Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एनसीपी जिला इकाई की बैठक संपन्न, आशुतोष कुमार सिंह गोलमुरी मंडल अध्यक्ष नियुक्त
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    एनसीपी जिला इकाई की बैठक संपन्न, आशुतोष कुमार सिंह गोलमुरी मंडल अध्यक्ष नियुक्त

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एनसीपी जिला इकाई की बैठक संपन्न, आशुतोष कुमार सिंह गोलमुरी मंडल अध्यक्ष नियुक्त

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। एनसीपी पार्टी की जिला इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक 26 दिसंबर 2025 को मानगो–डिमना में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से एनसीपी के राष्ट्रीय महासचिव (नगर निकाय) डॉ. पवन पांडेय उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मानगो नगर निगम क्षेत्र प्रभारी तन्मय सरकार एवं सौरव ओझा ने किया।

    बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. पवन पांडेय ने कहा कि राजनीति में कार्यकर्ताओं को पानी, बिजली, सड़क जैसी मूलभूत जनसमस्याओं को लेकर निरंतर आंदोलन करते रहना चाहिए। आंदोलन ही जनता की आवाज को व्यवस्था तक पहुंचाने और समस्याओं के समाधान का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि यदि जनता का काम बाधित होगा तो संबंधित पदाधिकारियों के खिलाफ आंदोलन होना चाहिए, ताकि प्रशासन तक स्पष्ट संदेश पहुंचे।

    इस अवसर पर श्री आशुतोष कुमार सिंह को एनसीपी गोलमुरी मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। डॉ. पांडेय ने कहा कि आशुतोष कुमार सिंह पूर्व में एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता रहे हैं और अब पार्टी पदाधिकारी के रूप में जनता की आवाज को मजबूती से उठाएंगे।

    कार्यक्रम में अनवर हुसैन, जितेन्द्र मिश्रा, तेजपाल सिंह टोनी, मनोज मलहान, विनोद सिंह और कन्हैया अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    आशुतोष कुमार सिंह गोलमुरी मंडल अध्यक्ष नियुक्त एनसीपी जिला इकाई की बैठक संपन्न
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचरकाडीह के सामने निर्माणाधीन बांध बना चर्चा का विषय, पारदर्शिता पर उठे सवाल
    Next Article भारत संतों का देश, यहां सांटा की जरूरत नहीं : हिंदू पीठ

    Related Posts

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    July 11, 2026

    13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरु करवाएं अपर नगर आयुक्तःसरयू राय

    July 11, 2026

    गोलमुरी में सड़क हादसों पर रोक की मांग, जेडीयू ने जुस्को महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

    July 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरु करवाएं अपर नगर आयुक्तःसरयू राय

    गोलमुरी में सड़क हादसों पर रोक की मांग, जेडीयू ने जुस्को महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

    खगड़िया में मोबाइल स्नैचर की खतरनाक करतूत, यात्रियों ने पकड़कर 9 किमी तक ट्रेन से लटकाए रखा

    रोटरी क्लब ने शुरू किया वर्षभर चलने वाला सड़क सुरक्षा अभियान

    पेआउट कटौती के विरोध में ब्लिंकिट डिलीवरी पार्टनर्स की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

    डीडी बार हमला मामले में मुख्य आरोपी राहुल दुबे गिरफ्तार, निशानदेही पर बरामद हुआ घटना में प्रयुक्त चापड़

    टीम भावना और समय का सम्मान सफलता की कुंजी : ब्रिज किशोर सिंह

    SIR प्रक्रिया तेज करने की मांग: कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात

    जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया का कहर जारी, 12 दिनों में 1,731 मरीज मिले, 6 लोगों की मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.