मिथिला सांस्कृतिक परिषद जमशेदपुर में वार्षिक कैलेंडर-पंचांग एवं स्मारिका का हुआ भव्य विमोचन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर स्थित मिथिला सांस्कृतिक परिषद के तत्वावधान में परिषद का वार्षिक कैलेंडर सह पंचांग तथा वार्षिक मुख्य पत्र स्मारिका का भव्य विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक श्रीमती पूर्णिमा साहू उपस्थित रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में परिषद के पूर्व अध्यक्ष श्री जीवछ झा एवं श्री लक्ष्मण झा मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान मिथिला सम्मान दिवस की पृष्ठभूमि पर डॉ. अशोक अविचल द्वारा विशेष प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर मिथिला पंचांग के दाताओं श्री मनीष ठाकुर, श्री सोम नाथ मिश्र, श्री किशोर कुमार मिश्र एवं श्री प्रमोद कुमार दास को परिषद की ओर से सम्मानित किया गया। कैलेंडर के निर्माण में अरुण कलाकार तथा पंडित कपिलदेव जी का सराहनीय योगदान रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवती वंदना शंकर झा एवं स्वस्ति वाचन पंडित विपिन झा द्वारा की गई। परिषद के अध्यक्ष श्री मोहन ठाकुर ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में महासचिव श्री धर्मेश कुमार झा, कोषाध्यक्ष श्री रंजीत कुमार झा सहित समस्त कार्यकारिणी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
समारोह में समाज के लगभग 450 सदस्य उपस्थित रहे, जिन्हें वार्षिक पंचांग-कैलेंडर का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिवचंद्र झा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन महासचिव धर्मेश झा लड्ड जी ने किया।
मुख्य अतिथि विधायक पूर्णिमा साहू ने परिषद को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। उपस्थित मैथिल समाज के लोगों ने परिषद के सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यों की सराहना की। उपरोक्त जानकारी प्रेस प्रभारी राजेश कुमार झा द्वारा दी गई।

