नवनियुक्त युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता से लिया आशीर्वाद, संगठन मजबूती का लिया संकल्प राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला युवा कांग्रेस कमेटी के सभी नवनियुक्त पदाधिकारीगण, विशेषकर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्षों ने आज पूर्व मंत्री श्री बन्ना गुप्ता से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री ने अपने आवासीय कार्यालय में सभी युवाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि युवा किसी भी संगठन की रीढ़ होते हैं। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से न केवल पार्टी मजबूत होती है, बल्कि…
Author: dhiraj Kumar
मकर संक्रांति की मिठास से सराबोर हुआ जमशेदपुर, दुकानों में तैयार हो रहे तिलकुट, बादाम पट्टी और मुड़ी लड्डू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। मकर संक्रांति के पर्व को लेकर शहर में उत्साह का माहौल बन गया है। त्योहार की आहट के साथ ही जमशेदपुर के विभिन्न इलाकों में मिठाइयों की दुकानों और कारीगरों के यहां पारंपरिक व्यंजनों की खुशबू फैलने लगी है। खासकर तिल से बने तिलकुट, बादाम पट्टी और मुड़ी लड्डू की तैयारी जोरों पर है। साकची, बिष्टुपुर, मानगो, कदमा और गोलमुरी समेत शहर के प्रमुख बाजारों में दुकानदार सुबह से देर रात तक इन पारंपरिक मिठाइयों को बनाने…
राष्ट्रपति के आगमन से पहले करनडीह जाहेर थान में भव्य तैयारियाँ, मॉक ड्रिल में परखी गई सुरक्षा व स्वागत व्यवस्था राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के 29 दिसंबर को करनडीह जाहेर थान में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। राष्ट्रपति के आगमन से पूर्व शुक्रवार को आयोजन स्थल पर व्यापक मॉक ड्रिल (रिहर्सल) का आयोजन किया गया, जिसमें सुरक्षा, आवागमन और पारंपरिक स्वागत की सभी प्रक्रियाओं का अभ्यास किया गया। मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रपति के पूजा स्थल, पंडित रघुनाथ मुर्मू की प्रतिमा, ग्रीन रूम तथा मंच तक सुचारू, सुरक्षित और…
भाजपा जमशेदपुर महानगर ने श्रद्धापूर्वक मनाया वीर बाल दिवस, साहिबजादों की वीर गाथा पर प्रदर्शनी आयोजित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के बलिदान की स्मृति में वीर बाल दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत साहिबजादों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई, इसके बाद उनके जीवन, संघर्ष और बलिदान पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद सह भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गीता कोड़ा…
मनरेगा बहाल करो, VB-ग्राम जी एक्ट निरस्त करो : केशव महतो कमलेश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार विद्वेषपूर्ण मानसिकता के साथ कार्य कर रही है और महात्मा गांधी नरेगा को समाप्त कर ग्रामीणों के काम के अधिकार पर सीधा प्रहार किया गया है। नरेगा के स्थान पर विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम – VB-ग्राम जी एक्ट लागू कर ग्रामीण भारत की आजीविकाओं को…
“नानक नाम चढ़दी कला – तेरे भाने सरबत का भला” ( परमात्मा सभी का कल्याण क्रेन ) – गुरु ग्रंथ साहिब का यह उपदेश मेरे जीवन का मूल स्रोत है – काले सेवा, संवेदना और समर्पण का ऐतिहासिक संकल्प – यही पहचान है “हर हर महादेव सेवा संघ” की वर्ष 2025 काले कंबल सेवा अभियान के 25वर्ष हुए पूरे , हजारों जरूरतमंदों को ठंड से मिली जीवनदायी राहत शहरवासियों ने मुक्तकंठ से इस मानवीय पहल की सराहना की राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।सेवा को संस्कार और संवेदना को शक्ति मानते हुए हर हर महादेव सेवा संघ द्वारा इस वर्ष संचालित व्यापक…
भारत संतों का देश, यहां सांटा की जरूरत नहीं : हिंदू पीठ राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर स्थित हिंदू पीठ के प्रांगण में तुलसी दिवस का भव्य आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। इस अवसर पर गणेश भगवान की संध्या आरती के बाद तुलसी माता की विधिवत पूजा-अर्चना की गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और श्रद्धालु शामिल हुए। हिंदू पीठ के अध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि 25 दिसंबर को तुलसी दिवस मनाना हमारी सनातन संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भारत संतों के विचारों पर…
एनसीपी जिला इकाई की बैठक संपन्न, आशुतोष कुमार सिंह गोलमुरी मंडल अध्यक्ष नियुक्त राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। एनसीपी पार्टी की जिला इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक 26 दिसंबर 2025 को मानगो–डिमना में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से एनसीपी के राष्ट्रीय महासचिव (नगर निकाय) डॉ. पवन पांडेय उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मानगो नगर निगम क्षेत्र प्रभारी तन्मय सरकार एवं सौरव ओझा ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. पवन पांडेय ने कहा कि राजनीति में कार्यकर्ताओं को पानी, बिजली, सड़क जैसी मूलभूत जनसमस्याओं को लेकर निरंतर आंदोलन करते रहना चाहिए। आंदोलन ही जनता की आवाज को व्यवस्था…
अटल जी को याद कर सन्नी सिंह ने बांटे कम्बल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी के बिष्टुपुर मंडल के पूर्व महामंत्री सन्नी सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101 वीं जयंती मनाई गई। लोगों ने अटलजी के सुशासन को याद किया और श्रद्धांजलि दी। यह आयोजन न्यू रानी कूदर स्थित महावीर मंदिर के प्रांगण में हुआ। इसके तुरंत बाद सन्नी सिंह ने जरूरतमंद 105 लोगों के बीच कम्बल वितरित किया। इस अवसर पर वंदना सिंह, ललन द्विवेदी, संजय तिवारी, सुनील दीक्षित, राहुल, किट्टू, मन्नू, प्रवीण, विक्रम आदि मौजूद रहे।
चाईबासा भाजपा जिला कार्यालय में सह प्रभारी कुलवंत सिंह बंटी की उपस्थिति में मनाया गया वीर बाल दिवस राष्ट्र संवाद संवाददाता चाईबासा स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, पश्चिमी सिंहभूम में आज जिला अध्यक्ष संजय पांडे के नेतृत्व में वीर बाल दिवस का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जमशेदपुर से पधारे भाजपा के सह प्रभारी कुलवंत सिंह बंटी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर कुलवंत सिंह बंटी ने साहिबजादों के बलिदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनका त्याग सदियों तक राष्ट्र की आत्मा को दिशा देता रहेगा। वीर बाल दिवस हमें साहस, धर्म और…
