Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बोकारो में झारखंड ग्रामीण पुलिस के 101 नव-प्रशिक्षित चौकीदारों की पारण परेड संपन्न
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा झारखंड रांची

    बोकारो में झारखंड ग्रामीण पुलिस के 101 नव-प्रशिक्षित चौकीदारों की पारण परेड संपन्न

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 17, 2025No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बोकारो में झारखंड ग्रामीण पुलिस के 101 नव-प्रशिक्षित चौकीदारों की पारण परेड संपन्न

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर-12 स्थित पुलिस लाइन मैदान में झारखंड ग्रामीण पुलिस के नव-प्रशिक्षित चौकीदारों का पारण परेड समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उपायुक्त अजय नाथ झा मुख्य अतिथि और पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
    समारोह में 101 प्रशिक्षुओं ने सटीक, अनुशासित और समन्वित परेड का शानदार प्रदर्शन कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता का परिचय दिया। उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि चौकीदार समाज की सुरक्षा और विश्वास की पहली कड़ी हैं। नागरिकों की निश्चिंतता के लिए चौकीदारों का सतर्क, संवेदनशील और ईमानदार होना अत्यंत आवश्यक है।
    बोकारो डीसी अजय नाथ झा ने कहा चौकीदार वर्दीधारी कर्मी ही नहीं, बल्कि समाज का भरोसा हैं।

    पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने कहा कि चौकीदार संस्था सूचना संकलन, सत्यापन और प्रशासन-पुलिस तथा ग्रामीणों के बीच समन्वय में अहम भूमिका निभाती है। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षकों, पुलिस पदाधिकारियों और सभी प्लाटूनों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

    समारोह के अंत में डीसी-एसपी ने नव-प्रशिक्षित चौकीदारों को शुभकामनाएं देते हुए जिले की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने का आह्वान किया।

    बोकारो में झारखंड ग्रामीण पुलिस के 101 नव-प्रशिक्षित चौकीदारों की पारण परेड संपन्न
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीएमडी मनोज अग्रवाल का आरके अर्थ आउटसोर्सिंग माइंस का औचक निरीक्षण, कोयला चोरी को बताया समाज का कोढ़।
    Next Article उर्दू मध्य विद्यालय की नाबालिक छात्राओं ने प्रधानाध्यापक पर छेड़खानी का लगाया आरोप।

    Related Posts

    रथ मेला देखने जा रहे परिवार का ऑटो लॉरी से टकराया, पांच घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    July 22, 2026

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    July 22, 2026

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रथ मेला देखने जा रहे परिवार का ऑटो लॉरी से टकराया, पांच घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.