Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीजीएटी टाटा ओपन गोल्फ टूर्नामेंट का खिताब युवराज संधू ने जीता, 30 लाख की इनामी राशि हासिल की
    Breaking News खबरें राज्य से खेल चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पीजीएटी टाटा ओपन गोल्फ टूर्नामेंट का खिताब युवराज संधू ने जीता, 30 लाख की इनामी राशि हासिल की

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पीजीएटी टाटा ओपन गोल्फ टूर्नामेंट का खिताब युवराज संधू ने जीता, 30 लाख की इनामी राशि हासिल की

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर में आयोजित दो करोड़ रुपये की इनामी राशि वाले पीजीएटी टाटा ओपन गोल्फ टूर्नामेंट का खिताब गोल्फर युवराज संधू ने अपने नाम कर लिया। पिछले चार दिनों से चल रहे इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का आज भव्य समापन हुआ।

    इस टूर्नामेंट में देश-विदेश के कुल 126 गोल्फरों ने हिस्सा लिया, जिनमें भारत के टॉप-10 गोल्फर भी शामिल थे। प्रतियोगिता का आयोजन जमशेदपुर के गोलमुरी गोल्फ कोर्स और बेल्डीह गोल्फ कोर्स में किया गया।

    समापन समारोह के मुख्य अतिथि टाटा स्टील के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं एशिया पैसिफिक के सीईओ टीवी नरेंद्रन रहे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि टाटा स्टील हमेशा से खेलों को बढ़ावा देता रहा है और यह टूर्नामेंट हर साल और भी बड़े स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। देश-विदेश के गोल्फरों की भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि टाटा ओपन अंतरराष्ट्रीय पहचान बना चुका है।

    टूर्नामेंट विजेता युवराज संधू को 30 लाख रुपये की इनामी राशि टीवी नरेंद्रन के हाथों प्रदान की गई। जीत के बाद युवराज संधू ने कहा कि टाटा गोल्फ चैंपियन बनना उनका सपना था, जो आज पूरा हुआ। वे पिछले छह वर्षों से इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे थे और इस बार खिताब जीतकर उन्हें बेहद खुशी महसूस हो रही है।

    पीजीएटी टाटा ओपन गोल्फ टूर्नामेंट का सफल आयोजन जमशेदपुर को एक बार फिर देश के प्रमुख खेल आयोजनों के मानचित्र पर स्थापित करता

    30 लाख की इनामी राशि हासिल की पीजीएटी टाटा ओपन गोल्फ टूर्नामेंट का खिताब युवराज संधू ने जीता
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जमशेदपुर दौरे को लेकर शहर सजा दुल्हन की तरह, प्रशासन ने पूरी की तैयारियां
    Next Article रंगरेटा महासभा झारखंड के दो दिवसीय शहीदी दिहाड़ा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बने रघुवर दास

    Related Posts

    जमशेदपुर में महायज्ञ के दौरान महिला की चेन चोरी, मची अफरा-तफरी

    April 26, 2026

    जमशेदपुर में FADA की बैठक: RTO प्रक्रियाओं में सुधार और सड़क सुरक्षा पर जोर

    April 26, 2026

    स्कॉर्पियो पर पटाखा फोड़ना पड़ा भारी, पेट्रोल पंप के पास धू-धू कर जली गाड़ी

    April 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में महायज्ञ के दौरान महिला की चेन चोरी, मची अफरा-तफरी

    जमशेदपुर में FADA की बैठक: RTO प्रक्रियाओं में सुधार और सड़क सुरक्षा पर जोर

    स्कॉर्पियो पर पटाखा फोड़ना पड़ा भारी, पेट्रोल पंप के पास धू-धू कर जली गाड़ी

    आज़ाद नगर में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में कई घायल, बाइक फूंकी

    बसंत मित्तल अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित — 384 मतों से ऐतिहासिक जीत

    गायत्री परिवार का 63 वा रक्तदान शिविर संपन्न 

    सांसद, विधायक एवं पुलिस अधीक्षक ने फीता काटकर नये थाना भवन का उद्घाटन किया

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध बालू उठाव का खेल

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.