Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रंगरेटा महासभा झारखंड के दो दिवसीय शहीदी दिहाड़ा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बने रघुवर दास
    Breaking News खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    रंगरेटा महासभा झारखंड के दो दिवसीय शहीदी दिहाड़ा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बने रघुवर दास

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रंगरेटा महासभा झारखंड के दो दिवसीय शहीदी दिहाड़ा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बने रघुवर दास

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर में रंगरेटा महासभा झारखंड द्वारा आयोजित दो दिवसीय शहीदी दिहाड़ा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 28 दिसंबर से प्रारंभ होकर 29 दिसंबर को संपन्न होगा। कार्यक्रम में आज मुख्य अतिथि के रूप में उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास शामिल हुए।

    एग्रीको ट्रांसपोर्ट मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में आदरणीय बाबा जीवन सिंह जी महान के चार पुत्रों की शहादत को श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। रंगरेटा महासभा द्वारा यह आयोजन पिछले लगभग 7 वर्षों से लगातार किया जा रहा है, जिसमें पूरे रंगरेटा सिख समाज की सक्रिय भागीदारी रहती है।

    महासभा के महासचिव मंजीत सिंह ने बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रम में करीब 50,000 लोगों के लिए लंगर की व्यवस्था की गई है, जबकि कुल मिलाकर लगभग दो लाख लोगों के जुड़ने की संभावना है। कार्यक्रम के दौरान लगातार दो दिन लंगर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।

    मुख्य अतिथि रघुवर दास ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर सबसे पहले वाहेगुरु के समक्ष मत्था टेका, शब्दवाणी एवं भजन सुने और तत्पश्चात समाज के लोगों के साथ लंगर छका। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं से मुलाकात की और उनके साथ आत्मीय संवाद व सेल्फी भी ली। कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति से समाज के लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

    रंगरेटा महासभा झारखंड के इस शहीदी दिहाड़ा कार्यक्रम को श्रद्धा, सेवा और एकता के भाव के साथ अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न किया जा रहा है।

    रंगरेटा महासभा झारखंड के दो दिवसीय शहीदी दिहाड़ा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बने रघुवर दास
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपीजीएटी टाटा ओपन गोल्फ टूर्नामेंट का खिताब युवराज संधू ने जीता, 30 लाख की इनामी राशि हासिल की
    Next Article निर्णायक भूमिका के लिए कांग्रेस को अपने भीतर चल रहे आत्मसंघर्ष और अनिच्छा से बाहर निकलने की जरूरत

    Related Posts

    सांसद, विधायक एवं पुलिस अधीक्षक ने फीता काटकर नये थाना भवन का उद्घाटन किया

    April 26, 2026

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध बालू उठाव का खेल

    April 26, 2026

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    April 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सांसद, विधायक एवं पुलिस अधीक्षक ने फीता काटकर नये थाना भवन का उद्घाटन किया

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध बालू उठाव का खेल

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

    पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए जिला व प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित

    झारखंड विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण, प्रशिक्षु अधिकारियों को दी गई प्रशासनिक सीख

    गुर्रा नदी की जर्जर पुलिया बनी जानलेवा खतरा, 10 गांवों का संपर्क संकट में, मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

    मजदूर आंदोलन के आगे झुकी ठेका कंपनी, यूसील भाटीन माइंस में 4 दिन की हड़ताल के बाद मांगों पर बनी सहमति, ओवरटाइम दोगुना व कैंटीन शुरू करने का फैसला

    अग्रसेन भवन समिति चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, दीपक व अमित बने सचिव-उपसचिव, नई कमेटी ने आधुनिकरण का रखा लक्ष्य

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.