उर्दू मध्य विद्यालय की नाबालिक छात्राओं ने प्रधानाध्यापक पर छेड़खानी का लगाया आरोप।
परिजनों ने किया जमकर हंगामा थाना में मामला दर्ज।
जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के मलहचक मोड पर स्थित राजकीयकृत उर्दू मध्य विद्यालय के नाबालिक छात्राओं ने अपने प्रधानाध्यापक संजय कुमार पर छेड़खानी, प्राइवेट पार्ट छूने जैसे गंभीर आरोप लगाई है। जिसके बाद इस घटना की जानकारी छात्राओं के द्वारा अपने परिजनों को दी गई। जिसके बाद परिजनों ने विद्यालय पहुंचकर जमकर बवाल काटा। वही इस घटना की सूचना पाकर नगर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर हंगामा कर रहे परिजनों को किसी तरह से समझा बुझाकर मामले को शांत कराया और परिजन और छात्राएं समेत सभी की थाना लाया गया। परिजनों के द्वारा लिखित आवेदन देकर नगर थाना में मामला को दर्ज किया गया है वही इस घटना के बाद पीड़ित छात्राओं ने बताया कि स्कूल के प्रधानाध्यापक संजय कुमार के द्वारा अक्सर छेड़छाड़ छात्राओं के साथ किया जाता है और विरोध करने पर काफी डराया धमकाया हमलोग को जाता था पर आज कुछ ज्यादा ही उनके द्वारा गलत हरकतें की गई। जिसका कई लड़कियों ने खुलकर प्रधानाध्यापक का विरोध किया और सभी लोगों ने अपने-अपने परिजनों को जाकर इसकी जानकारी दी। जिसके बाद परिजन काफी आक्रोशित हो गए। वहीं इस मामले में नगर थाना अध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया कि छात्राओं के परिजन के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया है जिस पर केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी वही इस घटना के बाद प्रधानाध्यापक संजय कुमार अपने विद्यालय से फरार हो गए हैं।

