Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पोटका में महिला चौकीदार की दिनदहाड़े हत्या, प्रेमी ने वीडियो जारी कर ली आत्महत्या
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पोटका में महिला चौकीदार की दिनदहाड़े हत्या, प्रेमी ने वीडियो जारी कर ली आत्महत्या

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 16, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पोटका में महिला चौकीदार की दिनदहाड़े हत्या, प्रेमी ने वीडियो जारी कर ली आत्महत्या

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पोटका। पोटका थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। थाना की महिला चौकीदार ज्योति हेंब्रम (21) की दिन के करीब साढ़े बारह बजे बड़ा सिगड़ी जाने वाली सड़क पर उसके ही प्रेमी जयसन किस्कू ने चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद जयसन किस्कू ने थाना क्षेत्र के नेतोसाई पुलिया के पास झाड़ी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

    घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल ज्योति को आनन-फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव पर चाकू से किए गए कई वार के निशान पाए गए हैं, वहीं उसकी एक अंगुली भी कटी हुई थी। घटना स्थल पर मृतिका की स्कूटी (जेएच05सीएन-8660) खड़ी थी, जिसकी सीट पर हेलमेट रखा हुआ मिला।

    महिला चौकीदार की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। चूंकि घटना स्थल थाना से महज डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर था, इसलिए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। मौके पर मुसाबनी के डीएसपी संदीप भगत, बीडीओ अरुण मुंडा और सीओ निकिता बाला ने पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    बताया जाता है कि ज्योति हेंब्रम रोजाना की तरह सुबह पोटका थाना ड्यूटी पर आई थी। उसने पहले पोटका प्रखंड कार्यालय में हाजिरी बनाई। उसकी ड्यूटी हेसल जाने वाले चौक के पास थी, इसके बावजूद वह किसी काम से बड़ा सिगड़ी की ओर जा रही थी। सूत्रों के अनुसार, हत्या से पहले ज्योति और जयसन के बीच मुसाबनी हाता रोड तथा बाद में बड़ा सिगड़ी रोड पर कुछ देर बातचीत हुई। इसी दौरान सुनसान स्थान पाकर जयसन ने उस पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

     

    मृतिका ज्योति हेंब्रम कालिकापुर पंचायत के केंदमुरी गांव की रहने वाली थी। उसके पिता का नाम देवराज हेंब्रम है। विगत वर्ष ही उसकी चौकीदार पद पर बहाली हुई थी। वह अपने परिवार की इकलौती संतान थी। वहीं आरोपी जयसन किस्कू जहातु गांव का निवासी था।

    परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, ज्योति और जयसन के बीच पिछले नौ वर्षों से प्रेम संबंध था। बताया गया कि जयसन ज्योति पर नौकरी छोड़कर घर में रहने का दबाव बना रहा था, जबकि ज्योति इसके लिए तैयार नहीं थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था।

    हत्या के कुछ ही देर बाद जयसन किस्कू ने एक वीडियो वायरल कर इस वारदात की जिम्मेदारी खुद ली। वीडियो में उसने कहा कि उसका ज्योति से नौ साल पुराना संबंध था और उसने अपनी स्वेच्छा से हत्या की है। उसने अपने परिवार को परेशान न करने की अपील भी की और आत्महत्या करने की बात कही। इसके बाद उसने पुलिया के नीचे झाड़ी में फांसी लगाकर जान दे दी।

    फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और वायरल वीडियो सहित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

    पोटका में महिला चौकीदार की दिनदहाड़े हत्या प्रेमी ने वीडियो जारी कर ली आत्महत्या
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुस्लिम महिला के चेहरे से हिजाब हटाने का नीतीश का कृत्य ‘शर्मनाक’ : इल्तिजा मुफ्ती कश्मीर नीतीश इल्तिज
    Next Article आदित्यपुर स्थित बिग बास्केट स्टोर को जिला खाद्य पदाधिकारी द्वारा जांच में त्रुटि पाए जाने पर कराया गया बंद, वैध लाइसेंस प्राप्त करने हेतु पदाधिकारी द्वारा मिला निर्देश

    Related Posts

    निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है : हेमंत सोरेन

    August 8, 2026

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    August 8, 2026

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है : हेमंत सोरेन

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.