Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर में कांग्रेस–भाजपा आमने-सामने, नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर सड़कों पर टकराव
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर में कांग्रेस–भाजपा आमने-सामने, नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर सड़कों पर टकराव

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर में कांग्रेस–भाजपा आमने-सामने, नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर सड़कों पर टकराव

     

    *सड़क पर सियासी टकराव*
    *नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर* *जमशेदपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन* *भाजपा कार्यालय के पास तनाव में बदल गया।*
    *बैरिकेडिंग के चलते कांग्रेस–भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए।*
    *प्रशासन की मुस्तैदी से हालात काबू में रहे।*

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर।नेशनल हेराल्ड से जुड़े यंग इंडियन मामले में कांग्रेस नेतृत्व को कोर्ट से राहत मिलने के बावजूद कांग्रेस का केंद्र सरकार और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। गुरुवार को जमशेदपुर में जिला कांग्रेस और जिला भाजपा आमने-सामने आ गई, जिससे राजनीतिक माहौल गर्म हो गया।

    कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा जिला कार्यालय की ओर मार्च कर रहे थे। स्थिति को भांपते हुए जिला प्रशासन ने भाजपा कार्यालय से करीब 200 मीटर पहले ही बैरिकेडिंग कर दी, जिससे कांग्रेसियों को आगे बढ़ने से रोक दिया गया। इसके बावजूद कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता लगभग एक घंटे तक सड़क पर डटे रहे और केंद्र सरकार व ईडी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते रहे।

    वहीं, बैरिकेडिंग के उस पार बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पार्टी झंडों के साथ सड़क पर उतर आए। कुछ कार्यकर्ता लाठी-डंडा लिए भी नजर आए, जिससे दोनों पक्षों के आमने-सामने आने पर कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस-प्रशासन की सतर्कता से स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।

    इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ईडी का इस्तेमाल राजनीतिक बदले की भावना से कर रही है और विपक्षी नेताओं को डराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस न्याय और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर है।

    वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि नेशनल हेराल्ड मामला भ्रष्टाचार से जुड़ा है और कांग्रेस इसे राजनीतिक रंग देकर जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है और भाजपा कानून के शासन में विश्वास रखती है।

    करीब एक घंटे बाद प्रशासन के हस्तक्षेप से दोनों पक्षों को शांत कराया गया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई

    *सड़क पर सियासी टकराव*
    *नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर* *जमशेदपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन* *भाजपा कार्यालय के पास तनाव में बदल गया।*
    *बैरिकेडिंग के चलते कांग्रेस–भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए।*
    *प्रशासन की मुस्तैदी से हालात काबू में रहे।*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनोएडा मीडिया क्लब में कवि सम्मेलन वे मुशायरे का सफल आयोजन
    Next Article लोकतंत्र की जीत, सत्ता के दुरुपयोग पर उतरी भाजपा- न्यायपालिका की करारी चोट

    Related Posts

    कर चोरी का काला कारोबार: सरकारी खजाने पर डाका, जनता की सेहत से खिलवाड़

    October 10, 2026

    धान सस्ता, चावल महंगा: किसान परेशान, मिल मालिकों पर मनमानी का आरोप

    October 10, 2026

    जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पहली बार इंटर कॉलेज टूर्नामेंट, 10-11 अक्टूबर को मुकाबले

    October 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Essential insights and luckywave casino experiences for new players

    Increíble técnica y Rabona para dominar el fútbol moderno fácilmente

    RojaBet: revisión completa (bonos, juegos y pagos)

    कर चोरी का काला कारोबार: सरकारी खजाने पर डाका, जनता की सेहत से खिलवाड़

    धान सस्ता, चावल महंगा: किसान परेशान, मिल मालिकों पर मनमानी का आरोप

    जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पहली बार इंटर कॉलेज टूर्नामेंट, 10-11 अक्टूबर को मुकाबले

    गोलमुरी में 36 लाख की विकास योजनाओं का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया उद्घाटन

    Reseña de Novibet: bonos, juegos y pagos en 2026

    Spinsbara Bonusmechanik Und Promotions – Spielerfokus

    हिमालय की प्रदूषण-मुक्ति भी हो पहाड़ी तीर्थयात्रा का उद्देश्य

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.