Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » क्रिसमस की धूम: दुल्हन की तरह सजे गिरजाघर, सरकार ने महिलाओं को दी बड़ी सौगात
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से झारखंड रांची राष्ट्रीय

    क्रिसमस की धूम: दुल्हन की तरह सजे गिरजाघर, सरकार ने महिलाओं को दी बड़ी सौगात

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    क्रिसमस की धूम: दुल्हन की तरह सजे गिरजाघर, सरकार ने महिलाओं को दी बड़ी सौगात

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर/रांची। ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस आज पूरे श्रद्धा, उल्लास और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इसे लेकर जमशेदपुर समेत शहर के सभी गिरजाघरों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। रंग-बिरंगी रोशनी, सितारों और आकर्षक सजावट से चर्च जगमगा उठे हैं। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर देर रात मिडनाइट मास और विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया, जहां प्रभु यीशु मसीह के जन्म पर शांति, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया गया।

    क्रिसमस को लेकर बाजारों में भी खास रौनक रही। केक, क्रिसमस ट्री, सजावटी सामान और सांता क्लॉज की पोशाकों की जमकर बिक्री हुई। पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए चर्चों और प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई।

    इसी बीच क्रिसमस से पहले राज्य सरकार ने महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। रांची जिले में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत नवंबर माह की सम्मान राशि का भुगतान कर दिया गया है। योजना के अंतर्गत जिले की 3 लाख 93 हजार 84 महिलाओं के खातों में 2,500 रुपये प्रति लाभुक की दर से कुल 98 करोड़ 27 लाख 10 हजार रुपये DBT के माध्यम से भेजे गए हैं। सबसे अधिक लाभुक कांके प्रखंड में रहे, इसके बाद सदर शहरी, मांडर, सिल्ली और बेड़ो प्रखंड शामिल हैं।

    क्रिसमस का पर्व जहां प्रेम, करुणा और मानवता का संदेश दे रहा है, वहीं सरकार की इस पहल से त्योहार की खुशियां महिलाओं के घर-आंगन तक पहुंची हैं।

    क्रिसमस की धूम: दुल्हन की तरह सजे गिरजाघर सरकार ने महिलाओं को दी बड़ी सौगात
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअटल बिहारी वाजपेयी जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाया दीपोत्सव
    Next Article मुर्गा पाड़ा में गोलियों की तड़तड़ाहट, कुख्यात अपराधी विजय तिर्की की हत्या तीन अज्ञात हमलावरों ने सिर और कंधे में मारी गोली, इलाके में दहशत

    Related Posts

    जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान, सीबीआई जांच की मांग

    August 2, 2026

    श्रावणी मेला में आस्था के साथ तकनीक का संगम।

    August 2, 2026

    पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

    August 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान, सीबीआई जांच की मांग

    श्रावणी मेला में आस्था के साथ तकनीक का संगम।

    पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

    श्रावणी मेला: हंसडीहा में प्रशासनिक शिविर व मयूराक्षी कला मंच का उद्घाटन

    प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था के मेगा रक्तदान शिविर में जुटीं कई प्रमुख हस्तियां

    युवा आजसू सम्मेलन की तैयारियां तेज, जंबो समिति का गठन

    आसंगी चेक डैम में एनआईटी छात्र लापता, सुरक्षा व्यवस्था पर फूटा छात्रों का गुस्सा

    जमशेदपुर में युवक को मारी गई गोली, गंभीर हालत में TMH में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

    जमशेदपुर में पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष, टाटा स्टील कर्मचारी पर चापड़ से हमला, हालत गंभीर

    केस पार्टनर ही निकला गुलशन हत्याकांड का मास्टरमाइंड, गला घोंटकर हत्या के बाद शव रेल लाइन किनारे फेंका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.