राष्ट्रपति के जिला भ्रमण का सफल आयोजन, उपायुक्त ने प्रशासनिक टीम को दिया धन्यवाद राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।भारत की राष्ट्रपति के जिला भ्रमण का कार्यक्रम सफल, सुव्यवस्थित एवं गरिमामय ढंग से संपन्न होने के उपरांत जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, सभी लाइन डिपार्टमेंट, सुरक्षा एजेंसियों तथा कार्यक्रम से जुड़े सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनकी सराहना की है। उपायुक्त ने कहा कि राष्ट्रपति के आगमन से लेकर प्रस्थान तक सभी कार्यक्रमों के निर्बाध संचालन के लिए संबंधित विभागों एवं एजेंसियों द्वारा की गई विस्तृत योजना, उसका सटीक क्रियान्वयन…
Author: dhiraj Kumar
खिलाड़ी प्रतिभा को संसाधन नहीं लक्ष्य जुनून निरंतर अभ्यास मेहनत सफलता मंत्र डॉ रणजीत कुमार सिंह जूनियर राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में साहिबगंज की नंदनी कुमारी का चयन जिले में हर्ष, खेल जगत ने दी शुभकामनाएँ राष्ट्र संवाद संवाददाता साहिबगंज जिले के लिए गर्व की बात है कि ग्रामीण क्षेत्र से आने वाली प्रतिभाशाली खिलाड़ी नंदनी कुमारी का चयन 44वीं जूनियर राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता 2025–26 के लिए झारखंड राज्य टीम में हुआ है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 31 दिसंबर 2025 से 04 जनवरी 2026 तक बेंगलुरु (कर्नाटक) में आयोजित होगी। नंदनी कुमारी पिता कामेश्वर सिंह बड़ी कोदरजन्ना साहिबगंज की निवासी हैं। वे…
ग्राहक पंचायत, झारखंड प्रांत द्वारा 27 और 28 दिसंबर को दो दिवसीय प्रांत अभ्यास वर्ग का आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, झारखंड प्रांत द्वारा 27 और 28 दिसंबर को दो दिवसीय प्रांत अभ्यास वर्ग का आयोजन शनिवार और रविवार को दुमका जिला में किया गया। शनिवार को इस प्रांत अभ्यास वर्ग का शुभारंभ हुआ। यह अभ्यास वर्ग उपभोक्ता जागरूकता, संगठनात्मक सशक्तिकरण एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया । इस अवसर पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के राष्ट्रीय सचिव जयंत कथीरिया, क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री शिवाजी क्रांति,प्रांत संगठन मंत्री वी प्रभु,…
रंगरेटा महासभा झारखंड के दो दिवसीय शहीदी दिहाड़ा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बने रघुवर दास राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर में रंगरेटा महासभा झारखंड द्वारा आयोजित दो दिवसीय शहीदी दिहाड़ा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 28 दिसंबर से प्रारंभ होकर 29 दिसंबर को संपन्न होगा। कार्यक्रम में आज मुख्य अतिथि के रूप में उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास शामिल हुए। एग्रीको ट्रांसपोर्ट मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में आदरणीय बाबा जीवन सिंह जी महान के चार पुत्रों की शहादत को श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। रंगरेटा महासभा द्वारा यह…
पीजीएटी टाटा ओपन गोल्फ टूर्नामेंट का खिताब युवराज संधू ने जीता, 30 लाख की इनामी राशि हासिल की राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर में आयोजित दो करोड़ रुपये की इनामी राशि वाले पीजीएटी टाटा ओपन गोल्फ टूर्नामेंट का खिताब गोल्फर युवराज संधू ने अपने नाम कर लिया। पिछले चार दिनों से चल रहे इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का आज भव्य समापन हुआ। इस टूर्नामेंट में देश-विदेश के कुल 126 गोल्फरों ने हिस्सा लिया, जिनमें भारत के टॉप-10 गोल्फर भी शामिल थे। प्रतियोगिता का आयोजन जमशेदपुर के गोलमुरी गोल्फ कोर्स और बेल्डीह गोल्फ कोर्स में किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि टाटा…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जमशेदपुर दौरे को लेकर शहर सजा दुल्हन की तरह, प्रशासन ने पूरी की तैयारियां राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर में कल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आगमन होने जा रहा है। उनके साथ झारखंड के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी जमशेदपुर पहुंचेंगे। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। राष्ट्रपति के स्वागत में पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया-संवारा गया है। जमशेदपुर नगर निगम द्वारा शहर की प्रमुख सड़कों और दीवारों पर आदिवासी संस्कृति, सोहराय कला और झारखंड की पारंपरिक विरासत को दर्शाती आकर्षक पेंटिंग…
साकची में अखंड पाठ आरंभ, 30 दिसंबर को शोभा यात्रा; गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशपर्व पर दो दिवसीय महान कीर्तन दरबार राष्ट्र संवाद संवाददाता सिख पंथ के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के 359वें प्रकाशोत्सव को समर्पित 30 व 31 दिसंबर को साकची गुरुद्वारा मैदान में दो दिवसीय महान कीर्तन दरबार का आयोजन होगा। इसके लिए रविवार को अखंड पाठ आरंभ हुआ, जिसकी समाप्ति मंगलवार सुबह 9 बजे होगी। इसके बाद 9:30 बजे गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी की भव्य शोभा यात्रा गुरुद्वारा साहिब से साकची गुरुद्वारा मैदान तक निकाली जाएगी। अखंड पाठ आरंभ कार्यक्रम में…
गायत्री परिवार का वार्षिक मिलन समारोह सह वनभोज संपन्न । राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर :अखिल विश्व गायत्री परिवार का नवयुगदल युवा प्रकोष्ठ एवं प्रज्ञा महिला मंडल के संयुक्त तत्वाधान में आज वार्षिक मिलन समारोह सह वन भोज का कार्यक्रम बहुत ही हर्षोल्लाह का साथ संपन्न हुआ सर्वप्रथम प्रातः 9:00 बजे संस्था के सभी सदस्य गालूडीह स्थित माता वैष्णो देवी के दर्शनों के पश्चात घाटशिला के प्राकृतिक छटा के बीच स्थित पूर्व चयनित Dutta Guest House पर एकत्रित होकर हवन यज्ञ के माध्यम से विश्व शांति व विश्व कल्याण के लिए पूज्य गुरु चरणों के साथ-साथ वेद माता गायत्री के चरणों…
कांग्रेस के 141वें स्थापना दिवस पर सोनारी में झंडोत्तोलन, राकेश तिवारी ने वितरित की मिठाइयां राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 141वें स्थापना दिवस के अवसर पर झारखंड कांग्रेस के प्रदेश सचिव राकेश तिवारी ने सोनारी स्थित अपने कैंप कार्यालय में झंडोत्तोलन किया और कार्यकर्ताओं व आम लोगों के बीच मिठाइयां वितरित कीं। इस मौके पर राकेश तिवारी ने कहा कि उन्हें गर्व है कि वे उस पार्टी के सदस्य हैं, जिसका 140 वर्षों से अधिक का गौरवशाली इतिहास रहा है। कांग्रेस ने देश को आजादी दिलाने से लेकर राष्ट्र के नवनिर्माण, एकता और अखंडता को बनाए रखने में…
मिथिला सांस्कृतिक परिषद जमशेदपुर में वार्षिक कैलेंडर-पंचांग एवं स्मारिका का हुआ भव्य विमोचन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर स्थित मिथिला सांस्कृतिक परिषद के तत्वावधान में परिषद का वार्षिक कैलेंडर सह पंचांग तथा वार्षिक मुख्य पत्र स्मारिका का भव्य विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक श्रीमती पूर्णिमा साहू उपस्थित रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में परिषद के पूर्व अध्यक्ष श्री जीवछ झा एवं श्री लक्ष्मण झा मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मिथिला सम्मान दिवस की पृष्ठभूमि पर डॉ. अशोक अविचल द्वारा विशेष प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर मिथिला पंचांग के दाताओं श्री मनीष…
