Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लोकतंत्र की जीत, सत्ता के दुरुपयोग पर उतरी भाजपा- न्यायपालिका की करारी चोट
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    लोकतंत्र की जीत, सत्ता के दुरुपयोग पर उतरी भाजपा- न्यायपालिका की करारी चोट

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 18, 2025No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लोकतंत्र की जीत, सत्ता के दुरुपयोग पर उतरी भाजपा- न्यायपालिका की करारी चोट

    कांग्रेस पार्टी गाँधीवादी तरह से प्रदर्शन कर रही थी और भाजपा के लोग हाथ में डंडा लेकर गोडसेवादी तरीके से अभद्रता कर रहे थे – कांग्रेस जिलाध्यक्ष

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में जमशेदपुर भाजपा के कार्यालय पर विशाल प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह के नेतृत्व में आमबगान मैदान से जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए भाजपा कार्यालय के समक्ष पहुँचा।

    जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विरुद्ध ईडी की कार्यवाही को न्यायालय द्वारा ख़ारिज किया जाना सत्य की विजय है।

    नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी के विरुद्ध प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा की जा रही राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित, तथ्यों से परे एवं एकतरफ़ा कार्यवाही को माननीय न्यायालय द्वारा ख़ारिज किया जाना भारतीय लोकतंत्र, संविधान और कानून के राज की एक ऐतिहासिक जीत है।

    यह निर्णय इस तथ्य को स्पष्ट रूप से स्थापित करता है कि वर्षों से कांग्रेस नेतृत्व को बदनाम करने, डराने और दबाने के उद्देश्य से रची गई साजिश पूरी तरह विफल हुई है। न्यायपालिका ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि संवैधानिक संस्थाएं सत्ता के दबाव में नहीं, बल्कि संविधान और न्याय के अनुसार कार्य करती हैं।

    राजनीतिक प्रतिशोध का औज़ार बनी केंद्रीय एजेंसियां केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा पिछले कई वर्षों से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), सीबीआई एवं आयकर विभाग जैसी संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाया जा रहा है। नेशनल हेराल्ड प्रकरण इसका जीवंत उदाहरण है, जिसमें बिना किसी निजी लाभ, बिना किसी वित्तीय अनियमितता और बिना किसी ठोस साक्ष्य के कांग्रेस नेतृत्व को कटघरे में खड़ा करने का प्रयास किया गया।

    माननीय न्यायालय के निर्णय ने यह स्पष्ट कर दिया है कि इस पूरे मामले में धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) का कोई आधार नहीं था और न ही कोई आपराधिक मंशा। यह पूरी कार्यवाही केवल विपक्ष की आवाज़ को दबाने और देश की जनता का ध्यान महंगाई, बेरोज़गारी, गिरती अर्थव्यवस्था और सामाजिक असमानता जैसे गंभीर मुद्दों से भटकाने का एक असफल प्रयास थी।

    सच्चाई और ईमानदार राजनीति की जीत

    श्रीमती सोनिया गांधी एवं श्री राहुल गांधी ने हमेशा सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी, पारदर्शिता और लोकतांत्रिक मूल्यों को सर्वोपरि रखा है। उन्होंने किसी भी परिस्थिति में सत्य से समझौता नहीं किया। न्यायालय का यह निर्णय उनके उस विश्वास को और मजबूत करता है कि सत्य को परेशान किया जा सकता है, पर पराजित नहीं किया जा सकता। भाजपा सरकार से जवाबदेही की मांग

    इस निर्णय के बाद यह सवाल स्वाभाविक रूप से उठता है कि वर्षों तक चली इस निराधार जांच के लिए कौन ज़िम्मेदार है? देश की जनता जानना चाहती है कि सत्ता के इशारे पर की गई एजेंसियों की कार्रवाई से हुई मानसिक प्रताड़ना, राजनीतिक बदनामी और लोकतांत्रिक क्षति की भरपाई कौन करेगा।

    भाजपा सरकार को चाहिए कि वह संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग पर देश से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे और यह सुनिश्चित करे कि भविष्य में जांच एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक हथियार के रूप में न किया जाए।

    निष्कर्ष नेशनल हेराल्ड मामले में न्यायालय का यह निर्णय लोकतंत्र, संविधान और न्याय में आस्था रखने वाले प्रत्येक नागरिक के लिए प्रेरणास्रोत है। कांग्रेस पार्टी इस निर्णय का स्वागत करती है और यह स्पष्ट करती है कि डर, दबाव और षड्यंत्रों के बावजूद वह जनहित और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी।

    प्रदर्शन कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह, जेबा खान, आनन्द बिहारी दुबे, परितोष सिंह, सामंता कुमार, तस्लीमा नसरीन, ओम प्रकाश सिंह, फ़िरोज खान, राजीव मिश्रा, सामंता कुमार, मनोज झा, संजय तिवारी, रजनीश सिंह, राजीव मिश्रा, अतुल गुप्ता, अमरजीत नाथ मिश्र, अरूण सिंह, अपर्णा गुहा, अवधेश कुमार सिंह, कमलेश कुमार पाण्डेय, राकेश कुमार तिवारी, प्रिंस सिंह, अखिलेश सिंह यादव, शफीअहमद खान, ज्योतिष यादव, परविंदर सिंह सोहल, सत्यम सिंह, अमित श्रीवास्तव, राकेश साहू,रजनीश सिंह, धर्मा राव, सुनीता ओझा, शिल्पी चक्रवर्ती, चिन्ना राव, राजा सिंह राजपूत, सुल्तान अहमद, सुरेन्द्र शर्मा, कौशल प्रधान, आशुतोष कुमार सिंह, प्रताप यादव, बबलू नौशाद, फिरोज खान, रजनी बंसल, गुरदीप सिंह, जसवंत सिंह जस्सी, अंसार खान, लव कुमार निराला, दुर्गा प्रसाद, देबाशीष घोष, ज्योति मिश्र, राजू गद्दी, राजकुमार वर्मा, रूबी ठाकुर, रंजीत सिंह, नमिता सिंह, नीरज सिंह, नवीन मिश्र, नवीन मिश्र, शमशेर आलम, चन्द्रवती पाल, सुरेन्द्र सिंह, शिबू सिंह, रंजन सिंह, राजा ओझा, ऋषि मिश्र, अजय शर्मा, अरूण त्रिपाठी, सीमा मोहंती, शबाना परवीन, सोनू तिवारी, संजीव रंजन, सुनील प्रसाद, आशीष ठाकुर, धर्मेन्द्र ठाकुर सहित काफी संख्या में कांग्रेस नेता शामिल हुए।  उपरोक्त जानकारी कार्यालय प्रभारी संजय सिंह आजाद ने दिया।

    लोकतंत्र की जीत सत्ता के दुरुपयोग पर उतरी भाजपा- न्यायपालिका की करारी चोट
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में कांग्रेस–भाजपा आमने-सामने, नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर सड़कों पर टकराव
    Next Article उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

    Related Posts

    कर चोरी का काला कारोबार: सरकारी खजाने पर डाका, जनता की सेहत से खिलवाड़

    October 10, 2026

    धान सस्ता, चावल महंगा: किसान परेशान, मिल मालिकों पर मनमानी का आरोप

    October 10, 2026

    जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पहली बार इंटर कॉलेज टूर्नामेंट, 10-11 अक्टूबर को मुकाबले

    October 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Increíble técnica y Rabona para dominar el fútbol moderno fácilmente

    RojaBet: revisión completa (bonos, juegos y pagos)

    कर चोरी का काला कारोबार: सरकारी खजाने पर डाका, जनता की सेहत से खिलवाड़

    धान सस्ता, चावल महंगा: किसान परेशान, मिल मालिकों पर मनमानी का आरोप

    जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पहली बार इंटर कॉलेज टूर्नामेंट, 10-11 अक्टूबर को मुकाबले

    गोलमुरी में 36 लाख की विकास योजनाओं का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया उद्घाटन

    Reseña de Novibet: bonos, juegos y pagos en 2026

    Spinsbara Bonusmechanik Und Promotions – Spielerfokus

    हिमालय की प्रदूषण-मुक्ति भी हो पहाड़ी तीर्थयात्रा का उद्देश्य

    संकल्प का शोर, सवालों की गूंज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.