Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महाकाल मंदिर निर्माण में बाधा, ग्रामीणों में आक्रोश धार्मिक आस्था पर हमला बताकर कार्रवाई की चेतावनी
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    महाकाल मंदिर निर्माण में बाधा, ग्रामीणों में आक्रोश धार्मिक आस्था पर हमला बताकर कार्रवाई की चेतावनी

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    महाकाल मंदिर निर्माण में बाधा, ग्रामीणों में आक्रोश धार्मिक आस्था पर हमला बताकर कार्रवाई की चेतावनी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता,
    गम्हरिया प्रखंड के नारायणपुर पंचायत अंतर्गत सिमलबेड़ा गांव के तिराहे पर प्रस्तावित महाकाल मंदिर के निर्माण कार्य में बाहरी लोगों द्वारा बाधा पहुंचाए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। मंदिर शिलान्यास के बाद शुरू हुए प्रारंभिक कार्य में ही बाधा दिये जाने को ग्रामीणों ने धार्मिक आस्था पर सीधा प्रहार बताते हुए कड़ा विरोध जताया है।

    ग्राम प्रधान कुरसो मुर्मू ने बताया कि 14 नवंबर को शुभ मुहूर्त में पूरे गांव की सहभागिता के साथ महाकाल मंदिर का शिलान्यास किया गया था। सिमलबेड़ा गांव में लगभग 150 परिवार रहते हैं, बावजूद इसके अब तक कोई भी सार्वजनिक पूजा स्थल उपलब्ध नहीं था। पर्व-त्योहारों और विशेष धार्मिक अवसरों पर ग्रामीणों, खासकर महिलाओं को लगभग दो किलोमीटर दूर डोण्डा गांव जाना पड़ता था। इसी समस्या को देखते हुए गांव में ही मंदिर निर्माण का सामूहिक निर्णय लिया गया।

    ग्रामीणों का आरोप है कि स्थानीय निवासी शांति साव एवं अन्य की शह पर ओडिशा निवासी दीपक साव और सुसारी साव ने विवादित जमीन पर मिट्टी गिराने के लिए रास्ता बनाने के उद्देश्य से मंदिर स्थल पर बनाए जा रहे स्तंभों के लिए खोदे गए गड्ढों को भर दिया। ग्राम प्रधान सहित ग्रामीणों द्वारा बार-बार मना किए जाने और मंदिर स्थल से छेड़छाड़ न करने के निर्देश के बावजूद संबंधित लोगों ने इसे नजरअंदाज किया।

    घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। मौके पर मौजूद लक्ष्मण प्रसाद, छगन लाल साव, रितेश साव, गोपी टुडू, सिली टुडू, रामलाल वर्मा, हीरालाल वर्मा, शोभा महतो, दीपक वर्मा सहित अन्य ग्रामीणों ने इसे गांव की सामूहिक धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य बताया। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि शीघ्र ही एक आपात बैठक आयोजित कर सर्वसम्मति से निर्णय लिया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर सामाजिक अथवा कानूनी कार्रवाई का रास्ता अपनाया जाएगा।

    ग्रामीणों में आक्रोश धार्मिक आस्था पर हमला बताकर कार्रवाई की चेतावनी महाकाल मंदिर निर्माण में बाधा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleज़रूरतमंदों की सेवा ही हमारा धर्म और ध्येय – काले
    Next Article कुष्ठ रोग की समय पर पहचान से दिव्यांगता से बचाव संभव : डॉ. साहिर पाल

    Related Posts

    टेल्को में ईंट-बालू कारोबारी पर जानलेवा हमला, चाकू मारकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश

    June 6, 2026

    चंपाई मांझी को मिलेगा 10 लाख रुपये मुआवजा, कंपनी ने नौकरी और कृत्रिम पैर देने का किया वादा

    June 6, 2026

    भूमाफियाओं की काली करतूत बेनकाब! रातों-रात पौराणिक तालाब और दालमा जुड़िया नाला को मिट्टी से भरकर बेचने की साजिश, ग्रामीणों के विरोध पर प्रशासन ने रुकवाया काम

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टेल्को में ईंट-बालू कारोबारी पर जानलेवा हमला, चाकू मारकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश

    चंपाई मांझी को मिलेगा 10 लाख रुपये मुआवजा, कंपनी ने नौकरी और कृत्रिम पैर देने का किया वादा

    भूमाफियाओं की काली करतूत बेनकाब! रातों-रात पौराणिक तालाब और दालमा जुड़िया नाला को मिट्टी से भरकर बेचने की साजिश, ग्रामीणों के विरोध पर प्रशासन ने रुकवाया काम

    छूटता छोर अंतिम मोड़’ उपन्यास का लोकार्पण, साहित्य प्रेमियों की रही उपस्थिति

    दो साल से बंद जलमीनार, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण

    जमीन गई, नौकरी नहीं मिली, यूसील के खिलाफ खेत में उतरीं विस्थापित महिला आशा उरांव, अनोखे विरोध से मचा हड़कंप

    विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधान जिला जज ने पौधारोपण कर स्वच्छ पर्यावरण का दिया संदेश

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.