरी घाट से प्रतिदिन बड़ी मात्रा में हो रहा है अवैध बालू का खनन, शमशान घाट बना बालू का स्टॉक यार्ड 
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    चांडिल स्थित गौरी घाट से प्रतिदिन बड़ी मात्रा में हो रहा है अवैध बालू का खनन, शमशान घाट बना बालू का स्टॉक यार्ड 

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चांडिल स्थित गौरी घाट से प्रतिदिन बड़ी मात्रा में हो रहा है अवैध बालू का खनन, शमशान घाट बना बालू का स्टॉक यार्ड

    आखिर विभिन्न घाटों से बालू उठाओ पर क्यों प्रशासन है मौन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता – अमन ओझा

    सरायकेला-खरसावां जिला के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत कपाली ओपी क्षेत्र से अवैध बालू कारोबार का गंभीर मामला सामने आया है। हाल ही में ईचागढ़ थाना क्षेत्र में अवैध बालू को लेकर हुए विवाद का मामला अभी पूरी तरह ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब गौरी घाट पर बालू माफिया फिर से सक्रिय हो गए हैं। चांडिल के गौरी घाट में नदी से अवैध रूप से बालू उठाकर उसी घाट के पास श्मशान घाट परिसर में स्टॉक किया जा रहा है।

    ट्रैक्टर और हाइवा के माध्यम से प्रतिदिन बड़ी मात्रा में नदी से बालू निकाला जा रहा है, जिसे बाद में ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है। इस अवैध उठाव से जहां एक ओर श्मशान घाट की पवित्रता भंग हो रही है, वहीं दूसरी ओर राज्य सरकार को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान भी हो रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि अवैध बालू उठाव के कारण नदी का प्राकृतिक स्वरूप बिगड़ रहा है और पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है। बार-बार शिकायत के बावजूद जब कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती, तो माफियाओं के हौसले और बुलंद हो जाते हैं।

    ग्रामीणों को आशंका है कि यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो ईचागढ़ थाना क्षेत्र जैसी गंभीर स्थिति यहां भी उत्पन्न हो सकती है। ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही अवैध बालू उठाव पर रोक लगाकर पूरे स्टॉक को जब्त नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। अब सवाल यह है कि जिला प्रशासन कब तक इस अवैध कारोबार पर लगाम कसता है और सरकार को हो रहे राजस्व नुकसान को रोकता है। अब पूरे मामले में देखना है दिलचस्प होगा कि लाखों सीएफटी के अवैध बालू भंडारण को प्रशासन के द्वारा जप्त किया जाता है, की बालू माफियाओं के द्वारा खपाया जाएगा।

    चांडिल स्थित गौरी घाट से प्रतिदिन बड़ी मात्रा में हो रहा है अवैध बालू का खनन शमशान घाट बना बालू का स्टॉक यार्ड
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआर.एम.एस. हाई स्कूल बालीचेला में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित, पाठ्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र हुए सम्मानित
    Next Article राष्ट्रपति दौरे की तैयारी तेज, सरायकेला में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू

    Related Posts

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    July 22, 2026

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    July 22, 2026

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.