Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा जमशेदपुर महानगर ने श्रद्धापूर्वक मनाया वीर बाल दिवस, साहिबजादों की वीर गाथा पर प्रदर्शनी आयोजित
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    भाजपा जमशेदपुर महानगर ने श्रद्धापूर्वक मनाया वीर बाल दिवस, साहिबजादों की वीर गाथा पर प्रदर्शनी आयोजित

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा जमशेदपुर महानगर ने श्रद्धापूर्वक मनाया वीर बाल दिवस, साहिबजादों की वीर गाथा पर प्रदर्शनी आयोजित

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के बलिदान की स्मृति में वीर बाल दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत साहिबजादों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई, इसके बाद उनके जीवन, संघर्ष और बलिदान पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया।

    कार्यक्रम में पूर्व सांसद सह भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गीता कोड़ा मुख्य अतिथि एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर कार्यवाह रविन्द्र जी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।

    गीता कोड़ा ने कहा कि मात्र 9 और 7 वर्ष की आयु में साहिबजादों का बलिदान देश, धर्म और आस्था के प्रति अटूट निष्ठा का प्रतीक है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2022 से वीर बाल दिवस मनाने की शुरुआत को साहिबजादों को सच्ची श्रद्धांजलि बताया।

    वहीं रविन्द्र जी ने कहा कि आस्था परिवर्तन के दबाव के बावजूद साहिबजादों ने सत्य और धर्म का मार्ग नहीं छोड़ा। उन्होंने युवाओं से महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष राजीव सिंह ने की। मंच संचालन जिला महामंत्री अनिल मोदी तथा धन्यवाद ज्ञापन सह संयोजक रॉकी सिंह ने किया।

    बिरसानगर गुरुद्वारा में अरदास:

    वीर बाल दिवस के अवसर पर भाजपा नेताओं ने बिरसानगर गुरुद्वारा में अरदास की और प्रसाद का वितरण किया। इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

    भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती साहिबजादों की वीर गाथा पर प्रदर्शनी आयोजित
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमनरेगा बहाल करो, VB-ग्राम जी एक्ट निरस्त करो : केशव महतो कमलेश
    Next Article राष्ट्रपति के आगमन से पहले करनडीह जाहेर थान में भव्य तैयारियाँ, मॉक ड्रिल में परखी गई सुरक्षा व स्वागत व्यवस्था

    Related Posts

    जमशेदपुर में ब्लाइंकित डिलीवरी पार्टनर्स की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, पेआउट कटौती और एरिया बदलाव का विरोध

    July 11, 2026

    जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया का कहर जारी, 12 दिनों में 1,731 मरीज मिले, 6 लोगों की मौत

    July 11, 2026

    गिरिडीह 4 जुलाई से लापता नीरज हाजरा का शव जंगल से बरामद, आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर की फांसी की मांग

    July 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ब्लाइंकित डिलीवरी पार्टनर्स की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, पेआउट कटौती और एरिया बदलाव का विरोध

    जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया का कहर जारी, 12 दिनों में 1,731 मरीज मिले, 6 लोगों की मौत

    गिरिडीह 4 जुलाई से लापता नीरज हाजरा का शव जंगल से बरामद, आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर की फांसी की मांग

    टाटानगर के खास महल में बड़ा हादसा टला, बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराया ट्रक

    धनबाद रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 116.5 लीटर विदेशी बीयर जब्त

    शराबबंदी के बीच समस्तीपुर में बड़ी कार्रवाई, हाईवा से 2,196 लीटर विदेशी शराब जब्त

    टेल्को में बड़ा हादसा टला: अनियंत्रित हुंडई i10 नाली में जा घुसी, चालक सुरक्षित

    जमशेदपुर: देर रात बागबेड़ा थाना पहुंचे एसएसपी, औचक निरीक्षण कर अपराध नियंत्रण के दिए कड़े निर्देश

    विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान: शिक्षा सुधार या केंद्रीकरण की नई बहस?

    जीव-जंतुओं से सीखें जीने का सही तरीका: प्रकृति के अनमोल इशारे

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.