Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजस्व वसूली व भू-अर्जन की समीक्षा, लक्ष्य से पीछे न रहें विभाग : अपर उपायुक्त
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    राजस्व वसूली व भू-अर्जन की समीक्षा, लक्ष्य से पीछे न रहें विभाग : अपर उपायुक्त

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राजस्व वसूली व भू-अर्जन की समीक्षा, लक्ष्य से पीछे न रहें विभाग : अपर उपायुक्त

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार में राजस्व संग्रहण, भू-अर्जन, नीलाम पत्र एवं टाटा लीज भूमि अतिक्रमण से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। अपर उपायुक्त श्री भगीरथ प्रसाद की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी विभागों को सख्त निर्देश दिए गए कि कोई भी विभाग अपने वार्षिक लक्ष्य से पीछे न रहे तथा आंतरिक संसाधनों से राजस्व बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाए।

    बैठक में राज्य कर विभाग के तीनों सर्किल की समीक्षा में औसतन 50 प्रतिशत राजस्व वसूली पाई गई, जिस पर करदाताओं के ऑडिट, फील्ड निरीक्षण, बकायेदारों पर कार्रवाई एवं डेटा एनालिटिक्स पर जोर दिया गया। पंजीयन कार्यालयों की समीक्षा में जमशेदपुर में 60 प्रतिशत तथा घाटशिला में शत-प्रतिशत राजस्व संग्रहण की जानकारी दी गई। अपर उपायुक्त ने सरकारी भूमि की रजिस्ट्री में किसी भी प्रकार की अनियमितता न होने के निर्देश दिए।

    परिवहन विभाग द्वारा 79 प्रतिशत तथा एमवीआई द्वारा 28 प्रतिशत राजस्व वसूली की गई है, जबकि जेएनएसी, मानगो नगर निगम व नगर परिषदों ने लगभग 60 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया है। विद्युत विभाग के तीनों प्रमंडलों ने औसतन 90 प्रतिशत राजस्व वसूली की है, वहीं नवंबर माह में परिवहन, कृषि, उत्पाद एवं विद्युत विभागों ने 100 प्रतिशत से अधिक लक्ष्य प्राप्त किया।

    नीलाम पत्र मामलों में लंबित प्रकरणों में नोटिस, कुर्की, वारंट एवं नीलामी की कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए गए। भू-अर्जन की समीक्षा में राष्ट्रीय व राजकीय राजमार्ग परियोजनाओं के लिए भूमि अर्जन व मुआवजा भुगतान, ड्रेन व यूटिलिटी शिफ्टिंग, वनभूमि एनओसी एवं भौतिक निरीक्षण पर चर्चा हुई। साथ ही टाटा लीज भूमि अतिक्रमण की भी विस्तृत समीक्षा की गई।

    राजस्व वसूली व भू-अर्जन की समीक्षा लक्ष्य से पीछे न रहें विभाग : अपर उपायुक्त
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रपति के जमशेदपुर आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीसी–एसएसपी ने किया कार्यक्रम स्थल व रूट लाइन का निरीक्षण
    Next Article 1971 युद्ध के वीर सैनिक सम्मानित, छात्रों ने सुनी शौर्य गाथा

    Related Posts

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    July 22, 2026

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    July 22, 2026

    क्या फिर सक्रिय हुआ सरायकेला-खरसावां में नक्सली नेटवर्क? कुख्यात नक्सली के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोप, व्यवसायी ने मांगी सुरक्षा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    क्या फिर सक्रिय हुआ सरायकेला-खरसावां में नक्सली नेटवर्क? कुख्यात नक्सली के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोप, व्यवसायी ने मांगी सुरक्षा

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, बंगला ईमेल से मचा हड़कंप

    सरायकेला: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन स्नैचिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    प्रेमी से मिलाने का झांसा देकर कोसी नदी में धक्का देने का आरोप, इंजीनियर और मजदूर ने बचाई नवविवाहिता की जान

    रथ मेला देखने जा रहे परिवार का ऑटो लॉरी से टकराया, पांच घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.