पानी की गंभीर समस्या, दीपका के सुभाष नगर निवासियों ने खराब बोर को लेकर सीएमओ को सौंपा ज्ञापन, तत्काल सुधार की मांग
राष्ट्र संवाद ब्यूरो कमाल अहमद
दीपका/कोरबा:-नगर पालिका परिषद दीपका के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 5 सुभाष नगर के निवासियों को पिछले कुछ दिनों से पानी की भीषण किल्लत का सामना करना पड़ रहा है वार्ड में पुराना ज्ञान विज्ञान स्कूल के पास स्थित महत्वपूर्ण जल आपूर्ति बोरवेल के खराब हो जाने के कारण बोर के आस-पास के दर्जनों घरों में पानी की सप्लाई पूरी तरह से ठप्प हो गई है जिससे वार्डवासियों में भारी आक्रोश है ।
जल संकट से त्रस्त सुभाष नगर के निवासियों ने आज नगर पालिका परिषद दीपका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) को एक ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में उन्होंने अपनी गंभीर समस्या को उजागर करते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है ।
1. समस्या का कारण:- वार्ड क्रमांक 5 सुभाष नगर में स्थित सार्वजनिक उपयोग का बोरवेल खराब हो गया है ।
02. प्रभाव:- बोर पर निर्भर कई परिवारों को दैनिक कार्यों खाना बनाना, नहाना, साफ-सफाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है जिससे उनकी परेशानियाँ अत्यधिक बढ़ गई हैं ।
वार्डवासियों ने स्पष्ट रूप से मांग की है कि नगर पालिका परिषद तत्काल इस खराब बोरवेल को ठीक कराए और जल्द से जल्द पानी की निर्बाध सप्लाई (निस्तारी) को फिर से चालू करे ।
ज्ञापन सौंपने वालों में शामिल रिंकू खान, रिजवाना, मोहम्मद नीशा, किरण बिरह, और अन्य वार्डवासी ।

