Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खिलाड़ी प्रतिभा को संसाधन नहीं लक्ष्य जुनून निरंतर अभ्यास मेहनत सफलता मंत्र  डॉ रणजीत कुमार सिंह 
    Breaking News खबरें राज्य से खेल चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    खिलाड़ी प्रतिभा को संसाधन नहीं लक्ष्य जुनून निरंतर अभ्यास मेहनत सफलता मंत्र  डॉ रणजीत कुमार सिंह 

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    खिलाड़ी प्रतिभा को संसाधन नहीं लक्ष्य जुनून निरंतर अभ्यास मेहनत सफलता मंत्र  डॉ रणजीत कुमार सिंह

    जूनियर राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में साहिबगंज की नंदनी कुमारी का चयन जिले में हर्ष, खेल जगत ने दी शुभकामनाएँ

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    साहिबगंज जिले के लिए गर्व की बात है कि ग्रामीण क्षेत्र से आने वाली प्रतिभाशाली खिलाड़ी नंदनी कुमारी का चयन 44वीं जूनियर राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता 2025–26 के लिए झारखंड राज्य टीम में हुआ है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 31 दिसंबर 2025 से 04 जनवरी 2026 तक बेंगलुरु (कर्नाटक) में आयोजित होगी।

    नंदनी कुमारी पिता कामेश्वर सिंह बड़ी कोदरजन्ना साहिबगंज की निवासी हैं। वे एक ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आती हैं, लेकिन कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने अपने खेल के जुनून, निरंतर अभ्यास और समर्पण से राष्ट्रीय स्तर तक पहचान बनाई है।

    इस उपलब्धि पर जिला खो-खो संघ साहिबगंज के संरक्षक बजरंगी यादव, अध्यक्ष डॉ. रणजीत कुमार सिंह, सचिव जय प्रकाश सिन्हा, जिला खेल प्रशिक्षक आदित्य कुमार एवं बीरेन्द्र कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने नंदनी को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    खो-खो प्रशिक्षक मुकेश कुमार, शिवनन्दन कुमार एवं सुमित कुमार ने कहा कि “नंदनी कुमारी ने खो-खो खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह सिद्ध किया है कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती। एक ग्रामीण गरीब परिवार से होने के बावजूद उनके खेल के जुनून ने उन्हें राष्ट्रीय पहचान दिलाई है।”

    वहीं, इस अवसर पर जिला शिक्षा अधीक्षक सह जिला खेल पदाधिकारी श्री हरश कुमार ने भी नंदनी कुमारी को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि “यह उपलब्धि न केवल साहिबगंज जिले बल्कि पूरे झारखंड राज्य के लिए गर्व का विषय है और इससे अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी।” सरकार

    खेलो इंडिया के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के खेल प्रतिभा को निखारने में बड़ी भूमिका अदा कर रही है.

    नंदनी कुमारी के चयन से जिले में खुशी और उत्साह का माहौल है। खेल प्रेमियों का मानना है कि उनका यह सफर आने वाले समय में जिले के अन्य ग्रामीण खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।

    खिलाड़ी प्रतिभा को संसाधन नहीं लक्ष्य जुनून निरंतर अभ्यास मेहनत सफलता मंत्र  डॉ रणजीत कुमार सिंह
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleग्राहक पंचायत, झारखंड प्रांत द्वारा 27 और 28 दिसंबर को दो दिवसीय प्रांत अभ्यास वर्ग का आयोजन
    Next Article राष्ट्रपति के जिला भ्रमण का सफल आयोजन, उपायुक्त ने प्रशासनिक टीम को दिया धन्यवाद

    Related Posts

    धर्मक्षेत्र की पुनर्खोज: इतिहास, पुरातत्व और सत्य की तलाश

    August 3, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान, सीबीआई जांच की मांग

    August 2, 2026

    श्रावणी मेला में आस्था के साथ तकनीक का संगम।

    August 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    धर्मक्षेत्र की पुनर्खोज: इतिहास, पुरातत्व और सत्य की तलाश

    जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान, सीबीआई जांच की मांग

    श्रावणी मेला में आस्था के साथ तकनीक का संगम।

    पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

    श्रावणी मेला: हंसडीहा में प्रशासनिक शिविर व मयूराक्षी कला मंच का उद्घाटन

    प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था के मेगा रक्तदान शिविर में जुटीं कई प्रमुख हस्तियां

    युवा आजसू सम्मेलन की तैयारियां तेज, जंबो समिति का गठन

    आसंगी चेक डैम में एनआईटी छात्र लापता, सुरक्षा व्यवस्था पर फूटा छात्रों का गुस्सा

    जमशेदपुर में युवक को मारी गई गोली, गंभीर हालत में TMH में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

    जमशेदपुर में पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष, टाटा स्टील कर्मचारी पर चापड़ से हमला, हालत गंभीर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.