Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुर्गा पाड़ा में गोलियों की तड़तड़ाहट, कुख्यात अपराधी विजय तिर्की की हत्या तीन अज्ञात हमलावरों ने सिर और कंधे में मारी गोली, इलाके में दहशत
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मुर्गा पाड़ा में गोलियों की तड़तड़ाहट, कुख्यात अपराधी विजय तिर्की की हत्या तीन अज्ञात हमलावरों ने सिर और कंधे में मारी गोली, इलाके में दहशत

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुर्गा पाड़ा में गोलियों की तड़तड़ाहट, कुख्यात अपराधी विजय तिर्की की हत्या तीन अज्ञात हमलावरों ने सिर और कंधे में मारी गोली, इलाके में दहशत

    राष्ट्र संवाद संवाददाता  संजय कुमार

    चांडिल थाना क्षेत्र के भादुडीह पंचायत अंतर्गत हारूडीह सालवान में बुधवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब सांस्कृतिक मुर्गा पाड़ा के दौरान कुख्यात अपराधी विजय तिर्की (35) की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना शाम करीब 5.30 बजे की बताई जा रही है। हमलावरों की संख्या तीन बताई जा रही है, जो वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका थर्रा उठा। विजय तिर्की को सिर और कंधे में गोली लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल है।

    आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामलों का था आरोपी

    मृतक विजय तिर्की, वारिस कॉलोनी, थाना आजाद नगर (पूर्वी सिंहभूम) का निवासी था और अविवाहित था। उसका आपराधिक इतिहास लंबा रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उस पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में छह से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे। वह कभी तामुलिया में अपने चाचा के घर तो कभी वारिस कॉलोनी में रहता था और पुलिस दबिश के कारण लगातार ठिकाने बदलता रहता था।

    विजय तिर्की पर आसनबनी, कपाली ओपी, आजाद नगर, डिमना, मानगो और चांडिल क्षेत्र में भूमाफियाओं के साथ मिलकर अवैध जमीन कारोबार, धमकी, और रंगदारी जैसे गंभीर आरोप थे।

    *घटनास्थल से 8 खोखे बरामद, जांच में जुटी पुलिस*

    घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी अरविंद बिन्हा, चांडिल थाना प्रभारी दिलशान बिरुवा, चौका थाना प्रभारी सोनू कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी सशस्त्र बलों के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान पुलिस ने करीब 8 खोखे घटनास्थल से बरामद किए जाने की सूचना मिली है।

    गौरतलब है कि 3 अगस्त 2025 को हिंदी दैनिक अखबार राष्ट्रसंवाद में मुर्गा पाड़ा के आड में जुआ का खेला खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था.साथ ही घटना स्थल से एक कार पुलिस को मिली है.

    पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस अधिकारी कुछ भी आधिकारिक तौर पर बताने से परहेज कर रहे हैं।

    इलाके में दहशत कुख्यात अपराधी विजय तिर्की की हत्या तीन अज्ञात हमलावरों ने सिर और कंधे में मारी गोली मुर्गा पाड़ा में गोलियों की तड़तड़ाहट
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleक्रिसमस की धूम: दुल्हन की तरह सजे गिरजाघर, सरकार ने महिलाओं को दी बड़ी सौगात
    Next Article यूसीआईएल में तबादला नीति पर उठे गंभीर सवाल, बाहरी प्रभाव और चयनात्मक कार्रवाई की चर्चाएं तेज

    Related Posts

    राज्यसभा चुनाव: चंपाई सोरेन और पूर्णिमा दास साहू का दावा, परिमल नाथवानी की जीत तय

    June 18, 2026

    धनबाद के निरसा में चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, सतर्कता से टला बड़ा

    June 18, 2026

    भोजपुर एनकाउंटर के बाद बवाल, NH-922 जाम; शाहपुर थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राज्यसभा चुनाव: चंपाई सोरेन और पूर्णिमा दास साहू का दावा, परिमल नाथवानी की जीत तय

    धनबाद के निरसा में चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, सतर्कता से टला बड़ा

    भोजपुर एनकाउंटर के बाद बवाल, NH-922 जाम; शाहपुर थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

    मानसून आपदा से निपटने की तैयारी, डिमना लेक में एनडीआरएफ का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

    राज्यसभा चुनाव: एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने भरा जीत का दम, बस से विधानसभा पहुंचे कांग्रेस के 16 विधायक

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.