गोविंदपुर के पटेलनगर में बड़ी चोरी, ठेकाकर्मी के घर से तीन लाख के जेवरात व नकदी उड़ाए राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पटेलनगर रोड नंबर–4 में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। मकान संख्या–14 में रहने वाले लाफार्ज कंपनी के ठेकाकर्मी कृष्णा प्रसाद के घर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए नकद राशि सहित करीब तीन लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। यह घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है, जिसकी जानकारी बुधवार तड़के करीब चार बजे मिली। बताया गया कि कृष्णा प्रसाद अपने परिवार के साथ…
Author: dhiraj Kumar
अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज व पुलिस अधिकारी अरुणा मिश्रा की माता उर्मिला मिश्रा का निधन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज एवं पुलिस सेवा अधिकारी अरुणा मिश्रा की माता उर्मिला मिश्रा का करीब 3 बजे निधन हो गया। उन्होंने टी.एम.एच. (टाटा मेन हॉस्पिटल) में अंतिम सांस ली। परिजनों के अनुसार, बीते सप्ताह उनके घर के पास ही कार से दुर्घटना हो गई थी, जिसके बाद से उनका इलाज टी.एम.एच. में चल रहा था। चिकित्सकों के अथक प्रयासों के बावजूद आज सुबह उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उर्मिला मिश्रा का अंतिम संस्कार कल सुबह 10:30 बजे उनके सीतारामडेरा स्थित निवास स्थान से निकाली…
वीर शहीद निर्मल महतो जी की जयंती पर श्रद्धांजलि राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड आंदोलन के प्रणेता और माटी पुत्र वीर शहीद निर्मल महतो जी की जयंती के पावन अवसर पर जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित चमरिया गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में सांसद श्री बिद्युत बरण महतो ने शामिल हुआ। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस भावुक क्षण पर निर्मल दा के संघर्षों और उनके विराट व्यक्तित्व को स्मरण करते हुए सांसद श्री बिद्युत बरण महतो ने साझा किया कि उन्होंने जिस निस्वार्थ भावना और साहस के साथ पृथक झारखंड राज्य के संकल्प…
नारायण आईटीआई लुपुंगडीह, चांडिल में राष्ट्रनिर्माता पंडित मदन मोहन मालवीय जी की जयंती श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई गईl सरायकेला चांडिल – नारायण आईटीआई, लुपुंगडीह, चांडिल में भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद् एवं काशी हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक पंडित मदन मोहन मालवीय जी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में संस्थान के शिक्षकगण, कर्मचारी तथा प्रशिक्षार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित मदन मोहन मालवीय जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर *संस्थान के संस्थापक डॉ. जटाशंकर पांडे जी* ने अपने संबोधन में कहा कि “पंडित मदन…
पेसा नियमावली पर निर्णय: लंबे संघर्ष के बाद कैबिनेट की मंजूरी, श्रेय को लेकर सियासत तेज राष्ट्र संवाद अमन शांडिल्य झारखंड में पेसा नियमावली को लेकर लिया गया हालिया फैसला राज्य की राजनीति और आदिवासी अधिकारों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कैबिनेट द्वारा पेसा नियमावली को स्वीकृति दिए जाने के बाद जहां सरकार इसे संवैधानिक जिम्मेदारी की पूर्ति बता रही है, वहीं भाजपा इसे अपने वर्षों पुराने संघर्ष और दबाव का परिणाम बता रही है। भाजपा का तर्क है कि वर्ष 2010 से 2017 के बीच इस कानून को लेकर सुप्रीम कोर्ट और हाई…
परमात्मा की कृपा बनी रहे -मरते दम तक सेवक की भूमिका में रहना चाहता हूँ – काले हर हर महादेव सेवा संघ का कंबल वितरण अभियान जारी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : भीषण शीतलहर और कड़ाके की ठंड के बीच हर हर महादेव सेवा संघ द्वारा हर साल की तरह जरूरतमंदों के लिए व्यापक कंबल वितरण अभियान चलाया जा रहा है। संघ के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में यह सेवा कार्य आज 10 नं. बस्ती, मुखी बस्ती, ट्युब बारीडीह, हरिजन बस्ती, राधिका नगर, टेल्को, गोलमुरी, दुसाध समाज भवन, दुमूहानी बस्ती, बलराम भट्टा, खुटांडीह, खस्सी लाइन, सोनारी सहित विभिन्न…
यूसीआईएल में तबादला नीति पर उठे गंभीर सवाल, बाहरी प्रभाव और चयनात्मक कार्रवाई की चर्चाएं तेज राष्ट्र संवाद संवाददाता यूसीआईएल में रोटेशन पॉलिसी को लेकर उठ रहे सवालों के बीच मंगलवार शाम सामने आए प्रशासनिक फैसलों ने एक बार फिर प्रबंधन की मंशा, निष्पक्षता और पारदर्शिता पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं। सूत्रों के अनुसार, सीएमडी के पूर्व पर्सनल असिस्टेंट सुरोजित दास का तबादला तो कर दिया गया, लेकिन उन्हें जादूगोड़ा स्थित सीएमडी कार्यालय के ठीक बगल में स्थित कॉरपोरेट ऑफिस में ही पदस्थापित किया गया है। इस निर्णय को कंपनी के भीतर वास्तविक रोटेशन के बजाय कागजी और…
मुर्गा पाड़ा में गोलियों की तड़तड़ाहट, कुख्यात अपराधी विजय तिर्की की हत्या तीन अज्ञात हमलावरों ने सिर और कंधे में मारी गोली, इलाके में दहशत राष्ट्र संवाद संवाददाता संजय कुमार चांडिल थाना क्षेत्र के भादुडीह पंचायत अंतर्गत हारूडीह सालवान में बुधवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब सांस्कृतिक मुर्गा पाड़ा के दौरान कुख्यात अपराधी विजय तिर्की (35) की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना शाम करीब 5.30 बजे की बताई जा रही है। हमलावरों की संख्या तीन बताई जा रही है, जो वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार्यक्रम के…
क्रिसमस की धूम: दुल्हन की तरह सजे गिरजाघर, सरकार ने महिलाओं को दी बड़ी सौगात राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर/रांची। ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस आज पूरे श्रद्धा, उल्लास और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इसे लेकर जमशेदपुर समेत शहर के सभी गिरजाघरों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। रंग-बिरंगी रोशनी, सितारों और आकर्षक सजावट से चर्च जगमगा उठे हैं। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर देर रात मिडनाइट मास और विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया, जहां प्रभु यीशु मसीह के जन्म पर शांति, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया गया। क्रिसमस को लेकर बाजारों में…
अटल बिहारी वाजपेयी जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाया दीपोत्सव राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न एवं झारखंड राज्य के जनक श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर कार्यालय परिसर को रंगोली और मिट्टी के दीपकों से सजाया गया।…
