टेल्को में इंटर क्लब मार्शल आर्ट बेल्ट ग्रेडिंग ट्रेनिंग कैंप संपन्न
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर।आम बागान छठ घाट समिति, टेल्को के तत्वावधान में झारखंड मार्शल आर्ट ट्रेनिंग सेंटर द्वारा आयोजित इंटर क्लब मार्शल आर्ट बेल्ट ग्रेडिंग एग्जाम सह ट्रेनिंग कैंप सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस शिविर में समीक्षा फिटनेस अकैडमी, प्रकाश नगर, दयाल सिटी एवं राम मंदिर छोटा गोविंदपुर तथा टेल्को सेल्फ डिफेंस अकैडमी, टेल्को कॉलोनी ब्रांच के करीब 100 बच्चों ने भाग लिया।
प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद प्रतिभागियों को बेल्ट सर्टिफिकेट एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। पूरे कार्यक्रम के सफल आयोजन में मास्टर सुनील कुमार प्रसाद का उल्लेखनीय योगदान और मार्गदर्शन रहा।
सम्मान समारोह में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आर.के. सिंह, अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, पूर्व उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, संगठनात्मक सचिव मनोज कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह, विकास गुप्ता, मुकेश राय, सुबोध कुमार सिंह, पवन सिंह एवं आर.आर. दुबे सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उपस्थित जनसमूह ने आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना करते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

