Author: dhiraj Kumar

क़ौमी सिख मोर्चा ने गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व की दी बधाई राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।क़ौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने सिख पंथ के दसवें गुरु एवं खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर नगरवासियों और संगत को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान निशान सिंह, उनकी टीम और संगत को पौष सुदी सप्तमी को श्रद्धा एवं उल्लास के साथ गुरु पर्व मनाने के लिए बधाई दी तथा नगर कीर्तन के माध्यम से इतिहास से जुड़ने का संदेश देने की सराहना की। इस अवसर पर…

Read More

बारीडीह 10 नंबर ज़ोन में आदिवासी भूमि को लेकर विवाद, भूमिज समाज ने किया निर्माण कार्य का विरोध राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।जमशेदपुर के बारीडीह 10 नंबर ज़ोन अंतर्गत आदिवासी भूमि समाज की जमीन के अधिग्रहण का मामला सामने आया है। यह जमीन खाता नंबर 17, प्लॉट नंबर 4097 की बताई जा रही है, जिसके मूल खाता धारक एवं मालिक स्वर्गीय मोहन भूमिज (पिता स्वर्गीय गनसा भूमिज) बताए जा रहे हैं। इस मामले को लेकर आज भूमिज समाज एवं आदिवासी भूमि समाज से जुड़े लोगों ने पुरजोर विरोध दर्ज कराया और स्पष्ट रूप से कहा कि यह जमीन आदिवासी समाज की…

Read More

संगठन सृजन अभियान के तहत पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस की समीक्षा बैठक आयोजित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संगठन सृजन अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन कांग्रेस कार्यालय, तिलक पुस्तकालय, बिष्टूपुर में किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त श्री ज्योति सिंह मथारू, जिला GPCC पर्यवेक्षक सह उपाध्यक्ष, अल्पसंख्यक आयोग, झारखण्ड सरकार उपस्थित रहे। बैठक में जमशेदपुर ग्रामीण, पोटका, पटमदा, बोडाम, साकची, गोलमुरी, बिरसानगर, टेल्को, मानगो एवं कदमा–सोनारी प्रखण्डों के अंतर्गत पंचायत कमिटी, वार्ड कमिटी एवं BLA-2 के गठन की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।…

Read More

सैकड़ों नम आंखों ने दी अंतरराष्ट्रीय एथलीट संजीव तोमर के बेटे रोहन को अंतिम विदाई राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।अंतरराष्ट्रीय एथलीट संजीव तोमर के इकलौते पुत्र रोहन तोमर (24) के असामयिक निधन से शहर में शोक की लहर फैल गई। बृहस्पतिवार देर रात एक अस्वाभाविक घटना में रोहन की मौत हो गई। बताया जाता है कि गड्ढे में गिरने से उसकी जान चली गई। इस दुखद खबर पर किसी को यकीन नहीं हुआ और पुष्टि के बाद सभी स्तब्ध रह गए। शनिवार को स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर रोहन का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पिता संजीव तोमर अपने बेटे को…

Read More

साकची हाई स्कूल में डालसा का पर्यावरण विधिक जागरूकता शिविर आयोजित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।नालसा एवं झालसा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), जमशेदपुर द्वारा साकची हाई स्कूल के लीगल लिटरेसी क्लब के विद्यार्थियों के बीच “Protect Today, Secure Tomorrow” अभियान के तहत पर्यावरण विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में डालसा के पीएलवी दिलीप कुमार जायशवाल, नागेन्द्र कुमार, संजय कुमार तिवारी, आशीष प्रजापति, सुनीता कुमारी, फ्रांसिस मरांडी व सुनीता झा उपस्थित रहे। बच्चों को स्वच्छ पर्यावरण के महत्व, संवैधानिक अधिकारों (अनुच्छेद 21, 48A, 51A(g)) और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कानूनों की जानकारी दी गई। इस अवसर…

Read More

टेल्को में इंटर क्लब मार्शल आर्ट बेल्ट ग्रेडिंग ट्रेनिंग कैंप संपन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।आम बागान छठ घाट समिति, टेल्को के तत्वावधान में झारखंड मार्शल आर्ट ट्रेनिंग सेंटर द्वारा आयोजित इंटर क्लब मार्शल आर्ट बेल्ट ग्रेडिंग एग्जाम सह ट्रेनिंग कैंप सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस शिविर में समीक्षा फिटनेस अकैडमी, प्रकाश नगर, दयाल सिटी एवं राम मंदिर छोटा गोविंदपुर तथा टेल्को सेल्फ डिफेंस अकैडमी, टेल्को कॉलोनी ब्रांच के करीब 100 बच्चों ने भाग लिया। प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद प्रतिभागियों को बेल्ट सर्टिफिकेट एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। पूरे कार्यक्रम के सफल आयोजन में मास्टर सुनील कुमार प्रसाद का उल्लेखनीय…

Read More

पूर्व पार्षद नीतू शर्मा के आवास पर सरकारी योजनाओं का शिविर, वार्ड 17 के लोगों ने उठाया लाभ राष्ट्र संवाद संवाददाता – अमन ओझा सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर नगर निगम अंतर्गत वार्ड संख्या 17 में पूर्व पार्षद नीतू शर्मा के आवास पर रविवार को एसआईआर (SIR) कैंप एवं केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत–आभा कार्ड योजना से संबंधित विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस कैंप में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर विभिन्न सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाया। शिविर के दौरान लोगों की आवश्यक जानकारियां दर्ज की गईं तथा आयुष्मान और आभा कार्ड से जुड़ी प्रक्रियाओं…

Read More

मनप्रीत जोड़ी ने जीता शहीदी बैडमिंटन डबल्स सीनियर वर्ग का खिताब राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।शहीदी सप्ताह को समर्पित शहीदी बैडमिंटन “डबल्स” प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग का खिताब मनप्रीत मांडला और मनप्रीत भाटिया की जोड़ी ने अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में मनप्रीत जोड़ी ने तेजपाल सिंह और सुखमीत सिंह की जोड़ी को सीधे सेटों में 15-9, 15-11 से पराजित किया। गुरु नानक हाई स्कूल प्रांगण में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता में सब-जूनियर वर्ग में प्रभनूर सिंह–जोरावर सिंह, जूनियर वर्ग में गुरकरण सिंह–इशपाल सिंह तथा मास्टर्स वर्ग में गुरनाम सिंह–जगजीत सिंह की जोड़ी विजेता रही। प्रतियोगिता में 120 खिलाड़ियों ने भाग…

Read More

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन मंत्री संजय प्रसाद यादव की माताजी के श्रद्धांजलि समारोह में हुए शामिल राष्ट्र संवाद संवाददाता मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज मंत्री श्री संजय प्रसाद यादव की माताजी स्वर्गीय प्राणवती देवी के श्रद्धांजलि समारोह सह शांति भोज में सम्मिलित हुए। यह कार्यक्रम बड़ी ढाका (बांका, बिहार) स्थित समारोह स्थल पर आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय प्राणवती देवी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने मंत्री श्री संजय प्रसाद यादव एवं उनके परिजनों से भेंट कर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को…

Read More

टाटा स्टील मीडिया गोल्फ प्रतियोगिता में गंगधर पांडेय प्रथम राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, टाटा स्टील की ओर से मीडियाकर्मियों के लिए शनिवार को गोल्फ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बेल्डीह गोल्फ ग्राउंड में आयोजित इस कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष रूप से पुटिंग इवेंट कराया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। पुटिंग इवेंट में दैनिक भास्कर डिजिटल के पत्रकार गंगधर पांडेय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। वहीं,…

Read More