Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ग्राहक पंचायत, झारखंड प्रांत द्वारा 27 और 28 दिसंबर को दो दिवसीय प्रांत अभ्यास वर्ग का आयोजन
    Breaking News खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    ग्राहक पंचायत, झारखंड प्रांत द्वारा 27 और 28 दिसंबर को दो दिवसीय प्रांत अभ्यास वर्ग का आयोजन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ग्राहक पंचायत, झारखंड प्रांत द्वारा 27 और 28 दिसंबर को दो दिवसीय प्रांत अभ्यास वर्ग का आयोजन
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, झारखंड प्रांत द्वारा 27 और 28 दिसंबर को दो दिवसीय प्रांत अभ्यास वर्ग का आयोजन शनिवार और रविवार को दुमका जिला में किया गया। शनिवार को इस प्रांत अभ्यास वर्ग का शुभारंभ हुआ। यह अभ्यास वर्ग उपभोक्ता जागरूकता, संगठनात्मक सशक्तिकरण एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया ।

    इस अवसर पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के राष्ट्रीय सचिव जयंत कथीरिया, क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री शिवाजी क्रांति,प्रांत संगठन मंत्री वी प्रभु, प्रांत सचिव – डॉ. अमूल्य कुमार पाल,‌ पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष श्री पप्पू सिंह, दुमका जिला अध्यक्ष करुण कुमार रॉय, उपाध्यक्ष नेहा सिंह ,झारखंड महिला आयाम प्रांत प्रमुख रूबी लाल और पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम प्रमुख प्रीति सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम के पहले दिन की शुरुआत प्रेस वार्ता से हुई, जिसमें मीडिया प्रतिनिधियों ने एमआरपी और जीएसटी की गणना को लेकर कई प्रश्न पूछे।राष्ट्रीय सचिव जयंत कथीरिया ने सभी सवालों का विस्तृत और स्पष्ट उत्तर देते हुए बताया कि उपभोक्ताओं के लिए एमआरपी और जीएसटी की सही समझ बेहद जरूरी है, ताकि वे अधिक वसूली या किसी भी प्रकार के भ्रम से बच सकें। उन्होंने उल्लेख किया कि ग्राहक पंचायत पिछले 51 वर्षों से ग्राहक जागरण और प्रशिक्षण के क्षेत्र में कार्य कर रही है और एक एनजीओ के रूप में सौहार्द एवं समन्वय के साथ समाज को जागृत करने का कार्य करती है।

     

    अभ्यास वर्ग का दूसरा दिवस वैचारिक मंथन के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय सचिव जयंत कथीरीया के द्वारा अभ्यास वर्ग में उपस्थित सभी सदस्यों को संबोधित करते हुए संगठनात्मक कार्य, सामाजिक दायित्व और ग्राहक जागरूकता पर विस्तार से विचार रखे एवं 5 पी का उद्धरण दिया — प्रयास, प्रवास, प्रयोग, प्रबोधन, प्रोटेक्ट। अपने संबोधन में क्षेत्रीय संगठन मंत्री शिवाजी क्रांति के द्वारा सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप से ग्राहक पंचायत के काम को बेहतर ढंग से कैसे किया जाए इस विषय को बहुत ही बारीकी से कार्यकताओं के बीच रखा गया। प्रांत उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने अपने संबोधन के माध्यम से समाज में जागरूकता का संदेश दिया और कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल विचार तक सीमित नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुँचाना है।

     

    उन्होंने बोलते हुए कहा कि कार्यकर्ता संगठन के कार्य की आत्मा हैं, उनके माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। उन्होंने स्थानीयता के विशेष लाभ पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्थानीय समस्याओं को समझकर, स्थानीय स्तर पर किए गए प्रयासों से ही ग्राहकों को जागृत किया जा सकता है। झारखंड प्रांत के सहसचिव अरविंद राणा ने उपभोक्ता अधिनियम 2019, RTI, RERA, खाद्य सुरक्षा अधिनियम बहुत ही विस्तार से जानकारी दिया।
    इस कार्यक्रम में हजारीबाग से अरविंद राणा जी और उनकी कार्यकारिणी के सदस्य, जमशेदपुर से सचिव शंभू जयसवाल ,रोहित और योगिता नायडू जी की भी उपस्थित रही।
    इस प्रांत अभ्यास वर्ग में पूरे झारखंड से लगभग 51 सदस्यों की सराहनीय उपस्थिति रही।

    ग्राहक पंचायत झारखंड प्रांत द्वारा 27 और 28 दिसंबर को दो दिवसीय प्रांत अभ्यास वर्ग का आयोजन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जाहेर थान में की पूजा-अर्चना, ओलचिकी लिपि शताब्दी समारोह में संथाली गीत गाकर बांधा समां
    Next Article खिलाड़ी प्रतिभा को संसाधन नहीं लक्ष्य जुनून निरंतर अभ्यास मेहनत सफलता मंत्र  डॉ रणजीत कुमार सिंह 

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.