टाटा स्टील और पीजीटीआई ने टाटा ओपन 2025 की घोषणा, 25 से 28 दिसंबर तक जमशेदपुर में होगा टूर्नामेंट राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 24 दिसंबर 2025। टाटा स्टील और प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (PGTI) ने टाटा ओपन 2025 गोल्फ टूर्नामेंट की घोषणा की है, जो 25 से 28 दिसंबर तक जमशेदपुर में आयोजित होगा। चार दिवसीय यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट बेलडीह और गोलमुरी गोल्फ कोर्स में खेला जाएगा और इसमें 2 करोड़ रुपये की इनाम राशि रखी गई है। यह प्रतियोगिता 2025 पीजीटीआई सीज़न की अंतिम कड़ी होगी। टाटा ओपन 2025 में कुल 126 पेशेवर खिलाड़ी भाग लेंगे। टूर्नामेंट स्ट्रोक-प्ले…
Author: dhiraj Kumar
बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के विरोध में कांग्रेस का कैंडल मार्च राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपु चंद्र दास की निर्मम हत्या के विरोध में साकची पलंग मार्केट से बसंत टॉकीज शहीद चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह ने किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि बांग्लादेश में बढ़ते आपसी तनाव के बीच हुई यह मॉब लिंचिंग मानवता को शर्मसार करने वाली है। उन्होंने कहा कि किसी भी सभ्य समाज में धर्म या पहचान के आधार पर हिंसा…
दुर्घटना में घायल प्रेस फोटोग्राफर संजीव दत्ता से अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने की मुलाकात राष्ट्र संवाद संवाददाता रांची।बोकारो जिले के पिंडरा, जोड़ा थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में घायल प्रेस फोटोग्राफर संजीव दत्ता का आज भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल, रांची में अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने इलाज की प्रगति और स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली। अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने अस्पताल प्रबंधन से भी बातचीत कर संजीव दत्ता के समुचित उपचार और आवश्यक सुविधाओं को लेकर चर्चा की तथा शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
गणिनाथ सेवा संस्थान का नववर्ष मिलन सह वनभोज 4 जनवरी को राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। गणिनाथ सेवा संस्थान मद्धेशिय वैश्य समाज की कार्यसमिति की एक महत्वपूर्ण बैठक 23 दिसंबर को संस्था के सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि संस्थान का नववर्ष मिलन समारोह सह वनभोज आगामी 4 जनवरी 2026 (रविवार) को नगर परिषद पार्क, जुगसलाई (रेलवे अंडर ब्रिज के समीप) आयोजित किया जाएगा। बैठक में बताया गया कि स्वजातीय बंधुओं के लिए आयोजित इस वनभोज कार्यक्रम का पिकनिक कूपन संस्था के क्षेत्रीय कर्मठ चंदा संग्रहकर्ताओं से प्राप्त किया जा सकता है। इसके अलावा…
उपायुक्त ने कसी नकेल, आंगनबाड़ी चयन से योजनाओं तक सख्त निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग की मासिक समीक्षा बैठक हुई, जिसमें आंगनबाड़ी सेवाओं, महिला–बाल विकास एवं पोषण योजनाओं की प्रगति असंतोषजनक पाए जाने पर कड़े निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने रिक्त आंगनबाड़ी सेविका/सहायिका पदों की चयन प्रक्रिया 25 जनवरी 2026 तक हर हाल में पूर्ण करने का आदेश दिया। भवनहीन व निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्य समयबद्ध पूर्ण कराने, लंबित बिजली कनेक्शन व शुद्ध पेयजल व्यवस्था 5 जनवरी 2026 तक सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। MTC में शत-प्रतिशत SAM बच्चों के…
नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल का 30वां संयुक्त खेल महोत्सव संपन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। नेताजी ग्रुप ऑफ स्कूल्स की दस शाखाओं का 30वां वार्षिक संयुक्त खेल महोत्सव बुधवार को टेल्को स्थित सुमंत मूलगांवकर स्टेडियम में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय एवं नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मदन मोहन सिंह ने संयुक्त रूप से किया। अतिथियों ने खेलकूद को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
अटल जयंती की पूर्व संध्या पर पूर्वी विधानसभा में भाजपा का भव्य दीपोत्सव राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की पूर्व संध्या पर जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया। एग्रिको स्थित विधायक पूर्णिमा साहू के आवासीय कार्यालय के समक्ष आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। इस अवसर पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने झारखंड राज्य निर्माण सहित राष्ट्र के विकास में अटल जी के योगदान को स्मरण…
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में सड़कों पर उतरे हिंदू संगठन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के द्वारा बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में आक्रोश मार्च निकालकर बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया जहां इस आक्रोश मार्च में भाजपा सहित सभी हिंदू संगठन के लोग शामिल हुए जुबली पार्क गेट के समीप श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई जहां बांग्लादेश में मारे गए हिंदू युवक को श्रद्धांजलि देने के बाद आक्रोश मार्च साकची गोलचक्कर पहुंचा जहां सभी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया वही इस…
जमशेदपुर पुलिस ने गोविंदपुर फायरिंग मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, पिस्तौल और गोली जब्त – अपराधी को न्यायिक हिरासत में भेजा। राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर पुलिस ने विगत 21 दिसंबर को गोविंदपुर थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग मामले में फरार व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, दरअसल यह घटना गोविंदपुर थाना क्षेत्र के कृष्ण नगर में घटित हुई थी जहां वीरेंद्र महतो नामक व्यक्ति के पांव में गोली लगी थी, यह घटना एक पार्टी के दौरान हुई थी, इस मामले में बृजेश कुमार कामत नामक व्यक्ति फरार चल रहा था, जिसे पुलिस ने जाल बिछाकार गिरफ्तार कर…
सी पी समिति मध्य विद्यालय में श्री योग वेदांत सेवा समिति ने मनाया तुलसी पूजन दिवस, बच्चों ने जाने तुलसी के गुण और लाभ के बारे में। तुलसी बहुत गुणकारी इसका प्रयोग आम और खास दोनों के लिए है जरूरी_ दिनेश कुमार राष्ट्र संवाद संवाददाता सी पी समिति मध्य विद्यालय केबुल बस्ती में श्री योग वेदांत सेवा समिति के द्वारा विद्यालय के बच्चों के बीच तुलसी पूजन दिवस मनाया गया, ज्ञात हो की 2014 में केंद्र सरकार के द्वारा 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस की घोषणा की गई है। योग वेदांत सेवा समिति के द्वारा पूर्व से ही स्कूलों…
