1971 युद्ध के वीर सैनिक सम्मानित, छात्रों ने सुनी शौर्य गाथा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। विजय दिवस के अवसर पर पूर्व सैनिक सेवा परिषद एवं भारत भारती संस्था द्वारा 1971 युद्ध के वीर सैनिकों को सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्त सैनिकों ने शहर के विभिन्न स्कूल–कॉलेजों में जाकर विद्यार्थियों को 1971 सहित आज़ादी के बाद हुए प्रमुख युद्धों की वीरगाथा सुनाई तथा सेना में करियर के अवसरों की जानकारी दी।
1971 युद्ध के नायक हवलदार रमेश सिंह, बलजीत सिंह, चंद्रमा सिंह, सोनेलाल, कमल दुबे एवं पेटी ऑफिसर रामजी दुबे को शॉल, बुके व मिठाई भेंट कर सम्मानित किया गया। साउथ प्वाइंट स्कूल, ब्लू बेल्स स्कूल, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सहित कई विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित हुए। अभियान में भारत भारती संस्था व परिषद के अनेक पदाधिकारी व सदस्य शामिल रहे।

